Fri Oct 9, 2026 | 12:55 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

सर्दियों में रात को सोने से पहले Sensitive Skin पर लगाएं ये 5 चीज, खिल उठेगी त्वचा

What To Apply On Face At Night For Sensitive Skin: सर्दियों में रात को सोने पहले सेंसिटिव स्किन पर कई प्रोडक्ट्स यूज करने पड़ते हैं, ताकि स्किन की नमी बनी रहे, नॉरिश हो और सुबह वह खिली-खिली नजर आए।
सर्दियों में रात को सोने से पहले Sensitive Skin पर लगाएं ये 5 चीज, खिल उठेगी त्वचासर्दियों में रात को सोने से पहले Sensitive Skin पर लगाएं ये 5 चीज, खिल उठेगी त्वचा

Sensitive Skin: सर्दियों के दिनों में हर कोई अपनी स्किन को लेकर काफी कॉन्शस रहता है। विशेषकर, ड्राई स्किन वालों के लिए सर्द हवा काफी खतरनाक होती है, क्योंकि इसकी वजह से स्किन और ज्यादा ड्राई हो जाती है। कहने की जरूरत नहीं है कि ड्राई स्किन की वजह से इचिंग, इर्रिटेशन जैसी समस्याएं हो जाती हैं। बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि ड्राई स्किन की ही तरह सेंसिटिव स्किन वालों के लिए यह भी यह समय काफी चैलेंजिंग होता है। अगर सर्दियों के दिनों में अपनी स्किन की प्रॉपर केयर न करें, तो उन्हें भी स्किन से जुड़ी कई परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। आइए, जानते हैं कि सेंसिटिव स्किन वालों को सोने से पहले अपनी त्वचा पर क्या लगाना चाहिए? इस बारे में जानने के लिए हमने राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से बात की।

सेंसिटिव स्किन वाले सर्दियों में रात को सोने से पहले क्या लगाएं?

what to apply on sensitive skin before sleeping at night 01 (10)what to apply on sensitive skin before sleeping at night 01 (10)

1. क्लींजिंग करें

सेंसिटिव स्किन वाले रात को सोने से पहले अपनी स्किन को माइल्ड क्लींजर से त्वचा को क्लीन करें। ध्यान रखें कि सेंसिटिव स्किन के लिए फ्रेग्रेंस फ्री क्लींजर यूज करना बेहतर होता है। इससे त्वचा की नेचुरल ऑयल बाधित नहीं होता है और त्वचा संबंधित समस्याओं का जोखिम भी कम होता है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में रात को सोने से पहले ड्राई स्किन पर क्या लगाएं? डॉक्टर से जानें

2. टोनर करें अप्लाई

सेंसिटिव स्किन वाले रात को सोने से पहले टोनर का यूज करना न भूलें। एल्कोहॉल फ्री टोनर यूज करने से स्किन का पीएच लेवल बरकरार रहता है, जो कि सेंसिटिव स्किन वालों के लिए फायदेमंद होता है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि आप घर में बने टोनर का यूज कर सकते हैं। इसके लिए, रोज वॉटर या कैमोमाइल का इस्तेमाल करें।

3. सीरम लगाएं

is vitamin c serum good for skin in winter 02 (4)is vitamin c serum good for skin in winter 02 (4)

सेंसिटिव स्किन वालों को सर्दियों के दिनों में रात को सोने से पहले सीरम भी जरूर भी लगाना चाहिए। आप ऐसा सीरम चूज करें, जिसमें सेरामाइड्स और हयालूरोनिक एसिड हो। ये ऐसे तत्व हैं, जो स्किन में नमी को लॉक करते हैं और प्रदूषित कणों से नेचुरल प्रोटेक्टिव लेयर को सुरक्षित रखते हैं। आप चाहें, तो एलोवेरा जेल भी रात को सोने से पहले अपनी स्किन पर अप्लाई कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में रूखी और ड्राई स्किन से हैं परेशान? इन 4 चीजों को नेचुरल मॉइश्चराइजर के रूप में करें इस्तेमाल

4. मॉइस्चराइज करें

रात को सोने से पहले हर व्यक्ति को अपनी स्किन को मॉइस्चराइज करना चाहिए। यह प्रक्रिया सेंसिटिव स्किन वालों के लिए भी फायदेमंद है। इस बात का ध्यान रखें कि जब स्किन ड्राई होती है, तो हैवी फॉर्मूला वाले मॉइस्चराइजर यूज करना चाहिए, जबकि कील-मुंहासों की समस्या हो तो बेहतर है कि आप लाइटर जेल क्रीम अप्लाई करें।

5. फेशियल ऑयल यूज करें

सेंसिटिव स्किन वालों को अंत में अपनी स्किन के नॉरिशमेंट पर भी ध्यान देना चाहिए। इसलिए, रात को सोने पहले फेशियल ऑयल जरूर लगाएं। जोजोबा या आर्गन ऑयल स्किन को नॉरिश करने के लिए अच्छे विकल्प हैं। खासकर, सेंसिटव स्किन पर ये अच्छी तरह काम करते हैं।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में चाहिए ड्राई स्किन से छुटकारा? इन 5 तरीकों से इस्तेमाल करें मूंगफली का तेल

निष्कर्ष

सेंसिटिव स्किन वालों को अपनी स्किन का विशेष ध्यान रखना चाहिए। रात को सोने पहले स्किन की क्लींजिंग से लेकर स्किन को मॉइस्चराइज और नॉरिश करना जरूरी होता है। इससे सर्दियों में भी स्किन ड्राई नहीं होती है और कील-मुंहासों की समस्या में भी कमी आती है। यहां तक तक जब आप उपरोक्त सभी चीजों को अपनी स्किन नियमित रूप से लगाते हैं, तो इससे स्किन लंबे समय तक हाइड्रेटेड रहती है, जिससे स्किन खिली-खिली नजर आती है और दमग उठती है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • सर्दियों में रात में चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?

    सर्दियों में रात को सोने से पहले चेहरे पर कई चीजें अप्लाई कर सकते हैं, जैसे मॉइस्चराइजर, सीरम और फेशियल ऑयल। इसी तरह, रात को सोने से पहले आप होंठों पर लिप बाम और आंखों के नीचे अंडर आई क्रीम अप्लाई करना न भूलें।
  • ठंड के मौसम में चेहरे पर कौन सी क्रीम लगानी चाहिए?

    ठंड के मौसम में स्किन टाइप के अनुसार आपको क्रीम चूज करना चाहिए। जैसे अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो कोको बटर, विटामिन सी या हाइल्यूरोनिक एसिड जैसे तत्व का उपयोग करें। इससे स्किन सॉफ्ट होती है। हां, एल्कोहॉल-बेस्ड या जेल क्रीम से बचना चाहिए। यह ऑयली स्किन के लिए बिल्कुल सही नहीं है। 
  • सुबह उठते ही चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?

    सुबह उठते ही चेहरे को अच्छी तरह वॉश करना चाहिए। इसके लिए क्लींजर का यूज करें। इसके बाद, टोनर, फेस सीमर और आखिर में मॉइस्चराइजर लगाएं। अगर घर से बाहर जा रहे हैं, तो मॉइस्चराइजर के बाद एसपीएफ क्रीम लगाना न भूलें।

Read Next

→ ग्लिसरीन या नारियल तेल: ड्राई स्किन के लिए कौन सा बेहतर है?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 23, 2025 12:27 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 23, 2025 12:27 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 23, 2025 12:27 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra