Which Drink Is Best For Stomach: खानपान से जुड़ी खराब आदतों के कारण पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में पाचन क्रिया धीमी हो सकती है और पाचन तंत्र को नुकसान हो सकता है। इस कारण कब्ज, एसिडिटी, ब्लोटिंग और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। गर्मियों में ये समस्याएं और भी ज्यादा होती हैं। क्योंकि, गर्म तापमान के कारण पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। ऐसे में कब्ज और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं ज्यादा हो जाती हैं। कुछ लोगों को गर्मियों में पेट साफ न हो पाने की समस्या हो जाती है। इस कारण उन्हें दिनभर असहजता होती है। इस समस्या का समाधान जानने के लिए हमने हरियाणा स्थित सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉ श्रेय शर्मा से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।
पेट साफ करने के लिए रोज सुबह पानी में मिलाकर पिएं ये चीजें- Drink These Things Mixed In Water Every Morning
गर्म पानी में घी- Ghee with Warm Water
गर्म पानी में घी डालकर पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। घी कब्ज को पिघलाने में मदद करता है। ये गट हेल्थ को इंप्रूव करता है और बॉवेल मूवमेंट इंप्रूव भी करता है। गर्म पानी में घी डालकर पीने से पेट में जमी गंदगी निकल जाती है और पेट ठीक से साफ होता है। लेकिन, जिन लोगों की उम्र 30 से अधिक है उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, जिन्हें हाई कोलेस्ट्रॉल या बीपी से जुड़ी दिक्कत रहती है, उन्हें भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
गर्म पानी में सौंफ- Warm Water and Fennel Seeds
सौंफ की तासीर ठंडी होती है इसलिए गर्मियों में रोज इसका सेवन करने से नुकसान नहीं होता है। आयुर्वेद के अनुसार, सौंफ वातनाशक होती है और वीर्य में शीत होती है। जिन लोगों को, एसिडिटी, ब्लोटिंग, कब्ज या अपच की समस्या रहती है, उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए। अगर आपको कब्ज रहता है तो रोज सुबह गर्म पानी में सौंफ डालकर जरूर पिएं। इससे आपका पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहेगा।
इसे भी पढ़ें- क्या एसिडिटी बढ़ने से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा होता है? डॉक्टर से जानें
गर्म पानी में जीरा- Warm Water and Cumin Seeds
गर्म पानी में जीरा डालकर पीने से पेट ठीक से साफ होता है। अगर आपके ब्लोटिंग, एसिडिटी या कब्ज रहता है, तो रोज सुबह इसका सेवन जरूर करें। लेकिन, इसकी तासीर गर्म होती है और यह शरीर में पित्त बढ़ा सकता है। इसलिए जिन लोगों की पित्त प्रकृति है, उन्हें इसका सेवन कम मात्रा में करना चाहिए।
गर्म पानी में इसबगोल- Warm Water and Isabgol
गर्म पानी में इसबगोल डालकर पीने से कब्ज से राहत मिलेगी। इसबगोल में फाइबर अधिक मात्रा में होता है इसलिए यह मलत्याग करना आसान बना देता है। इसके सेवन से गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं भी कम होती हैं। इससे पेट में एसिड कंट्रोल होता है और गट हेल्थ इंप्रूव होती है। गर्म पानी में रोज सुबह इसका सेवन करने से आंतों की सफाई होती है।
इसे भी पढ़ें- कब्ज किस तरह से बन सकती है हार्ट से जुड़ी समस्या का कारण, डॉक्टर से जानें
गर्म पानी में चिया सीड्स- Warm Water and Chia Seeds
गर्म पानी में चिया सीड्स डालकर पीने से पाचन संबधित समस्याएं कम होती हैं। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसलिए इसके सेवन से गट हेल्थ इंप्रूव होती है। चिया सीड्स पानी ज्यादा सोखते हैं। इसलिए इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी दूर होती है और पेट साफ होता है।
निष्कर्ष
सुबह खाली पेट गर्म या गुनगुने पानी का सेवन करने से पेट साफ होता है। पेट साफ करने और गट हेल्थ इंप्रूव करने के लिए आप गर्म पानी में जीरा, सौंफ, चिया सीड्स, इसबगोल या देसी घी डालकर पी सकते हैं। लेकिन, डाइट में शामिल करने से पहले शरीर की प्रकृति पर ध्यान जरूर दें। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं, तो आपको आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह के बाद ही इनमें से कोई भी चीज डेली डाइट में शामिल करनी चाहिए। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से बात करें।
FAQ
रात में ऐसा क्या खाएं कि सुबह पेट साफ हो जाए?
रात में हल्का खाना खाएं। इससे खाना ठीक से पचेगा और सुबह पेट साफ होना आसान होगा। डिनर में खिचड़ी या दलिया जैसी हल्की चीजें खाएं। इसके अलावा, सोने से पहले गर्म पानी में इसबगोल और घी मिलाकर पिएं।पेट के अंदर की गंदगी को कैसे साफ करें?
पेट की गंदगी साफ करने के लिए गुनगुने पानी का सेवन ज्यादा करें। अपनी डाइट में फाइबर युक्त चीजें ज्यादा शामिल करें। डेली वॉक या एक्सरसाइज करें जिससे बॉवेल मूवमेंट ठीक से हो। इससे पेट अच्छे से साफ होगा और पाचन तंत्र स्वस्थ रहेगा।शौच खुलकर न आए तो क्या करें?
गुनगुने पानी का सेवन करें और थोड़ा वॉक करें। डेली डाइट में फाइबर की मात्रा ज्यादा शामिल करें। इससे डाइजेशन ठीक होगा और पेट ठीक से साफ होगा। रात में समय से खाना खाएं और हल्का खाना खाएं।