Dhokla Benefits And Recipe In Hindi: ढोकला गुजरात के सबसे लोकप्रिय व्यंजनों में एक है। हालांकि, इसे देश के अन्य हिस्सों में भी बड़े चाव के साथ खाया जाता है। ढोकला खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है, उतना ही हेल्दी भी होता है। ढोकला बेसन को फर्मेंट और स्टीम करके बनता है, इसलिए यह शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, इसलिए यह वेट लॉस के लिए भी एक अच्छा स्नैक ऑप्शन है। इसे खाने से पाचन-तंत्र भी दुरुस्त रहता है। ढोकला में फाइबर और प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है, इसलिए यह डायबिटीज में भी लाभकारी होता है। अगर आप नाश्ते में ओट्स और दलिया खाकर बोर हो गए हैं, तो ढोकला खा सकते हैं। आज इस लेख में डाइट्रीफिट की डाइटीशियन अबरना मैथ्यूवनन से ढोकला खाने के फायदों के बारे में जानेंगे। साथ ही, हम आपको ढोकला बनाने की आसान रेसिपी भी बता रहे हैं।
ढोकला खाने के फायदे - Dhokla Benefits In Hindi
पाचन के लिए फायदेमंद
ढोकला पाचन-तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद कर सकता है। दरअसल, इसे फर्मेंटेशन की प्रक्रिया से बनाया जाता है, इसलिए इसमें गुड बैक्टीरिया की अच्छी मात्रा होती है। ये गुड बैक्टीरिया आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। ढोकला में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो बॉवेल मूवमेंट को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसे खाने से कब्ज की समस्या दूर हो सकती है।
वजन घटाने में मददगार
ढोकला एक लो कैलोरी फूड है, इसलिए यह वेट लॉस के लिए फायदेमंद होता है। ढोकला को स्टीम करके बनाया जाता है, इसलिए इसमें तेल का इस्तेमाल नहीं होता है। इसमें फाइबर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इसे खाने से बार-बार भूख नहीं लगती है, जिसकी वजह से आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो ढोकला को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
दिल को स्वस्थ रखे
ढोकला का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। फर्मेंटेशन प्रोसेस की वजह से इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सिडेंट की मात्रा बढ़ जाती है। ये एंटीऑक्सिडेंट ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन को कम करने में मदद करते हैं, जो हृदय रोगों का कारण बन सकते हैं। इसके अलावा, ढोकला में फैट नहीं होता है, इसलिए इसे खाने से कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता है।
इसे भी पढ़ें: स्वाद और सेहत से भरपूर है गेंहू की घुघरी, जानें इसके फायदे और आसान रेसिपी
डायबिटीज में लाभकारी
डायबिटीज के मरीजों के लिए ढोकला का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम पाया जाता है, जो डायबिटीज रोगियों के लिए अच्छा होता है। इसके अलावा, इसमें प्रोटीन और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। इसे खाने से शरीर में इंसुलिन स्पाइक नहीं होता है और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
ढोकला बनाने का तरीका - Dhokla Recipe In Hindi
सामग्री
- बेसन - 100 ग्राम
- 1 चम्मच तेल
- 1 छोटा चम्मच चीनी
- 2 छोटे चम्मच राई
- करी पत्ता
- 2 हरी मिर्च
- 1 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
- 1/3 चम्मच बेकिंग सोडा
- 3/4 कप पानी
- स्वादानुसार नमक
इसे भी पढ़ें: शरीर में आयोडीन की कमी को पूरा करेंगे ये 5 फूड्स, आज ही करें डाइट में शामिल
विधि
- सबसे पहले बेसन में पानी डालकर घोल बना लें।
- इसे 10 मिनट के लिए ढंककर छोड़ दें।
- इसके बाद ढोकला स्टैंड में पानी गर्म करें और थाली या बर्तन में तेल लगाएं।
- अब बेसन के घोल में नमक और एक चम्मच तेल डालकर मिक्स करें।
- फिर बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह फेंट लें।
- अब ढोकला बनाने वाले बर्तन में घोल डालकर धीमी आंच पर अच्छे से पका लें।
- जब ढोकला अच्छी तरह पक जाए, तो इसे बाहर निकाल लें।
- इसके बाद तड़का लगाने के लिए पैन में एक चम्मच तेल गर्म करें और उसमें राई डालें।
- जब राई चटकने लगे, तो इसमें करी पत्ता और हरी मिर्च को डालकर हल्का-सा भून लें।
- इसके बाद इसमें 2 चम्मच पानी और चीनी डालकर पकने दें।
- आपका ढोकला बनकर तैयार है।
ढोकला खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। हालांकि, अगर आप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, तो इसका सेवन करने से पहले हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version