Expert

हाई कोलेस्ट्रॉल में लाभदायक है लहसुन वाला दूध, जानें तरीका और फायदे

आजकल की तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और असंतुलित आहार के कारण लोगों में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या आम होती जा रही है, जिसके कारण कई अन्य बीमारियां भी होती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
हाई कोलेस्ट्रॉल में लाभदायक है लहसुन वाला दूध, जानें तरीका और फायदे

वर्तमान समय में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से कई लोग परेशान हैं। यह एक गंभीर समस्या है, जो हार्ट डिजीज, स्ट्रोक और अन्य गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। बढ़ते तनाव, इनएक्टिव लाइफस्टाइल और जंक फूड के अधिक सेवन के कारण युवा भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल का मुख्य कारण शरीर में LDL (खराब कोलेस्ट्रॉल) का स्तर बढ़ना है। जब कोलेस्ट्रॉल रक्त वाहिकाओं में जमा होने लगता है, तो यह ब्लड फ्लो को बाधित कर सकता है और हार्ट के लिए जोखिम पैदा कर सकता है। इसके अलावा, मोटापा, धूम्रपान और शराब का सेवन भी कोलेस्ट्रॉल के स्तर को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में प्राकृतिक आयुर्वेदिक उपचारों को आजमाने से लाभ मिल सकता है। इस लेख में आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. अल्का विजयन से जानिए, हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या के लिए लहसुन वाला दूध कैसे बनाएं और इसके क्या फायदे हैं। 

लहसुन का महत्व

आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. अल्का विजयन के अनुसार, लहसुन एक महत्वपूर्ण औषधि है, जिसका उपयोग हाई कोलेस्ट्रॉल (Medovriddhi) को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

लहसुन दूध बनाने की विधि

  • 1-2 लहसुन को छीलें और इसे अच्छी तरह कूट लें।
  • एक पैन में 1 कप दूध गर्म करें।
  • दूध उबलने पर उसमें कुटा हुआ लहसुन डालें।
  • 5-10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
  • दूध को छानकर कप में निकालें।
  • आपका लहसुन वाला दूध तैयार है। 

लहसुन दूध के फायदे

लहसुन के सेवन से LDL (खराब कोलेस्ट्रॉल) का स्तर कम होता है, जिससे हृदय रोग का खतरा कम होता है। इसके अलावा डॉक्टर अल्का बताती हैं कि चरक संहिता के अनुसार, यह पेट में गांठ, उल्टी, बुखार, दिल की बीमारियों, फोड़ा और सूजन में भी सहायक औषधि की तरह काम करता है।

GARLIC MILK

इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल बन सकता है खराब लिवर का कारण, जानें इसे कंट्रोल करने के टिप्स

इम्यूनिटी बढ़ाए

लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

पाचन सुधारे

लहसुन का दूध पाचन क्रिया को सुधारता है, जिससे गैस और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं में राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें: तमाम कोशिशों के बाद भी कम नहीं हो रहा है कोलेस्ट्रॉल? जानें बैड कोलेस्ट्रॉल नहीं घटने के पीछे 7 बड़े कारण

वात को संतुलित करे

आयुर्वेद में लहसुन को वात संतुलित करने वाले खाद्य पदार्थों में रखा जाता है। यह दालों और हरी पत्तेदार सब्जियों के साथ पकाने में उपयोग किया जाता है।

ध्यान देने योग्य बातें

हालांकि लहसुन के लाभ अनेक हैं, लेकिन इसका सेवन संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए। आयुर्वेद में कहा गया है कि लहसुन राजसिक होता है और इसके अधिक सेवन से नींद में परेशानी और थकान महसूस हो सकती है। इसी प्रकार, प्याज तामसिक होता है और इनका अधिक सेवन चिड़चिड़ापन पैदा कर सकता है। इसलिए, इनका उपयोग सीमित मात्रा में ही करें।

निष्कर्ष

लहसुन वाला दूध एक प्राकृतिक और प्रभावी उपाय है जो हाई कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है। यदि आप हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से ग्रसित हैं, तो इस उपाय को डॉक्टर की सलाह के बाद आजमाएं। लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या के प्रति जागरूक रहना आवश्यक है और अपने आहार में सुधार लाना चाहिए। हरी पत्तेदार सब्जियों, फल, साबुत अनाज, और अच्छे फैट्स जैसे ओमेगा-3 फैटी एसिड का सेवन बढ़ाना जरूरी है। इसके अलावा, नियमित एक्सरसाइज और हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाना भी जरूरी है।

All Images Credit- Freepik

Read Next

शरीर और मन दोनों के लिए लाभकारी है सुबह की धूप, आयुर्वेदाचार्य से जानें फायदे

Disclaimer