Doctor Verified

तुलसी की चाय पीने से गैस की समस्या दूर होती है? डॉक्टर से जानें

तैलीय आहार और अनियमित दिनचर्या के चलते लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस लेख में जानते हैं कि क्या तुलसी की चाय से गैस की समस्या को दूर कर सकते हैं? 
  • SHARE
  • FOLLOW
तुलसी की चाय पीने से गैस की समस्या दूर होती है? डॉक्टर से जानें


Does Drinking Tulsi Tea Relieve Gas Problem In Hindi: खानपान की गलत आदतों और जीवनशैली में आए बदलावों के कारण लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं में मेटाबॉलिज्म से जुड़ी समस्याओं का भी शामिल किया जाता है। काम के चलते अधिकतर लोग खानपान पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। ऐसे में ज्यादातर जंक फूड या बाहर का खाना खाकर ही अपनी भूख को शांत कर लेते हैं। कभी कभार बाहर का खाना खान से किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती है। लेकिन, जब आप रेगुलर बाहर का खाना जैसे तला-भुना और जंक फूड खाते हैं, तो इससे आपका पाचन तंत्र खराब हो सकता है। इससे आपको पेट फूलने, गैस और अपच की समस्या हो सकती हैं। अपच या गैस की समस्या यदि आपको लंबे समय से बनी हुई है तो ऐसे में आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। लेकिन, यदि आपको यह समस्या हाल ही में शुरु हुई है, तो ऐसे में आप प्राकृतिक उपायों की मदद ले सकते हैं। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल अस्पताल के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानते हैं कि क्या तुलसी की चाय से गैस की समस्या को दूर किया जा सकता है।

गैस को दूर करने के लिए तुलसी की चाय के क्या फायदे होते हैं? - Benefits Of Tulsi Tea During Gas Problems In Hindi

तुलसी की चाय का सेवन सदियों से किया जा रहा है। आयुर्वेद में तुलसी को पेट की समस्याओं को शांत करने के लिए गुणकारी माना जाता है। पाचन से जुड़ी समस्याओं में तुलसी की चाय फायदेमंदहो सकती है। आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि तुलसी की चाय में ऐसे तत्व होते हैं जो पेट की मांसपेशियों को शांत करते हैं और गैस को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसके सेवन से पेट की सूजन, जलन और भारीपन कम होता है। आगे जानते है इससे जुड़े कुछ फायदों के बारे में।

  • तुलसी में मौजूद युजेनॉल (Eugenol) पेट में बनने वाली अतिरिक्त गैस को रोकने में मदद करता है।
  • पाचन को बेहतर बनाए में सहायक होती है। तुलसी की चाय पाचन जूस को सक्रिय करती है जिससे खाना जल्दी और सही तरीके से पचता है।
  • तुलसी की चाय कब्ज और एसिडिटी को भी दूर करती है, जिससे गैस बनने की परेशानी में आराम मिलता है।
  • कुछ मामलों में स्ट्रेस भी गैस बनने का एक बड़ा कारण मान जाता है। तुलसी की चाय में मौजूद एडाप्टोजेन तनाव कम करने में सहायक होता है।

Does drinking tulsi tea relieve gas problem in

एनसीबीआई की स्टडी से पता चलता है कि तुलसी की पत्तियों का जूस और चाय गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं में राहत पहुंचाते हैं। इससे मेटाबॉलिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है और पाचन क्रिया बेहतर होती है। ऐसे में आपको गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं मे आराम मिलता है।

गैस की समस्या में तुलसी की चाय कैसे बनाएं? - How To Make Tulsi Tea To Relieve Gas Problems in Hindi

  • तुलसी की चाय बनाने के लिए आप 8 से 10 तुलसी की पत्तियां लें।
  • इसके बाद एक पैन में 2 कप पानी उबालें।
  • कुछ मिनट के बाद आप तुलसी की पत्तियों को कूटकर पानी में डाले।
  • अब पानी को आधा होने तक उबालें।
  • इसके बाद गैस को बंद करके आप तैयार चाय को छान लें।
  • इसमें स्वाद के लिए आप एक चम्मच शहद मिला सकते हैं।
  • सुबह के समय खाली पेट इस चाय को पीने से आपको कुछ ही दिनों में फायदे महसूस होने लगेंगे।
  • इसके अलावा, जब गैस महसूस हो तो तब भी आप इस चाय का सेवन कर सकते हैं।
  • एक दिन में दो कप से ज्यादा चाय का सेवन न करें।

इसे भी पढ़ें: रोजाना तुलसी की चाय पीने के फायदे और नुकसान

Benefits Of Tulsi Tea During Gas Problems: तुलसी की चाय एक प्रभावशाली घरेलू उपाय है जो गैस की समस्या को प्राकृतिक रूप से दूर करने में मदद करती है। यह न केवल पेट को आराम देती है बल्कि पूरे शरीर को डिटॉक्स करने का भी काम करती है। अगर आप बार-बार गैस की समस्या से परेशान हैं, तो अपनी दिनचर्या में तुलसी की चाय को शामिल कर सकते हैं।

FAQ

  • पेट की गैस को तुरंत कैसे ठीक करें?

    पेट की गैस को दूर करने के लिए आप घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आप अजवाइन का पानी, अदरक का रस और शहद, सौंफ का पानी, हींग का पानी, काला नमक का सेवन कर सकते हैं।
  • गैस बनने पर कौन सा व्यायाम करना चाहिए?

    पेट में गैस बनने पर पवनमुक्तासन, हलासन और वज्रासन जैसे योग आसन करना फायदेमंद हो सकता है।
  • गैस बनने के मुख्य कारण क्या हैं?

    खान-पान की गलत आदतें, जैसे जल्दी-जल्दी खाना खाना,कैंडी चूसना या चबाते समय बात करना आदि के कारण खाते समय हवा पेट के अंदर चली जाती है। इससे गैस की समस्या हो सकती है।

 

 

 

Read Next

घर पर विरेचन कैसे करें? आयुर्वेदाचार्य से जानें

Disclaimer

TAGS