सिर में गैस चढ़ने से हो सकती हैं ये 6 तरह की दिक्कत

Gas in Head Symptoms: सिर में गैस चढ़ने पर आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इनमें शामिल हैं-  
  • SHARE
  • FOLLOW
सिर में गैस चढ़ने से हो सकती हैं ये 6 तरह की दिक्कत

Gas in Head Symptoms:  खराब खान-पान, समय से भोजन न करना, इनएक्टिव लाइफस्टाइल और तनाव की वजह से आपको पेट से जुड़ी समस्याओं (Stomach Problems) का सामना करना पड़ सकता है। इसमें गैस, कब्ज और अपच की समस्या होना सबसे आम होता है। गैस की वजह से अकसर लोगों को पेट दर्द, पेट में ऐंठन आदि जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन कई बार गैस सिर में भी चढ़ जाती है। इसकी वजह से अकसर लोगों को तेज सिरदर्द का सामना करना पड़ सकता है। जब सिर में गैस चढ़ती है, तो आपको कुछ अन्य समस्याओं से भी परेशान होना पड़ सकता है।    

1. एसिड रिफ्लक्स-Heartburn Due to Gas

सिर में गैस बनने पर आपको एसिड रिफ्लक्स की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। एसिड रिफ्लक्स एक सामान्य स्थिति है। इसमें सीने के निचले हिस्से में जलन और दर्द महसूस हो सकता है। इसे आम भाषा में हार्टबर्न भी कहा जाता है। एसिड रिफ्लक्स तब होता है, जब पेट का एसिड भोजन नली में वापस चला जाता है। 

2. अपच-Indigestion Due to Gas

जब सिर में गैस चढ़ती है, तो आपको अपच का भी सामना करना पड़ सकता है। इस स्थिति में खाया हुआ भोजन सही से डाइजेस्ट नहीं हो पाता है। इसकी वजह से भूख जल्दी से नहीं लगती है। पेट हमेशा भरा-भरा महसूस होता है।

headache due to gas

3. पेट में दर्द-Stomach Pain Due to Gas

अगर सिर दर्द के साथ ही पेट में भी दर्द हो, तो समझ जाइए कि गैस बनना इसका मुख्य कारण हो सकता है। सिर में गैस चढ़ने पर आपको पेट में दर्द और ऐंठन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें- Gas Causing Foods: पेट में गैस बनाते हैं ये 10 आहार, जानें गैस की समस्या में क्या खाना चाहिए

4. ब्लोटिंग-Bloating Due to Gas

ब्लोटिंग भी सिर में गैस चढ़ने का एक लक्षण हो सकता है। इस स्थिति में आपको पेट में सूजन महसूस हो सकती है। या फिर पेट फूला हुआ लग सकता है। यह समस्या अधिकतर लोगों में खाना खाने के बाद देखने को मिलती है। इसलिए इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

5. कब्ज-Constipation Due to Gas

गैस बनने की वजह से आपको कब्ज का भी सामना करना पड़ सकता है। जब सिर में गैस चढ़ती है, तो आप कब्ज महसूस कर सकते हैं। इस स्थिति में आपको पेट साफ करने में दिक्कत महसूस हो सकती है। साथ ही पेट में दर्द का भी सामना करना पड़ सकता है। लंबे समय तक गैस और कब्ज रहना बवासीर का कारण बन सकता है। इतना ही नहीं कुछ लोगों को डायरिया से भी परेशान होना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें- गैस के कारण पेट दर्द हो तो क्या खाएं और क्या नहीं? एक्सपर्ट से जानें पेट दर्द के लिए डाइट टिप्स

6. मतली और उल्टी-Vomiting Due to Gas

जब सिर में गैस चढ़ती है, तो आपको मतली और उल्टी जैसा महसूस हो सकता है। उल्टी और जी मिचलाना गैस बनने के आम लक्षण माने जाते हैं।

Gas in Head: अगर आप सिरदर्द के साथ ही ये लक्षण भी महसूस हो, तो समझ जाइए कि आपको गैस बनी है। ऐसे में आपको अपनी जीवनशैली में सुधार करने की जरूरत होती है।

Read Next

टॉयलेट में मोबाइल का इस्तेमाल करने से सेहत हो सकते हैं ये नुकसान

Disclaimer