Expert

वेट लॉस के लिए डाइट में इन 4 तरीकों से शामिल करें गेहूं का चोकर, जानें क्यों है यह फायदेमंद

वेट लॉस के लिए गेहूं का चोकर: वजन घटाने के लिए डाइट में हाई फाइबर होना जरूरी है जिसके लिए आप गेहूं का चोखर खा सकते हैं। आइए, जानते हैं एक्सपर्ट से डाइट में इसे शामिल करने का तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
वेट लॉस के लिए डाइट में इन 4 तरीकों से शामिल करें गेहूं का चोकर, जानें क्यों है यह फायदेमंद


वेट लॉस के लिए गेहूं का चोकर: वजन घटाना तब आसान बन जाता है जब आपकी डाइट अच्छी होती है या फिर जब आप एक्सरसाइज करते हैं। अगर बात सिर्फ डाइट की करें तो गेहूं का चोकर वजन घटाने में (Wheat Bran Benefits for Weight Loss) आपकी मदद कर सकता है। गेहूं का चोकर लोग अलग-अलग तरीके से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं जो कि शरीर में फाइबर बढ़ाने के साथ भूख को भी कंट्रोल करने में मदद करता है। इससे आपका वजन संतुलित रहता है और वेट लॉस में तेजी से मदद मिल सकती है। इसके अलावा भी गेहूं का चोकर वेट लॉस में एक अहम भूमिका निभा सकता है। कैसे, आइए जानते हैं इस बारे में Lalita Arya, Vice President, Dermapuritys से। साथ ही जानेंगे डाइट में इसे कैसे शामिल करें और क्या है इसका तरीका। तमाम चीजों के बारे में जानेंगे विस्तार से।

वेट में कैसे मददगार है गेहूं का चोकर-How to eat wheat bran for weight loss

Lalita Arya बताते हैं कि जब प्राकृतिक वजन घटाने वाले सहायक की बात आती है तो गेहूं के चोकर को अक्सर कम आंका जाता है। आहार फाइबर, बी विटामिन और आवश्यक खनिजों से भरपूर, यह स्वस्थ पाचन का समर्थन करता है और संतुलित जीवनशैली के साथ जोड़े जाने पर वजन को प्रबंधित करने में मदद करता है। इसके सेवन से आपका पेट जल्दी भर जाएगा और भूख कंट्रोल करने में मदद मिलेगी जिससे वेट लॉस में आसानी होती है। इसके अलावा भी वेट लॉस के लिए गेहूं का चोकर कई प्रकार से काम करता है। जैसे कि

  • -सबसे पहले तो यह फाइबर से भरपूर जो कि तृप्ति की भावना को बढ़ाता है, जिससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और कम खाने में मदद मिलती है।
  • - गेहूं का चोकर आंत्र नियमितता में सहायता करता है और सूजन को कम करता है। इससे वेट लॉस में तेजी से मदद मिलती है और वजन संतुलित रहता है।
  • -अतिरिक्त कैलोरी जोड़े बिना यह आपके भोजन को पेट के लिए परफेक्ट बनाता है जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
  • -इसके अलावा चोकर की खास बात यह है कि इसका फाइबर शरीर के खराब फैट कणों से जुड़कर इसे बाहर निकालने में मदद करता है जिससे वेट लॉस प्रोसेस में तेजी आती है।
  • -इतना ही नहीं यह आंतों की गति को तेज करने और फिर कब्ज की समस्या को कम करने के साथ वेट लॉस में तेजी से मददगार है।

इसके अलावा गेहूं का चोकर शरीर को डिटॉक्स करने का भी तरीका बन सकता है जिससे शरीर की गंदगी साफ हो जाती है, सूजन में कमी आती है और फिर वजन घटाने में तेजी से मदद मिलती है। तो इन तमाम फायदे के लिए आपको अपनी डाइट में गेहूं का चोकर शामिल करना चाहिए।

weight loss tips in hindi

इसे भी पढ़ें: बॉडी को डिटॉक्स करने में बेहद फायदेमंद है मेथी दाने से बनी ये ड्रिंक, सद्गुरू से जानें पीने का तरीका  

वेट लॉस के लिए गेहूं का चोकर कैसे खाएं- How to use wheat bran for weight loss in Hindi

दही में डालकर खाएं 2 चम्मच गेहूं का चोकर

दही प्रोबायोटिक फूड है जो कि वेट लॉस में तेजी से मदद कर सकता है। इसके लिए आपको करना यह है दही में 2 चम्मच गेहूं का चोकर डाल लें और फिर इसे खा लें। ऐसा करने से यह प्रोबायोटिक होने के साथ हाई फाइबर से भी भरपूर हो जाता है जो कि गुड बैक्टीरिया बढ़ाने के साथ आंतों की गति को तेज करता है और मल त्याग में मददगार है। इससे शरीर में जमा गंदगी साफ हो जाती है और वेट लॉस में मदद मिलती है।

स्मूदी में मिलाकर लें गेहूं का चोकर

स्मूदी में आप गेहूं का चोकर मिलाकर ले सकते हैं जो कि आपका पेट भरने के साथ भूख कंट्रोल करने में मददगार है। आप यह कर सकते हैं कि आम, सेब और तमाम ड्राई फ्रूट को पीस लें और इसकी स्मूदी बना लें। फिर इसमें गेहूं का चोकर मिला लें और इसका सेवन करें जो कि पेट भरने के साथ मेटाबॉलिज्म तेज करने और फिर वेट लॉस में तेजी लाने में मददगार है।

सलाद में खाएं गेहूं का चोकर

सलाद में छिड़ककर गेहूं का चोकर खाना आपके मेटाबॉलिज्म तेज करने में मददगार है। इससे पाचन क्रिया तेज होने के साथ डाइजेशन में तेजी आती है जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है। तो आपको करना यह है कि पहले सलाद काटें और फिर इसमें गेहूं का चोकर ऊपर से छिड़ककर खाएं। इससे पेट भरा रहता है और वेट कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: वेट लॉस के लिए बिलकुल भी फॉलो न करें ये 6 डाइट, एक्सपर्ट से जानें कारण

दूध में मिलाकर पिएं गेहूं का चोकर

दूध में आप गेहूं का चोकर मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। यह पाचन तंत्र को तेज करने के साथ वेट लॉस में तेजी से मददगार है। इसके अलावा यह आंतों की गति को तेज करने के साथ वजन को तेजी से घटाने में मदद कर सकता है। तो दिन में एक बार दूध में गेहूं का चोकर मिलाकर खाएं जो कि वेट लॉस में मददगार है।

तो इन तमाम टिप्स को अपनाएं जो कि वेट लॉस में तेजी से मदद कर सकते हैं। आप आटे में भी चोकर मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं जो कि वजन घटाने में तेजी से काम कर सकता है। तो इन टिप्स को अपनाएं और वेट लॉस के प्रोसेस को तेज करें।

FAQ

  • क्या गेहूं की रोटी खाने से वजन कम होता है?

    गेहूं की रोटी खाने से वजन कम नहीं होता बल्कि, बढ़ सकता है। क्योंकि गेहूं की रोटी की कैलोरी ज्यादा होती है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी ज्यादा होता है जिसके सेवन से तेजी से आपका वजन बढ़ सकता है। 
  • क्या रोज गेहूं का चोकर खाना ठीक है?

    आप गेहूं का चोकर रोज न खाएं पर इसे संतुलित मात्रा में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे वजन घटाने में तेजी से मदद मिलती है, पाचन क्रिया तेज रहता है और वेट लॉस प्रोसेस आसान हो जाता है।
  • गेहूं का दलिया खाने से वजन कम होता है क्या?

    गेहूं का दलिया खाने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। इसका फाइबर पाचन तंत्र को तेज करता है और फिर पाचन में गति लाता है जिससे वेट लॉस प्रोसेस में तेजी आ सकती है।

 

 

 

Read Next

वजन कम करने के लिए चिरौंजी खाने के क्या फायदे हैं? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer