Thu Oct 22, 2026 | 09:36 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chetan Sharma , Consultant - Ayurveda

सिर पर गैस चढ़ जाए तो क्या करें? आयुर्वेदाचार्य से जानें 7 उपाय

पेट में बनने वाली गैस कई बार सिरदर्द का कारण बन सकती है। अगर गैस के कारण नियमित सिरदर्द होता है, तो इसे घरेलू तरीकों से ठीक किया जा सकता है। आयुर्वेदाचार्य ने सिरदर्द से राहत पाने के 7 तरीके समझाए हैं। 
सिर पर गैस चढ़ जाए तो क्या करें? आयुर्वेदाचार्य से जानें 7 उपायसिर पर गैस चढ़ जाए तो क्या करें? आयुर्वेदाचार्य से जानें 7 उपाय

पेट में गैस बनना, पेट फूलना और बार-बार डकार आना खान-पान से जुड़ी समस्याएं हैं। अगर इन समस्याओं की वजह से सिर भारी होने लगे, सिरदर्द हो या चक्कर आएं, तो कई लोग इसे आम भाषा में सिर पर गैस चढ़ना कहते हैं। ऐसे में अक्सर समझ नहीं आता कि राहत पाने के लिए क्या करना चाहिए? इसलिए गैस से होने वाले सिरदर्द से निजात पाने के लिए हमने Dr. Chetan Sharma, Senior Ayurveda Consultant, Sarvodaya Hospital, Faridabad से बात की। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद में पाचन से जुड़ी परेशानी को समझने के लिए खान-पान, दिनचर्या और वात के संतुलन पर ध्यान दिया जाता है। इसलिए रोजाना की कुछ आदतों में बदलाव करना जरूरी है।

क्या सच में पेट की गैस से सिरदर्द होता है?

Jama Network के अनुसार, पेट और आंतों में परेशानी होने से सिरदर्द की समस्या हो सकती है। हालांकि, पेट या आंतों की बीमारियां सीधे तौर पर सिरदर्द का कारण नहीं बनती हैं, बल्कि इनके कारण होने वाली अपच, पेट में गैस और कब्ज से शरीर में टॉक्सिंस बनते हैं। ये नर्व सिस्टम को प्रभावित करते हैं और सिरदर्द इसी टॉक्सिन का एक लक्षण है।

Dr. Chetan Sharma कहते हैं, “आमतौर पर आंतों में बनने वाली गैस डकार या मलद्वार के रास्ते बाहर निकलती है। अगर ये गैस ऐसे नहीं निकल पाती, तो कुछ लोगों को सिरदर्द की परेशानी दे सकती है। हालांकि, सिरदर्द और चक्कर के कई दूसरे कारण भी हो सकते हैं। इसलिए अगर ये रोजाना की समस्या बन जाए, तो घरेलू उपाय अपनाने के बजाय डॉक्टर को दिखाएं।”

सिर पर गैस चढ़ने पर राहत के 7 उपाय

Dr. Chetan Sharma ने बताया कि आयुर्वेद में जब व्यक्ति को ऐसी परेशानी होती है, तो उसके पाचन की स्थिति, आहार-विहार और वात के असंतुलन की जांच करके इलाज का तरीका बताया जाता है। हालांकि, अगर किसी को कभी-कभार गैस से सिरदर्द की शिकायत होती है, तो इन घरेलू नुस्खों को आजमाया जा सकता है।

1. खाना आराम से और अच्छी तरह चबाकर खाना

Dr. Chetan Sharma ने कहा, “कुछ लोग तेजी से खाना खा लेते हैं और इससे खाने के साथ ज्यादा हवा पेट में जाने की संभावना रहती है। इस वजह से कुछ लोगों को डकार आने या पेट फूलने की समस्या हो सकती है। पेट में बनी ये गैस कई लोगों के सिरदर्द का कारण भी बन सकती है। इसलिए खाना समय निकालकर आराम से चबाकर खाएं। एक ही बार में बहुत सारा खाना खाने के बजाय भूख के अनुसार भोजन लें।

2. अजवाइन का इस्तेमाल

Dr. Chetan Sharma बताते हैं कि पाचन से जुड़ी समस्याएं होने पर भारतीय घरों में अजवाइन का इस्तेमाल किया जाता है। कुछ लोग पेट में गैस या एसिडिटी होने पर चुटकी भर अजवाइन चबा लेते हैं। इससे पेट की गैस निकलने में मदद मिल सकती है। अगर पेट में गैस की समस्या रहती है, तो अजवाइन को सामान्य मात्रा में खाने में मसाले के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर किसी को लगातार एसिडिटी, पेट में जलन या कोई पुरानी बीमारी है, तो अजवाइन बहुत ज्यादा मात्रा में न लें।

3. सोंठ का पानी

Centre For Ayurveda And Indian Systems of Healing के अनुसार, सोंठ का स्वाद ताजी अदरक जैसा ही होती है, जो पित्त से जुड़े विकारों जैसे हाइपरएसिडिटी, उल्टी और जी मिचलाने के इलाज में कारगर होती है। सोंठ पाचन सुधारने में काफी मददगार होती है और यह पित्त प्रकृति के उन लक्षणों को भी ठीक करने में मदद करती है, जो आमतौर पर बहुत सेंसटिव होते हैं। अगर किसी को पेट की गैस की वजह से सिरदर्द होता है, तो सोंठ को पानी में डालकर उसमें पुदीना डालकर पी सकते हैं। इससे गैस की समस्या दूर हो सकती है।

4. सौंफ की चाय

ResearchGate के मुताबिक, सौंफ की चाय डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद करती है। यह सीने में जलन, ब्लोटिंग, भूख न लगना और शिशुओं को होने वाले पेट दर्द को ठीक करने में मदद करती है। इसलिए खाने के बाद सौंफ लेना या सौंफ की चाय पीना फायदेमंद हो सकता है। सौंफ रोजाना खाई जा सकती है या फिर इसे उबालकर हर्बल टी की तरह ले सकते हैं।

How to relieve gas headacheHow to relieve gas headache

 यह भी पढ़ें- छाछ में अजवाइन डालकर पीना है फायदेमंद, पेट की कई समस्याएं रहती हैं दूर

5. खाना खाने के बाद थोड़ी देर टहलना

Dr. Chetan Sharma कहते हैं कि खाना खाने के बाद पेट को ब्लोटिंग या गैस से बचाने के लिए हल्की सैर कर सकते हैं। रेगुलर फिजिकल एक्टिविटी करने से डाइजेशन बेहतर होता है। रोजाना खाना खाने के बाद 10 से 15 मिनट जरूर वॉक करें। तेज कदमों के बजाय धीरे-धीरे चलें। इससे खाना डाइजेस्ट होने में मदद मिलेगी।

6.दिनभर पर्याप्त पानी पीना

Dr. Chetan Sharma ने कहा, “कई बार पानी की कमी के कारण भी सिरदर्द हो सकता है। इसलिए दिनभर में छोटे-छोटे अंतराल पर पानी पीते रहें। हालांकि, मौसम के अनुसार पानी की मात्रा बदल सकती है, लेकिन सेहतमंद लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। वहीं किडनी या हार्ट की बीमारी से जूझ रहे लोगों को डॉक्टर की सलाह पर पानी की मात्रा रखनी चाहिए।”

7. खाने और सोने का समय एक रखें

Dr. Chetan ने बताया कि जो लोग लंबे समय तक भूखे रहते हैं और फिर काफी ज्यादा खाना खा लेते हैं। कई लोग अपनी नींद पूरी नहीं कर पाते, तो ये कारण सिरदर्द बढ़ा सकते हैं। दरअसल, लंबे समय तक न खाने से पेट में गैस बन सकती है, जो सिरदर्द का कारण बन सकती है। इसलिए डाइजेशन और सिरदर्द से बचने के लिए रोजाना एक ही समय पर भोजन करें और सोने का समय नियमित करें। स्ट्रेस को मैनेज करने के लिए मेडिटेशन करें।

आयुर्वेदाचार्य की सलाह

Dr. Chetan Sharma लोगों को सलाह देते हैं कि सभी का डाइजेशन प्रोसेस अलग-अलग होता है। इसलिए लोगों को खुद पहचान करनी चाहिए कि उनके पेट में दर्द किस वजह से हो रहा है। किसी को छोले या राजमा खाने के बाद गैस हो सकती है, तो किसी को कुछ दालों, दूध या कार्बोनेटेड ड्रिंक्स से परेशानी होती है। इसलिए पेट में गैस बनने के ट्रिगर को पहचानें और ज्यादा परेशान करने वाले फूड्स से परहेज करें।

यह भी पढ़ें- गैस से राहत पाने के लिए सौंफ का पानी कैसे इस्तेमाल करें? एक्सपर्ट से जानें

निष्कर्ष
अगर पेट में गैस के साथ बार-बार सिरदर्द, चक्कर या बेचैनी होती है और ये रोजाना हो रही है, तो घरेलू नुस्खे अपनाने के बजाय डॉक्टर को दिखाएं। कई मामलों में पेट फूलने के पीछे कब्ज, एसिड रिफ्लक्स या कुछ फूड्स को पचाने में परेशानी जैसी स्थितियां हो सकती हैं। अगर किसी को पेट में गैस से सिरदर्द की समस्या है, तो सबसे पहले डाइट पर ध्यान देने की जरूरत है।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या पेट की मंदाग्नि यानी कमजोर डाइजेशन ही गैस के सिरदर्द का मुख्य कारण है?

    आयुर्वेद के अनुसार, जब पाचक अग्नि कमजोर हो जाती है, तो भोजन पूरी तरह पचने के बजाय आंतों में सड़ने लगता है। इससे आम यानी टॉक्सिंस बनने लगते हैं , जो ऊपर की ओर चढ़कर सिर में दर्द और भारीपन पैदा कर सकते हैं। 
  • कौन-से योगासन उर्ध्वग वात यानी ऊपर चढ़ने वाली गैस को नीचे की तरफ मोड़ने में मदद करते हैं?

    पवनमुक्तासन से आंतों में फंसी गैस को बाहर निकालती है, खाना खाने के तुरंत बाद 5 से 10 मिनट वज्रासन में बैठने से पाचन में तेजी आ सकती है। 

Read Next

→ खाली पेट हरड़ खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, डॉक्टर से जानें सेवन का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Health & Lifestyle Journalist

अनीश रावत पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। यहां वह महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, योग और मेडिटेशन जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखते हैं। उनका फोकस स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को डेटा, रिसर्च और विशेषज्ञों की राय के आधार पर पाठकों तक पहुंचाना है। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह News 24, All India Radio और ThinkRight Meditation App के साथ काम कर चुके हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 22, 2026 19:31 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dr Chetan Sharma