Expert

गर्मि‍यों में पेट की गैस से राहत दिलाएगा सत्तू, जानें कैसे करें सेवन

Sattu Benefits in Summer: गर्म‍ियों में सत्तू का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। जानें पेट की गैस का इलाज, सत्तू के साथ कैसे करें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मि‍यों में पेट की गैस से राहत दिलाएगा सत्तू, जानें कैसे करें सेवन


Benefits Of Sattu To Cure Stomach Gas: गर्मि‍यों का मौसम आ चुका है। इस मौसम में ज्‍यादा तला-भुना या म‍िर्च-मसाले वाला भोजन खाने से, पेट में गैस की समस्‍या हो सकती है। पेट में गैस होने पर आप क्‍या करते हैं? ज्‍यादातर लोग ब‍िना डॉक्‍टर की सलाह ल‍िए, दवाओं का सेवन कर लेते हैं। ऐसा करने से हाजमा खराब हो सकता है। गर्मि‍यों में पेट की गैस का इलाज करने के ल‍िए, सत्तू का सेवन कर सकते हैं। सत्तू, चना और अन्य साबुत अनाज के मिश्रण से बनाए जाने वाला आटा होता है। गर्म‍ियों में इसका सेवन फायदेमंद माना जाता है। ये स्‍वाद में तो अच्‍छा होता ही है साथ ही पोषक तत्‍वों से भी भरपूर होता है। कई लोग, नाश्‍ते में सत्तू खाना पसंद करते हैं। पाचन तंत्र के ल‍िए, सत्तू का सेवन लाभकारी माना जाता है। सत्तू में फाइबर मौजूद होता है। सत्तू का सेवन करने से, मेटाबॉल‍िज्‍म रेट बढ़ता है और वजन कम करने में मदद म‍िलती है।

फाइबर होने के कारण, पेट के ल‍िए भी ये एक अच्‍छा भोजन है। सबसे अच्‍छी बात तो यह है क‍ि सत्तू खुद में एक कंप्‍लीट मील है। एक बाउल सत्तू का सेवन करने से पेट भर जाता है। सत्तू का सेवन करने से लंबे समय तक भूख भी नहीं लगती। इसे लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स खाद्य पदार्थ की श्रेणी में रखा गया है। सत्तू खाने से, ग्‍लूकोज का स्‍तर तेजी से नहीं बढ़ता। चने में बीटा-सिटोस्टेरोल कंपाउंड भी मौजूद होता है, जो रक्तचाप को कम करने में मदद करता है। आगे लेख में जानेंगे, पेट में गैस होने पर सत्तू का सेवन कैसे करें। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के व‍िकास नगर में रहने वाली न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट और फ‍िटनेस एक्‍सपर्ट पायल अस्‍थाना से बात की।

गर्मि‍यों में शरीर को म‍िलेगी इंस्‍टेंट एनर्जी- Sattu Helps To Increase Energy in Summer 

sattu benefits in summer

सत्तू को एनर्जी ड्रिंक की तरह भी पिया जाता है। इसका सेवन करने से शरीर को ऊर्जा म‍िलती है। द‍िनभर शरीर में ताकत बनाए रखने के ल‍िए, सत्तू को पानी के साथ म‍िलाकर पी सकते हैं। सत्तू में मौजूद प्रोटीन, कैल्शियम और मैग्नीशियम की मदद से आप पूरे द‍िन फ्रेश महसूस करेंगे। सत्तू को देसी प्रोटीन शेक भी कहा जाता है। सत्तू में आयरन और सोड‍ियम भी पाया जाता है। 

इसे भी पढ़ें- मौसम बदलने पर जल्दी पड़ जाते हैं बीमार? फॉलो करें ये 5 डाइट ट‍िप्‍स, दूर रहेंगी बीमारियां

गैस की समस्‍या नहीं होगी- Sattu Cures Stomach Gas

सत्तू का सेवन करने से एस‍िड‍िटी, गैस, पेट में ऐंठन, कब्‍ज आद‍ि समस्याओं से छुटकारा म‍िलता है। गर्मि‍यों में सत्तू का सेवन करने से, शरीर को ठंडा रखने में मदद म‍िलती है। लू से बचने के ल‍िए भी, गर्मि‍यों में सत्तू का सेवन फायदेमंद माना जाता है। सत्तू की तासीर ठंडी होती है। गर्मि‍यों में सत्तू का सेवन करेंगे, तो ड‍िहाइड्रेशन की समस्‍या भी नहीं होगी।   

सत्तू ड्र‍िंक पीकर दूर करें पेट में गैस की समस्‍या- Healthy Sattu Drink Recipe  

  • पेट में गैस हो रही है, तो चटपटी सत्तू ड्र‍िंक तैयार करें। 
  • इसे बनाने का तरीका बेहद आसान है।
  • सत्तू ड्र‍िंक बनाने के ल‍िए, आपको सत्तू, नींबू, जीरा, नमक और पानी की जरूरत होगी।
  • एक ग‍िलास पानी लें और उसमें 2 चम्‍मच सत्तू पाउडर म‍िला लें।
  • इस म‍िश्रण में जीरा पाउडर, नमक और नींबू म‍िलाएं।  
  • द‍िन में 1 से 2 ग‍िलास सत्तू ड्र‍िंक का सेवन कर सकते हैं।

उम्‍मीद करते हैं आपको ये जानकारी पसंद आई होगी। ज्‍यादा जानकारी के ल‍िए पढ़ें ओनलीमायहेल्‍थ।  

Read Next

वजन घटाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 6 गुजराती स्नैक्स, जानें रेसिपी और फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version