पेट में गैस होने के क्या लक्षण होते हैं?

Stomach Gas Symptoms in Hindi: अगर आपके पेट में गैस बन रही है, तो आपको कुछ लक्षण महसूस हो सकते हैं। इनमें शामिल हैं-
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट में गैस होने के क्या लक्षण होते हैं?


Stomach Gas Symptoms in Hindi: गैस बनना पाचन की सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है। खराब लाइफस्टाइल और खान-पान गैस बनने के मुख्य कारण माने जाते हैं। गैस शरीर के किसी भी हिस्से में बन सकती है। गैस सिर, पेट या आंतों में बन सकती है। लेकिन इस लेख में हम आपको पेट में गैस बनने के लक्षणों (Pet me Gas Hone ke Lakshan in Hindi) के बारे में बताने जा रहे हैं। 

पेट में गैस के लक्षण-Stomach Gas Symptoms in Hindi

पेट में गैस बनने पर आपको कई लक्षण महसूस हो सकते हैं। इस दौरान आपको डकार, गैस पास करना और पेट में दर्द हो सकता है। आपको बता दें कि गैस का दर्द तब हो सकता है, जब गैस फंस जाती है या फिर आपके पाचन तंत्र के माध्यम से अच्छी तरह से नहीं चलती है। चलिए जानते हैं पेट में गैस बनने के लक्षणों (Pet me gas ke Lakshan) के बारे में-

stomach gas symptoms

डकार आना-Burping Due to Gas 

अगर आपको बार-बार डकार आती है, तो इसका साफ मतलब है कि आपके पेट में गैस बनी है। पेट में गैस बनने पर आपको डकार महसूस हो सकती है। खासकर खाना खाने के बाद डकार आ सकती है।

इसे भी पढ़ें- पेट में गैस बनने पर अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, दर्द से मिलेगी राहत

गैस पास करना-Farting

गैस पास करना एक सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन जब पेट में गैस बनती है, तो आपको बार-बार गैस पास करने की जरूरत महसूस हो सकती है। गैस पास करने की स्थिति लोगों के लिए असुविधाजनक और शर्मनाक हो सकती है। अगर आपको एक दिन में 10 बार से अधिक गैस निकलती है, तो इस स्थिति को नजरअंदाज न करें।

पेट में दर्द-Stomach Pain

वैसे तो पेट में दर्द किसी भी कारण से हो सकता है। लेकिन पेट में गैस (Stomach Gas) बनने पर दर्द होना सबसे आम लक्षणों  में से एक है। इस दौरान आप पेट के किसी भी हिस्से में दर्द महसूस हो सकता है। यह दर्द कभी-कभी तेज और असहनीय हो सकता है। 

stomach gas symptoms

पेट में ऐंठन-Stomach Cramps

पेट में गैस बनने पर आपको पेट में ऐंठन का भी सामना करना पड़ सकता है। इस स्थिति में आपकी दिनचर्या तक प्रभावित हो सकती है। पेट में गैस बनने पर सूजन, ब्लोटिंग आदि जैसे लक्षण भी महसूस हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- पेट में गैस बनने पर खाएं ये 6 फल, जल्द मिल सकता है आराम

अगर आपको भी बार-बार गैस निकलती है, तो अपनी जीवनशैली में बदलाव करके देखिए। वैसे तो खान-पान और जीवनशैली में बदलाव करके भी गैस से छुटकारा मिल सकता है। लेकिन अगर फिर भी लंबे समय तक पेट में गैस बनी रहे, तो इस स्थिति को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। अगर आपको पेट में गैस (Stomach Gas) के साथ ही छाती में भी दर्द हो तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें।

Read Next

शरीर में विटामिन डी की कमी क्यों होती है? जानें कैसे करें बचाव

Disclaimer