Can Arthritis Patients Eat Walnuts In Hindi: सर्दियों में अक्सर लोगों को जोड़ों में दर्द होने और सूजन आने की समस्या होती है। इसके कारण अक्सर लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में इससे राहत के लिए अक्सर लोगों को हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने और स्वास्थ्य में सुधार करने की सलाह दी जाती है और अनहेल्दी खाना खाने से बचने की सलाह दी जाती है, लेकिन क्या गठिया की समस्या से पीड़ित लोग अखरोट का सेवन किया जा सकता है? ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें क्या गठिया के मरीज अखरोट खा सकते हैं?
क्या गठिया के मरीज अखरोट खा सकते हैं? - Kya Gathiya Ke Marij Akhrot Kha Sakte Hain In Hindi
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, अखरोट में अच्छी मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-ई, मैग्नीशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं, साथ ही, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से जोड़ों के दर्द को कम करने, सूजन कम करने और हड्डियों को मजबूती देने में मदद मिलती है। ये स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें: क्या गठिया में मूंगफली खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें

सूजन कम करे
अखरोट में भरपूर मात्रा में हेल्दी फैट्स, विटामिन्स, मिनरल्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर की सूजन को कम करने और जोड़ों की समस्या से राहत देने में मदद मिलती है।
ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करे
अखरोट में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से मांसपेशियों और ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करने, इन पर पड़ने वाले स्ट्रेस को कम करने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद मिलती है। इससे गठिया की समस्या से बचाव करने और जोड़ों की समस्या से बचाव करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें- अखरोट: ड्राई स्किन वालों के लिए बेस्ट है ये ड्राई फ्रूट, एक्सपर्ट से जानें सर्दियों में इसके सेवन का तरीका
दर्द को कम करे
अखरोट में अच्छी मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद मिलती है, जो जोड़ों के स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद हैं।
हड्डियों को मजबूती दे
अखरोट में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन-ई जैसे पोषक तत्व होते हैं, साथ ही, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से हड्डियों को मजबूती देने, हड्डियों का बीमारियों से बचाव करने और जोड़ों में लुब्रिकेंट (चिकनाई) को बनाए रखने में मदद मिलती है।
कितनी मात्रा में खाएं अखरोट? - How Much Walnut Should You Eat?
जोड़ों के दर्द को कम करने और गठिया की समस्या से बचने के लिए 3-4 अखरोट के पीस का सेवन किया जा सकता है। इससे स्वास्थ्य को दुरुस्त करने और हड्डियों को मजबूती देने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। इससे किसी भी तरह की एलर्जी होने या परेशानी होने पर इसका सेवन करने से बचें।
निष्कर्ष
गठिया की समस्या से पीड़ित लोग अखरोट का सेवन किया जा सकता है। अखरोट में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन-ई जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से सूजन को कम करने, ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करने, दर्द को कम करने और हड्डियों को मजबूती देने में मदद मिलती है, लेकिन ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। ध्यान रहे, गठिया के कारण अधिक समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
सुबह-सुबह खाली पेट अखरोट खाने से क्या होता है?
अखरोट में भरपूर मात्रा में हेल्दी फैट्स और पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से हार्ट को हेल्दी रखने, ब्रेन के कार्यों को बेहतर करने, वजन कम करने, पाचन प्रक्रिया को बेहतर करने, स्ट्रेस को कम करने, बालों और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।गठिया की शुरुआत कैसे होती है?
गठिया की समस्या होने पर व्यक्ति को जोड़ों में दर्द होने, सूजन आने, अकड़न होने, हड्डियों से जुड़ी समस्या होने और हड्डियों में कमजोरी होने जैसी कई समस्याएं होती हैं। ऐसे में गठिया के इन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इन लक्षणों के दिखने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।1 दिन में अखरोट कितना खाना चाहिए?
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन-ई और बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। ऐसे में 1 दिन में 4-5 अखरोट का सेवन किया जा सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 11, 2026 22:52 IST
Modified By : Priyanka Sharma Jan 11, 2026 22:52 IST
Modified By : Priyanka SharmaJan 11, 2026 22:52 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Archana Jain