Doctor Verified

रूमेटाइड गठिया हार्ट हेल्थ पर कैसे असर डालता है? जानें डॉक्टर की राय

How Does Rheumatoid Arthritis Affect Heart Health: रूमेटाइड गठिया की समस्या हार्ट हेल्थ पर भी असर डाल सकती हैं? जानें डॉक्टर की राय क्या है।
  • SHARE
  • FOLLOW
रूमेटाइड गठिया हार्ट हेल्थ पर कैसे असर डालता है? जानें डॉक्टर की राय


How Does Rheumatoid Arthritis Affect Heart Health: बढ़ती उम्र के साथ लोगों की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। अक्सर उम्र बढ़ने के साथ लोग मसल्स पेन और जोड़ों में दर्द जैसी समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। इन आम समस्याओं के साथ आजकल रूमेटाइड गठिया की परेशानी भी लोगों के लिए आम होती जा रही है। अगर आप रूमेटाइड गठिया के बारे में नहीं जानते हैं, तो इस स्थिति में एक या एक से ज्यादा जोड़ों में सूजन के कारण दर्द और कठोरता होती है। यह परेशानी उम्र के साथ बदतर हो सकती है। अब आप सोच रहे होंगे कि रूमेटाइड गठिया मसल्स और हड्डियों से जुड़ी स्थिति है, तो इसका हमारे हार्ट से क्या लेना देना है? आज का यह आर्टिकल इसी सवाल से जुड़ा हुआ है। दरअसल, यहां हम डॉ. निरंजन हिरेमथ, अपोलो इंद्रप्रस्थ में वरिष्ठ सलाहकार कार्डियोवैस्कुलर और महाधमनी सर्जन से जानेंगे कि क्या रूमेटाइड गठिया की समस्या का असर व्यक्ति के हार्ट पर भी हो सकता है? आइए विस्तार से जानते हैं।

रूमेटाइड गठिया क्या है?- What is Rheumatoid Arthritis

heart diseases

अगर इस बीमारी को अच्छे और आसान शब्दों में समझें, तो रूमेटाइड गठिया (Rheumatoid Arthritis) एक पुरानी (लंबे समय तक चलने वाली) ऑटोइम्यून बीमारी है, जो जोड़ों में दर्द, सूजन और अकड़न का कारण बनती है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली (Immune System) के द्वारा गलती से जोड़ों के टिशूज पर हमला करने की वजह से होती है। यहां ध्यान रखने वाली बात यह है कि यह स्थिति शरीर के अन्य हिस्सों पर भी असर डाल सकती है। आइए जानते हैं कि क्या सच में रूमेटाइड गठिया की स्थिति हार्ट हेल्थ पर असर डाल सकती है।

इसे भी पढ़ें- क्या (गठिया) गाउट की समस्या में प्रेग्नेंसी पर प्रभाव पड़ता है? जानें डॉक्टर से

रूमेटाइड गठिया का हार्ट हेल्थ पर कैसा होता है असर?- Does Rheumatoid Arthritis Affect Heart Health

जी हां, रूमेटाइड गठिया (Rheumatoid arthritis) हृदय स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। यह पुरानी सूजन के कारण धमनियों (Arteries) में प्लाक का निर्माण करता है, जो एथेरोस्क्लेरोसिस (Atherosclerosis) का कारण बनता है। यह धमनियों को सख्त और संकीर्ण बनाता है, जिससे ब्लड फ्लो कम हो जाता है और दिल का दौरा या स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। बता दें कि रूमेटाइड गठिया और हृदय रोग के बीच सूजन ही एकमात्र संबंध नहीं है। आइए इन दोनों स्थितियों के बीच अन्य सामान्य जोखिम कारकों के बारे में जानते हैं:  

  1. हाई ब्लड प्रेशर
  2. मोटापा
  3. लिपिड विरोधाभास (Lipid paradox)

कैसे करें बचाव-How to Prevent

  • इस स्थिति से बचने के लिए व्यक्ति को सब्जियों, फलों और साबुत अनाज का संतुलित आहार लेना चाहिए।
  • हर हफ्ते कम से कम 150 मिनट एरोबिक एक्सरसाइज करना फायदेमंद हो सकता है।
  • आपको इस समस्या से बचने के लिए स्वस्थ वजन बनाए रखना चाहिए।
  • धूम्रपान से बचना या बिलकुल न करना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।
  • आपको इस स्थिति में डॉक्टर द्वारा बताई सभी दवाइयों और अन्य परहेजों को अच्छी तरह से फॉलो करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- गठिया (गाउट) होने पर नहीं पीनी चाहिए ये 4 ड्रिंक्स, जानें एक्सपर्ट से

रूमेटाइड गठिया का सामना कर रहे लोगों को हृदय रोग होने का खतरा ज्यादा होता है और यह जोखिम क्रोनिक सूजन के कारण होता है। हृदय संबंधी समस्याओं के जोखिम को कम करने के लिए, रूमेटाइड गठिया का प्रभावी ढंग से इलाज करना और स्वस्थ लाइफस्टाइल अपनाना बहुत जरूरी होता है। इस बारे में आप अनुभवी डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।

Read Next

लिवर ही नहीं, दिल में भी हो सकता है फैट का जमाव, जानें इसके कारण और लक्षण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version