काम केे चलते अधिकतर लोगों को खाने तक का समय नहीं मिल पाता है। खाने के अनियमित आदतें आपके पाचन क्रिया पर बुरा असर डालते हैं। काम के प्रेशर के चलते लोगों की दिनचर्या में बदलाव आया है, जिसकी वजह से लोग रात का भोजन देरी से करते हैं और खाना खाने के तुरंत बाद सो जाते हैं। इससे रात का भोजन सही तरह से नहीं पच पाता है। ऐसे में व्यक्ति को सुबह गैस, एसिडिटी, कब्ज, पेट में दर्द (Acidity And Gastric Problem) आदि समस्या का सामना करना पड़ता है। गैस और कब्ज की वजह से व्यक्ति पूरा दिन असहज महसूस करता है। इससे वह अपने काम पर फोकस नहीं कर पाता है। साथ ही, उसको पूरा दिन बैचेनी महसूस होती है। लेकिन, आयुर्वेद में पंचकर्म के जरिए आप अपने शरीर को डिटॉक्स (Detox your Body) करके कई बीमारियों से बचाव कर सकते हैं। पंचकर्म थेरेपी (Panchakarma Therapy) में स्नेह बस्ती को भी शामिल किया जाता है। स्नेह बस्ती आपके बाउल मूवमेंट को बेहतर करती है। साथ ही, इससे गैस, कब्ज, एसिडिटी और अपच की समस्या भी दूर होती है। इस लेख में वेव क्योर सेंटर के नैचुरोपैथी सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर एस के पाठक से जानते हैं कि गैस की समस्या में स्नेह बस्ती के क्या फायदे (Sneha Basti Benefits To Reduce Gastric Problems) होते हैं?
स्नेह बस्ती के लिए फायदेमंद है स्नेह बस्ती - Sneha Basti Benefits To Reduce Gastric Problems In Hindi
बस्ती थेरेपी में औषधिय युक्त तेल को गुदा मार्ग से आंतों के निचले हिस्से में पहुंचाया जाता है। इससे आंतों से जुड़ी समस्या दूर होती है और पाचन क्रिया में सकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। स्नेह बस्ती वात दोष को शांत करने में मदद करती है। इससे पेट में बनने वाली गैस की समस्या दूर होती है। आगे जानते हैं इसके फायदे।
आंतों की सफाई के लिए आवश्यक - Clean Your Intestine
स्नेह बस्ती आंतों की गंदगी और मल को हटाने में मदद करती है। इसके उपयोग से जब आंतें साफ होती हैं, तो बाउल मूवमेंट बेहतर होता है। ऐसे में पाचन क्रिया पर पड़ने वाला दबाव कम होता है और गैस आदि समस्याएं कम होती है।
वात दोष को कम करें - Reduce Vata Dosha
आयुर्वेद में माना जाता है कि वात दोष के असंतुलन के कारण पेट में गैस की समस्या होती है। स्नेह बस्ती वात दोष को शांत करने में मदद करती है, जिससे पाचन तंत्र में बेहतर रूप से कार्य करता है।
कब्ज की समस्या को दूर करना - Remove Constipation
कब्ज की समस्या के कारण व्यक्ति को एसिडिटी और गैस का समस्या हो सकती है। ऐसे में जब आप स्नेह बस्ती थेरेपी लेते हैं, तो इससे कब्ज की समस्या दूर होती है और व्यक्ति का सुबह पेट आसानी से साफ होता है।
पचान तंत्र में सुधार करें - Improve Your Digestion
स्नेह बस्ती पाचन तंत्र को सुधारने में मदद करती है। दरअसल, जब व्यक्ति का पेट सही तरह से साफ नहीं होता है तो इससे आंतों में सूजन की समस्या का जोखिम अधिक होता है। लेकिन, स्नेह बस्ती से आंतों में चिपका मल बाहर निकलता है और आंतों की दीवारे साफ होती हैं। इससे एसिडिटी और गैस की परेशानी दूर होती है।
इसे भी पढ़ें: आयुर्वेद की स्नेह बस्ती थेरेपी क्या है? आयुर्वेदाचार्य से जानें किन समस्याओं में है ये कारगर
Sneha Basti For Gastric Problem: पाचन तंत्र की गड़बड़ी के कारण गैस की समस्या होती है। वहीं, स्नेह बस्ती इस समस्या को दूर करने में मदद करती है। साथ ही, शरीर के अन्य दोषों को भी शांत करती है। आयुर्वेद में अन्य थेरेपी की तरह ही इसके कई फायदे हैं। स्नेह बस्ती को किसी आयुर्वेद के विशेषज्ञ की देखरेख में ही कराना चाहिए। स्नेह बस्ती से पोषण तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है, जिससे व्यक्ति की सेहत में सुधार होता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version