Doctor Verified

बढ़ती उम्र में आंखों की बीमार‍ियों का जोखिम कम करने के लिए फॉलो करें ये आई केयर रूटीन

Eye Care Routine: बढ़ती उम्र में आंखों को स्‍वस्‍थ रखने के ल‍िए आई केयर रूटीन को फॉलो करना जरूरी है। इससे तरह आप आंखों की बीमार‍ियों से बच सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
बढ़ती उम्र में आंखों की बीमार‍ियों का जोखिम कम करने के लिए फॉलो करें ये आई केयर रूटीन


Best Eye Care Routine For Ageing Adults: बढ़ती उम्र में आंखों का ख्‍याल रखना जरूरी है। आंखों के ब‍िना जीवन जीना बहुत मुश्‍क‍िल है। अच्‍छी दृष्टि के साथ आप पढ़ना, लिखना, गाड़ी चलाने जैसे जरूरी काम आसानी से कर सकते हैं। अच्‍छी दृष्टि से दुर्घटनाओं और चोट लगने का जोख‍िम कम होता है। उम्र के साथ मैक्‍युलर ड‍िजनरेशन का जोख‍िम भी कम होता है। बढ़ती उम्र में लोगों को मोति‍याब‍िंद, ग्‍लूकोमा जैसी बीमार‍ियां हो सकती हैं। बढ़ती उम्र में डायब‍िटि‍क रेट‍िनोपैथी का जोख‍िम भी ज्‍यादा होता है। मधुमेह के रोग‍ियों की रेट‍िना को ब्‍लड शुगर लेवल बढ़ने से नुकसान पहुंचता है। स्पष्ट दृष्टि बुजुर्गों को स्वतंत्र रूप से जीने में मदद करती है, जिससे उन्हें दूसरों पर निर्भर नहीं होना पड़ता। अच्छी दृष्टि मानसिक सतर्कता और कार्यक्षमता को बनाए रखने में भी मदद करती है। आंखों की समस्याएं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं, जैसे हाई बीपी, डायब‍िटीज और हृदय रोगों का संकेत हो सकती हैं। नियमित आंखों का रूटीन फॉलो करके आप बढ़ती उम्र में आंखों को स्‍वस्‍थ रख सकते हैं। इस लेख में हम जानेंगे वयस्‍कों को कौन से आई केयर रूटीन को रोज फॉलो करना चाह‍िए। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने दुर्गा सहाय नर्स‍िंग होम, यूपी बि‍जनौर के नेत्र रोग व‍िशेषज्ञ डॉ व‍िनीत माथुर से बात की।         

eye care routine

1. न‍ियम‍ित आई चेकअप करवाएं- Regular Eye Checkup 

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, हाई बीपी, ह्रदय रोग और अन्‍य बीमार‍ियों का जोख‍िम बढ़ जाता है। आंखों को स्‍वस्‍थ रखने के ल‍िए संपूर्ण जांच कराएं। इन बीमार‍ियों के कारण आंखों में ग्‍लूकोमा, ड्राई आई और अन्‍य समस्‍याएं हो सकती हैं। समय-समय पर चश्मे का प्रिस्क्रिप्शन भी बदलते रहना चाह‍िए। इसके ल‍िए अपने डॉक्‍टर से संपर्क करें। हर 3 महीनों में 1 बार आई टेस्‍ट जरूर करवाएं।

इसे भी पढ़ें- एंटीऑक्‍सीडेंट्स की मदद से स्‍वस्‍थ रह सकती हैं बुजुर्गों की आंखें, जानें इनके स्रोत और फायदे

2. आंखों को स्‍वस्‍थ रखेगी हेल्‍दी डाइट- Healthy Diet For Eye Health 

वयस्‍कों की आंखों को स्वस्थ रखने के लिए एक संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार बहुत जरूरी है। डाइट में व‍िटाम‍िन-ए, सी, ई, ज‍िंक, ओमेगा 3 फैटी एस‍िड आद‍ि को शाम‍िल करें। डाइट में कद्दू, पालक, गाजर, संतरे, नींबू, कीवी, टमाटर आद‍ि को शाम‍िल करें। डाइट में नट्स और सीड्स को शाम‍िल करें। इनमें एंटीऑक्‍सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है।     

3. बाहर आई ग्‍लासेज पहनें- Wear Eye Glasses Outside 

आंखों को सुरक्ष‍ित रखना चाहते हैं, तो आई ग्‍लासेज जरूर पहनें। यह आंखों की सेहत के ल‍िए जरूरी है। हान‍िकारक यूवी रेज से आंखों को बचाने के ल‍िए आई ग्‍लासेज का इस्‍तेमाल जरूर करें। यूवी रेज के कारण मोत‍ियाब‍िंद की समस्‍या भी हो सकती है। आई ग्‍लासेज न पहनने से धूप की चमक (ग्लेयर) दृष्टि को अस्थायी रूप से धुंधला कर देती है और आंखों को तनाव दे सकती है। धूप के चश्मे ग्लेयर को कम करके ड्राइविंग को सुरक्षित बनाते हैं।

4. स्‍क्रीन टाइम कम करें- Reduce Screen Time 

आंखों को स्‍वस्‍थ रखना चाहते हैं, तो स्‍क्रीन टाइम कम करें। स्‍क्रीन टाइम ज्‍यादा होने के कारण, आंखों में जलन, खुजली, स‍िर दर्द, आंखों में भारीपन, गर्दन और कंधों में दर्द महसूस होता है। लगातार स्‍क्रीन देखने के कारण आंखों की मांसपेश‍ियां थक जाती हैं और तनाव बनता है। कंप्यूटर, स्मार्टफोन और टैबलेट से निकलने वाली ब्लू लाइट आंखों के लिए हानिकारक हो सकती है। इसल‍िए स्‍क्रीन टाइम को कम से कम रखें।

5. पर्याप्‍त मात्रा में पानी प‍िएं- Drink Water For Better Eye Health 

आंखों को स्‍वस्‍थ रखने के ल‍िए पर्याप्‍त मात्रा में पानी पीना जरूरी है। इससे आंखों में आंसुओं का उत्‍पादन बढ़ता है, जो आंखों को ड्राईनेस से बचाता है। आंसू, आंखों की सतह को च‍िकना और साफ रखते हैं। इससे आंखें धूल, गंदगी अन्‍य हान‍िकारक तत्‍वों से बच सकती हैं। पर्याप्‍त मात्रा में पानी का सेवन न करने से जलन, खुजली और थकान की समस्‍या होने लगती है।     

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें। 

Read Next

प्रेसबायोपिया की वजह से जा सकती है आंखों की रोशनी, जानें इस बीमारी के लक्षण, कारण और इलाज

Disclaimer