तमाम कोशिशों के बाद भी कम नहीं हो रहा है कोलेस्ट्रॉल? जानें बैड कोलेस्ट्रॉल नहीं घटने के पीछे 7 बड़े कारण

Reasons why you are not able to reduce bad cholesterol: बैड कोलेस्ट्रॉल नहीं घटने के पीछे कुछ बड़े कारण जिम्मेदार हो सकता है। आइये डॉक्टर से जानें।  
  • SHARE
  • FOLLOW
तमाम कोशिशों के बाद भी कम नहीं हो रहा है कोलेस्ट्रॉल? जानें बैड कोलेस्ट्रॉल नहीं घटने के पीछे 7 बड़े कारण


Reasons why you are not able to reduce bad cholesterol in Hindi: कोलेस्ट्रॉल बढ़ना शरीर में कई समस्याओं का कारण बनता है। हाई कोलेस्ट्रॉल आपको न केवल ब्लड प्रेशर बल्कि, हार्ट से जुड़ी समस्याओं का शिकार भी बना सकता है। कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए लोग तरह-तरह के नुस्खे आजमाते हैं, लेकिन कई बार तमाम कोशिशों के बाद भी कोलेस्ट्रॉल कम कर पाना मुश्किल हो जाता है। इसके पीछे के कारण काफी सामान्य हैं। क्या आप भी हाई कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं? अगर हां तो इस लेख में हम आपको कोलेस्ट्रॉल नहीं घटने के पीछे के कुछ कारणों के बारे में बताएंगे। आइये थायरॉइड और डायबिटीज एक्सपर्ट डॉ. अक्षत चढ्ढा से जानते हैं बैड कोलेस्ट्रॉल नहीं घटने के पीछे के कुछ बड़े कारणों के बारे में। 

शरीर में ज्यादा बन रहा है कोलेस्ट्रॉल 

बैड कोलेस्ट्रॉल नहीं घटने के पीछे एक कारण यह भी हो सकता है कि आपकी शरीर सामान्य से ज्यादा कोलेस्ट्रॉल बना रही है। अगर शरीर में ज्यादा बैड कोलेस्ट्रॉल बन रहा है तो यह हार्ट से जुड़ी समस्याओं की ओर इशारा हो सकता है। 

हाइपोथायरायडिज्म ठीक से नहीं हो रहा मैनेज 

हाइपोथायरायडिज्म ऐसी स्थिति है, जिसमें थायरॉयड ग्रंथि शरीर में पर्याप्त थायरॉयड हार्मोन नहीं बनाती है। अगर आप हाइपोथायरायडिज्म से पीड़ित हैं और इसे ठीक तरीके से मैनेज नहीं रखते हैं तो संभव है कि आपका बैड कोलेस्ट्रॉल कम नहीं होगा। इसे कम करने के लिए हाइपोथायरायडिज्म को नियंत्रित रखें। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Akshat Chadha (@dr_akshat)

विटामिन डी की कमी 

अगर तमाम प्रयास करने के बाद भी बैड कोलेस्ट्रॉल कम नहीं हो रहा है तो इसके पीछे विटामिन डी की कमी भी एक बड़ी वजह हो सकती है। इसे कम करने के लिए विटामिन डी की कमी पूरी करें। 

नियमित एक्सरसाइज नहीं करना 

अगर आप नियमित तौर पर एक्सरसाइज नहीं कर रहे हैं तो भी शरीर मे बैड कोलेस्ट्रॉल कम नहीं होगा। कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए नियमित तौर पर एक्सरसाइज करना सबसे जरूरी होता है। 

इसे भी पढ़ें - कोलेस्ट्रॉल को कम करने में कैसे फायदेमंद है अर्जुन की छाल, जानें सेवन का तरीका

सब्जियां नहीं खाना 

बैड कोलेस्ट्रॉल नहीं घटने के पीछे डाइट में सब्जियों को शामिल नहीं करना भी इसका एक बड़ा कारण माना जाता है। कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए हरी सब्जियां  जैसे केल, ब्रोकली, पालक आदि खाएं। 

ज्यादा मीठा खाना और स्मोकिंग करना 

अगर आप बेकरी आइटम्स जैसे केक, मिठाइयां आदि ज्यादा खाते हैं या स्मोकिंग करते हैं और शराब पीते हैं तो इससे बैड कोलेस्ट्रॉल घटने के बजाय बढ़ सकता है। 

Read Next

बढ़ती उम्र में आंखों की बीमार‍ियों का जोखिम कम करने के लिए फॉलो करें ये आई केयर रूटीन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version