Fri Sep 11, 2026 | 09:50 PM IST

Medically Reviewed by Rhitika Sharma , Nutrition and Dietetics

Skin Benefits: हरी मिर्च खाना स्किन के लिए कैसे है फायदेमंद, जानें न्यूट्रिशनिस्ट से

Green Chilli Benefits For Skin: हरी मिर्च लगभग हर घर में इस्तेमाल होती है, लेकिन इसके स्किन से जुड़े फायदों की जानकारी बहुत कम लोगों को है। हरी मिर्च खाने से स्किन को क्या फायदा होता है, इस बारे में न्यूट्रिशनिस्ट ने विस्तार से इस लेख में बताया है।

Green Chilli Benefits For Skin: हरी मिर्च खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है, साथ ही स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। अक्सर लोग कहते हैं कि हरी मिर्च खाने से एसिडिटी हो सकती है, लेकिन अगर हरी मिर्च सही मात्रा और सही तरीके से खाई जाए, तो यह स्किन के साथ-साथ पूरे शरीर के लिए भी फायदेमंद होती है। हरी मिर्च स्किन के लिए किस तरह फायदेमंद होती है, जानने के लिए हमने फरीदाबाद के सर्वोदय अस्पताल की सीनियर डायटिशियन ऋतिका शर्मा (Rhitika Sharma, Senior Dietitian (Nutrition Consultant), Sarvodaya Hospital, Sector-8, Faridabad) से बात की। उनका कहना है कि हरी मिर्च डाइजेशन, इम्युनिटी और स्किन हेल्थ से जुड़ी हुई है।

हरी मिर्च स्किन के लिए फायदेमंद

सीनियर डायटिशियन ऋतिका शर्मा कहती हैं, “दक्षिण एशिया के देशों में हरी मिर्च रोजाना खाना डाइट का हिस्सा है। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि इन देशों में गर्म और नम मौसम का होना, जिस कारण खाना जल्दी खराब नहीं होता और इससे भारी भोजन को पचाने में मदद मिलती है। इसके अलावा, हरी मिर्च खाने से स्किन को भी कई फायदे होते हैं।”

green chillies benefits in hindi rhitika quotes

यह भी पढ़ें- जख्म पर मिर्च लग जाए तो इंस्टेंट रिलीफ के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, तुरंत जलन होगी कम

विटामिन C से स्किन में नेचुरल चमक

हरी मिर्च विटामिन C का बेहतरीन स्रोत है। विटामिन C स्किन में कोलेजन प्रोडक्शन को सपोर्ट करता है, स्किन को फर्म और हेल्दी बनाए रखता है और स्किन की चमक बनाए रखता है। जो लोग रेगुलर और सीमित मात्रा में हरी मिर्च खाते हैं, उनकी स्किन को अंदर से न्यूट्रशिन मिलता है और इसी वजह से नेचुरल ग्लो दिखाई देता है।

पिंपल्स और मुहांसों से छुटकारा

हरी मिर्च में कैप्साइसिन मिलता है, जो न सिर्फ तीखापन देता है, बल्कि इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। ये मुहांसे वाले बैक्टीरिया को कंट्रोल करता है, स्किन की सूजन कम होती है और बार-बार पिंपल्स निकलने की समस्या घट सकती है।

बेहतर मेटाबॉलिज्म से स्किन का क्लीयर होना

अच्छी स्किन के लिए महंगे प्रोडेक्ट्स लगाना ही काफी नहीं होता, बल्कि मेटाबॉलिज्म अच्छा होना जरूरी है। हरी मिर्च खाने से मेटाबॉल्जिम बूस्ट होता है, डाइजेशन बेहतर होता है और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। इससे स्किन साफ होती है और पिंपल्स से छुटकारा मिलता है।

एंटीऑक्सीडेंट्स एजिंग कम करने में मदद मिलना

हरी मिर्च में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स को कम करते हैं, जो स्किन एजिंग का बड़ा कारण होते हैं। हरी मिर्च खाने वाले लोगों की फाइन लाइन्स और झुर्रियां धीमी होती है, स्किन लंबे समय तक यंग दिखती है और पॉल्यूशन से स्किन को जो नुकसान होता है, उससे भी बचाव होता है।

यह भी पढ़ें- क्या हरी मिर्च दिल के मरीजों के लिए अच्छी होती है? एक्सपर्ट से जानें

हरी मिर्च कितनी खानी चाहिए?

सीनियर डायटिशियन ऋतिका शर्मा कहती हैं, “यह समझना जरूरी है कि हरी मिर्च खाना फायदेमंद है, लेकिन ज्यादा मात्रा में खाना नुकसानदायक हो सकता है। जिन लोगों को एसिडिटी, अल्सर या बहुत सेंसिटिव स्किन की समस्या होती है, उन्हें ज्यादा हरी मिर्च खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा, कच्ची, बहुत ज्यादा तीखी मिर्च रोज खाना सही नहीं है। इसलिए खाने में थोड़ी मात्रा में हरी मिर्च लेनी चाहिए। खाना पकाते समय हरी मिर्च डालनी चाहिए।”

दुनियाभर में हरी मिर्च का इस्तेमाल

ऋतिका शर्मा कहती हैं, “दुनियाभर में हरी मिर्च का इस्तेमाल स्लाइवा और डाइजेशन एंजाइम्स को एक्टिव करती है और फूड-बर्न इन्फेक्शन के रिस्क को कम करती है। इसके अलावा, कई देशों में हरी मिर्च को खाने को सेफ करने में मदद करती है, बैक्टीरिया और फंगस की ग्रोथ को रोकती है। ठंडे देशों में पहले हरी मिर्च का इस्तेमाल सीमित था, लेकिन माइग्रेशन और ग्लोबलाइजेशन के कारण हरी मिर्च पॉपलर हो गई है।”

निष्कर्ष

हरी मिर्च का इस्तेमाल सिर्फ स्वाद के लिए नहीं, बल्कि शरीर को सेहतमंद रखने के लिए भी किया जाता है। अगर संतुलित मात्रा में रोजाना हरी मिर्च खाई जाए, तो स्किन में नेचुरल ग्लो आता है और इम्युनिटी भी बूस्ट होती है। इसलिए हरी मिर्च को डाइट में बिल्कुल सही मात्रा में इस्तेमाल करना महत्वपूर्ण है।

FAQ

  • हरा मिर्च खाने से क्या-क्या फायदा होता है?

    हरी मिर्च खाने से हार्ट सेहतमंद रहता है, कोलेस्ट्रॉल घटता है, वजन कम करने में मदद मिलती है, इम्युनिटी बढ़ती है, डाइजेशन में सुधार होता है और स्किन के लिए फायदेमंद है। हरी मिर्च में विटामिन सी, विटामिन ए, एंटीऑक्सीडेंट्स और कैप्साइसिन होता है, जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाते हैं और सर्दी-जुकाम से भी बचाते हैं।
  • एक दिन में कितनी हरी मिर्च खानी चाहिए?

    एक दिन में एक से तीन हरी मिर्च खाना सेफ माना जाता है, लेकिन इसके साथ अगर किसी को हरी मिर्च खाने से पेट में जलन या एसिडिटी हो रही हो, तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। 
  • हरी मिर्च कब नहीं खानी चाहिए?

    हरी मिर्च आमतौर पर ज्यादातर लोगों के लिए फायदेमंद है, लेकिन अगर किसी को अल्सर, IBS, एसिडिटी, अस्थमा और प्रेग्नेंसी में कम खानी चाहिए। अगर किसी को पाइल्स (बवासीर) की समस्या है, तो हरी मिर्च खाने से बचना चाहिए।

Read Next

हर रात आंखों के नीचे घी लगाने से क्या होता है? जान लेंगे तो आप भी करेंगे ट्राई

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Aneesh Rawat

Chief Sub Editor

अनीश रावत को हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 16+ साल का अनुभव है। फिलहाल जागरण न्यू मीडिया के Onlymyhealth में चीफ सब एडिटर हैं। महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, मेडिटेशन और योग पर Research based, doctor verified और SEO फ्रेंडली लेख लिखने में विशेषज्ञ हैं। न्यूज 24, ऑल इंडिया रेडियो और ThinkRight मेडिटेशन ऐप जैसे भरोसेमंद platforms पर काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 24, 2025 16:00 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • Dec 24, 2025 16:00 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Rhitika Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content