महिलाओं के चेहरे पर बाल क्यों निकल आते हैं? जानें, इसके 5 कारण

महिलाओं के चेहरे पर दाढ़ी या मोटे बाल होने के पीछे स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। इस स्थिति को लेकर लापरवाही करना सही नहीं है।
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं के चेहरे पर बाल क्यों निकल आते हैं? जानें, इसके 5 कारण


ज्यादातर महिलाओं के चेहरे पर हल्के रोएं होते हैं। लेकिन जब यही रोएं मोटे होने लगे या दाढ़ी जैसे दिखने लगे तो महिलाओं के लिए यह समस्या का सबब बन जाता है। आमतौर पर देखने में यह आता है कि महिलाओं के चेहरे पर दाढ़ी उगने की एक आम वजह जेनेटिक है। चेहरे पर बाल उगना महिलाओं के लिए शर्मनाक स्थिति बन जाती है। इस वजह से अक्सर महिलाएं चिकित्सकों के पास जाने से बचती हैं। जबकि अपनी समस्या को इग्नोर करने की वजह से आप किसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ सकती हैं। इस लेख में पढ़िए कि महिलाओं के चेहरे पर बाल किन बीमारियों की वजह से निकल सकते हैं!

कुशिंग्स सिंड्रोम : यह एक तरह की मेडिकल कंडीशन है। कुशिंग्स सिंड्रोम होने की वजह से महिलाओं के एड्रिनल ग्लैंड में प्रॉब्लम होने लगती है, जिस वजह से शरीर में कोर्टिसोल नाम का हार्मोन सामान्य से अधिक बनने लगता है। कोर्टिसोल, स्ट्रेस से जुड़ा हार्मोन है। जब कोर्टिसोल ग्लैंड में समस्या होने लगती है, तो महिलाओं के चेहरे पर बाल उगने लगते हैं। कई मामलों में यह भी देखा गया है कि महिलाओं के चेहरे पर बहुत ज्यादा बाल उग आते हैं। कुशिंग्स सिंड्रोम होने पर महिलाओं के चेहरे पर बाल उगने के अलावा वेट गेन करना, बीपी बढ़ना, पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : महिलाओं को क्यों आने लगती हैं दाढ़ी-मूछें? जानें इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण

पीसीओएस : पीसीओएस यानी पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम। आमतौर पर महिलाओं के चेहरे पर इसी बीमारी के कारण बाल उगते हैं। पीसीओएस होने पर महिलाओं की ओवरी में सूजन हो जाती है। ओवरी में सूजन के कारण महिलाओं के अंदर वूमेंस हार्मोन का संतुलन गड़बड़ाने लगता है। जो महिलाएं पीसीओएस से ग्रसित होती हैं, उन्हें कई तरह की अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है जैसे एकाएक वजन का बढ़ना, बाल झड़ना और अनियमित महावारी का होना। इस तरह के किसी भी लक्षण दिखने पर महिलाओं को तुरंत चकित्सकों के पास जाना चाहिए।

causes of facial hair

हाइपरट्राइकोसिस : यह एक ऐसी मेडिकल कंडीशन है, जो महिलाओं और पुरुष दोनों में देखी जाती है। इसे वेयरवुल्फ सिंड्रोम के नाम से भी जाना जाता है। यह स्थिति अपने आप में कोई बीमारी न होकर किसी अन्य बीमारी की वजह से हो सकती है जैसे हाइपोथायराइडिज्म या एचआईवी। इसके अलावा कुछ दवाओं के सेवन से भी यह समस्या हो सकती है। हाइपरट्राइकोसिस होने की वजह से कान, नाक के टॉप पर बाल उगने लगते हैं।

चेहरे पर बाल होने की अन्य वजहें

उपरोक्त बताई गई बीमारियों के अलावा भी महिलाओं के चेहरे पर बाल उगने के कई अन्य वजहें हो सकती हैं जैसे-

  • एंजाइम्स की कमी होना। महिलाओं के शरीर में जब एंजाइम की कमी होती है, तो इससे उनके शरीर में मेल हार्मोन बढ़ने लगते हैं। नतीजतन उनके चेहरे पर बाल उगने लगते हैं।
  • मेल हार्मोन का बढ़ना। कई बार महिलाओं के शरीर में मेल हार्मोन यानी टेस्टोस्टेरॉन बढ़ने लगता है। इस वजह से भी महिलाओं के चेहरे और शरीर के कई अन्य हिस्सों में बाल आने लगते हैं।
  • दवाइयों के सेवन से। कुछ मामलों में चेहरे पर बाल उगने का एक कारण दवाइयों का सेवन भी है। अगर महिला किसी दवाई का बहुत ज्यादा सेवन करने लगती है, तो उसके साइड इफेक्ट के तौर पर उनके चेहरे पर बाल उगने लगते हैं।

 

Read Next

प्रेगनेंसी के दौरान पेल्विक एरिया में हो रहा है दर्द? राहत पाने के लिए अपनाएं ये 4 टिप्स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version