क्या आपको ढोकला खाना पसंद है? ढोकला एक पॉपुलर गुजराती डिश है। इसका स्वाद मीठा और नमकीन होता है। प्रेगनेंसी के दौरान पाचन तंत्र कमजोर होने के कारण डाइट का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल उठ सकता है कि ढोकला सेहतमंद होता है या नहीं। आपको प्रेगनेंसी में कुछ भी खाने से पहले उसके फायदे और नुकसान जान लेने चाहिए। इस लेख में हम जानेंगे प्रेगनेंसी में ढोकला खाना चाहिए या नहीं। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डायटीशियन Sanah Gill से बात की।
ढोकला खाने के फायदे
- ढोकला में कैलोरीज की मात्रा कम होती है। ये स्वाद में भी अच्छा होता है। प्रेगनेंसी में कुछ चटपटा खाने का मन हो, तो स्नैक के तौर पर इसका सेवन कर सकती हैं।
- प्रेगनेंसी के दौरान उल्टी या मतली का एहसास हो सकता है। इस दौरान आप फ्रिज में रखा ठंडा ढोकला खा सकती हैं। इससे आपको गर्मी से भी राहत मिलेगी और उल्टी आना बंद हो जाएगी।
- ढोकले में ढेर सारी सब्जियों को मिलाकर बनाने से, ये आपके लिए एक पौष्टिक व्यंजन बन सकता है जिसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा ज्यादा होगी।
इसे भी पढ़ें- इन 5 स्थितियों में आपको बेसन और सूजी खाने से बचना चाहिए, सेहत को हो सकते हैं कई नुकसान
ढोकला खाने के नुकसान
- ढोकले का सेवन करने से एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।
- ढोकले का ज्यादा सेवन करने से मेटाबॉलिज्म रेट धीमे हो जाता है।
- बेसन और सूजी से बनने वाले ढोकले का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है।
- प्रेगनेंसी में शुगर की समस्या है, तो ढोकले का सेवन करने से बचें। ढोकला स्वाद में मीठा और नमकीन होता है। इसमें मिठास के लिए शुगर सिरप मिलाया जाता है।
क्या प्रेगनेंसी में ढोकला खा सकती हैं?
सीमित मात्रा में ही ढोकले का सेवन कर सकती हैं। ढोकले का ज्यादा सेवन करने से कब्ज की समस्या हो सकती है। ढोकला ज्यादातर बेसन या सूजी से बनाया जाता है। वैसे तो बेसन में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। लेकिन फाइबर का ज्यादा सेवन करने से पेट में दर्द या कब्ज की शिकायत हो सकती है। वहीं सूजी, शरीर में जाकर पानी को सोखने का काम करती है। अगर आप पानी का सेवन कम करती हैं, तो आपको ढोकले की ज्यादा मात्रा खाने से बचना चाहिए।
प्रेगनेंसी के दौरान हेल्दी डाइट का सेवन करें। लेख पसंद आया हो, तो शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version