Fri Sep 11, 2026 | 08:23 PM IST

Medically Reviewed by Dr Vijay Singhal , Dermatologist

हर रात आंखों के नीचे घी लगाने से क्या होता है? जान लेंगे तो आप भी करेंगे ट्राई

Ghee for eyes: आंखों के नीचे घी लगाने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं और क्या ये फाइन लाइन्स और रिंकल्स को भी कम करने में मददगार है, जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट की राय।

Ghee for eyes: अक्सर कुछ देसी नुस्खे आंखों की सेहत के लिए काम करते हैं जैसे कि घी का इस्तेमाल। दरअसल, आंखों के नीचे घी लगाना दादी-नानी के कुछ सबसे पुराने नुस्खों में से एक है। घी असल में स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। घी में कुछ खास फैटी एसिड होते हैं जो कि आंखों के आस-पास लगाने पर आपको फायदे पहुंचा सकते हैं। इतना ही नहीं, घी में ब्यूटिरिक एसिड (Butyric Acid) भी होता है जो कि आंखों की सेहत के लिए कई प्रकार से काम कर सकते हैं। जिन लोगों के आंखों के आस-पास फाइन लाइन्स हैं या झुर्रियां हैं उनके लिए भी ये नुस्खा काम कर सकता है। हालांकि, इसके विशेष फायदे के बारे में जानने के लिए हमने डॉ. विजय सिंघल, सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजी श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट दिल्ली से बात की।

हर रात आंखों के नीचे घी लगाने से क्या होता है-What happens if you apply ghee under your eyes?

डॉ. विजय सिंघल बताते हैं कि हमारी आंखें पित्त (गर्म) अंग हैं जो अत्यधिक गर्मी के कारण उत्तेजित हो जाती हैं। आंखों के लिए घी ठंडे तेल की तरह काम करती है। ये पित्त अंगों के असंतुलन को दूर करता है और यह ड्राई और थकी हुई आंखों को पोषण देने के साथ आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार है। इसके अलावा देसी घी ओमेगा 3 फैटी एसिड का समृद्ध स्रोत है जो आंखों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा आयुर्वेदिक नेत्र उपचार पद्धति नेत्र-तर्पण (Netra Tarpana) के अनुसार घी से आंखों की रोशनी को प्राकृतिक रूप से बेहतर बनाया जा सकता है।

ghee_for_eyes

हर रात आंखों के नीच घी लगाने के फायदे-Benefits for ghee under your eyes in hindi

हर रात आंखों के नीचे घी लगाने से रिंकल्स और फाइन लाइन्स से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, ये आंखों के नीचे के हिस्से को हाइड्रेट करने का काम करती है। घी के कण मोटे होते हैं और आंखों के नीचे नाजुक स्किन में लंबे समय तक हाइड्रेशन को लॉक कर देते हैं। इससे आंखों के निचने स्किन में जान आती है और ये समय से पहले नजर आने वाली फाइन लाइन्स को रोकने में भी मददगार है। इसके अलावा जिन लोगों को झुर्रियों की समस्या होती है उनके लिए भी आंखों के नीचे घी लगाना फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ें: क्या फाइन लाइन्स और झुर्रियों से नेचुरल तरीके से छुटकारा पाया जा सकता है? जानें डॉक्टर से

इसके अलावा जब आप रात में आंखों के नीचे घी लगाकर सर्कुलर तरीके से मसाज करते हैं तो इस हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जिससे काले घेरे और पिग्मेंटेशन में कमी आती है। इतना ही नहीं, इस तरह से आंखों के नीचे मसाज करना स्ट्रेस कम करने के साथ नींद को बेहतर बनाने में मददगार है। इस तरह से ये आंखों के हिस्से की खूबसूरती बढ़ाने में मददगार है।

आंखों के लिए कैसे करें घी का इस्तेमाल-How to use ghee under your eyes

आंखों के नीचे काले घेरे पर घी लगाने के लिए आपको करना ये है कि घी को पिघला लें और हर रात सोने से पहले इसे आंखों के नीचे लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। ऐसा करने से आंखों के आस-पास के हिस्से की बनावट बेहतर होती है और यहां की स्किन साफ हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: आंखों के नीचे की स्किन को टाइट करने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल कैसे करें? जानें एक्सपर्ट से

इस प्रकार से आप आंखों के लिए घी का इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि आंखों की बनावट को बेहतर बनाने के साथ इसकी थकान को कम करने में मददगार है। साथ ही लंबे समय तक इसका इस्तेमाल करना आपके आंखों को काफी फायदे पहुंचा सकता है इसलिए आपको इसे जरूर ट्राई करना चाहिए।

FAQ

  • रोजाना चेहरे पर घी लगाने से क्या होता है?

    रोजाना चेहरे पर घी लगाने से चेहरे की चमक बढ़ती है और त्वचा की बनावट बेहतर होती है। इतना ही नहीं, घी लगाना स्किन को मॉइस्चराइज करने के साथ स्किन में नमी को लॉक करता है जिससे जिससे चेहरे की बनावट बेहतर होती है और रिंकल्स व फाइन लाइन्स छुटकारा मिलता है।
  • चेहरे पर घी लगाने का सही तरीका क्या है?

    चेहरे पर घी लगाने का सही तरीका ये है कि पहले अपनी स्किन को साफ कर लें और फिर घी को गर्म करके हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद लगभग 1 घंटे बाद या सुबह गुनगुने पानी से चेहरा धो लें और फिर इसे मॉइस्चराइज कर लें।
  • नाभि पर घी लगाने के फायदे

    नाभि पर घी लगाने से त्वचा मुलायम बनी रहती है। इसके अलावा ये त्वचा को पोषण देने के साथ जोड़ों की सेहत को भी बेहतर बनाने में मददगार है इसलिए आप रात में सोते समय नाभि में घी लगा सकते हैं।

Read Next

सर्दियों में रात को सोने से पहले Sensitive Skin पर लगाएं ये 5 चीज, खिल उठेगी त्वचा

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 23, 2025 17:58 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Dec 23, 2025 17:58 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Dec 23, 2025 17:58 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Vijay Singhal

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content