
Best Gujarati Snacks To Lose Weight: वेट लॉस के लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं? हेल्दी डाइट फॉलो करने से लेकर वर्कआउट रूटीन तक हर चीज फॉलो करते हैं।डाइट फॉलो करने के साथ कई चीजें अवॉइड भी करनी पड़ती है। ऐसे में कई बार फूड क्रेविंग को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी वजन बढ़ने के डर से हर चीज अवॉइड करते हैं, तो गुजराती स्नैक्स आपके लिए अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं। इन्हें आप अपने लंच या स्नैक्स टाइम में शामिल कर सकते हैं। इनसे आपकी क्रेविंग भी शांत होगी और आपको वेट लॉस में भी मदद मिलेगी। इस लेख में जानें इन हेल्दी गुजराती स्नैक्स के बारे में।
वेट लॉस करने के लिए डाइट में शामिल करें ये गुजराती स्नैक्स- Gujarati Snacks To lose Weight Fast
ढोकला- Dhokla
ढोकला गुजरात का सबसे प्रसिद्ध स्नैक्स है। इसे बेसन से तैयार किया जाता है। साथ ही, इसका खट्टा- मीठा स्वाद हर किसी को पसंद आता है। बेसन से तैयार होने के साथ इसके सेवन से काफी देर तक भूख नहीं लगती है। इसमें फाइबर होने के साथ प्रोटीन और अन्य मिनरल्स भी पाए जाते हैं। इसे आप वेट लॉस डाइट में शामिल कर सकते हैं।
खांडवी- Khandavi
ढोकले की तरह खांडवी भी बेसन से तैयार की जाती है। इसके सेवन से वजन नहीं बढ़ता है। दही के साथ तैयार होने के कारण इसमें प्रोबायोटिक्स भी होते हैं। इसके सेवन से पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है। यह भूख और क्रेविंग कंट्रोल करने में भी मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- 10 पॉपुलर इंडियन हेल्दी ब्रेकफास्ट, जो हैं सेहत के लिए बहुत फायदेमंद और बनाने में आसान
पात्रा- Patra
यह एक प्रसिद्ध गुजराती डिश है, जिसे अरबी की पत्तियों से तैयार किया जाता है। इसके सेवन से काफी देर तक भूख नहीं लगती है, जिससे कैलोरी कंट्रोल होती है। इसमें पोटेशियम ज्यादा होता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है। लो कैलोरी होने के कारण यह वेट लॉस में भी मदद करता है।
खीरे का चीला- Cucumber Chilla
गर्मियों में आप खीरे का चीला एंजॉय कर सकते हैं। यह आपके ब्रेकफास्ट और स्नैक्स के लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। इसके बेटर को चावल के आटे से तैयार किया जाता है। साथ ही, इसमें खीरे और पालक की फिलिंग की जाती है। यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- क्या प्रेगनेंसी में ढोकला खा सकते हैं? जानें एक्सपर्ट की राय
दाबेली- Dabeli
दाबेली को गुजरात और महाराष्ट्र दोनों में बहुत ज्यादा खाया जाता है। ताजी चटनी के साथ परोसे जाने वाली ये डिश क्रेविंग कंट्रोल करने में भी मदद करती है। इसे पाव के अंदर आलू की पिट्ठी और चटनी भरकर तैयार किया जाता है। इसके सेवन से वेट लॉस में भी मदद मिलती है।
खाखरा- khakhra
शाम के स्नैक्स के लिए खाखरा एक परफेक्ट ऑप्शन है। इसे गेंहू के आटे से तैयार किया जाता है। साथ ही, इसमें मसाले इस्तेमाल किये जाते हैं। यह खाने में करारी और चटपटी होती है। इसके सेवन से क्रेविंग भी कंट्रोल होती है और काफी देर भूख नहीं लगती है।
इन स्नैक्स को डाइट में शामिल करने से आपको वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version