प्रेगनेंसी के दौरान पेल्विक एरिया में हो रहा है दर्द? राहत पाने के लिए अपनाएं ये 4 टिप्स

Tips to Deal With Pelvic Pain During Pregnancy: प्रेगनेंसी के समय पेल्विक एरिया में हो रहे दर्द को कम करने के लिए घरेलू उपाय। 

Deepshikha Singh
Written by: Deepshikha SinghUpdated at: Feb 11, 2023 15:30 IST
प्रेगनेंसी के दौरान पेल्विक एरिया में हो रहा है दर्द? राहत पाने के लिए अपनाएं ये 4 टिप्स

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Tips to Deal With Pelvic Pain During Pregnancy: प्रेगनेंसी का समय महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। कई महिलाओं को इस समय कई तरह की दिक्कते होती हैं। कई बार महिलाओं को इस समय पेल्विक के एरिया के आसपास दर्द होता है। । ये दर्द उठने, बैठने और कई बार सोने के समय भी होता है। बहुत बार ये दर्द इतना बढ़ जाता है कि सहन होना भी मुश्किल होता है। प्रेगनेंसी के समय पेल्विक एरिया में दर्द का होने कारण बच्चे का वजन ज्यादा होना, यूटीआई होना, पेट खराब,कब्ज होना और कई बार जॉइट्स का ढीला हो जाना आदि कारण हो सकते हैं। प्रेगनेंसी के समय ये दर्द होना सामान्य बात है। आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताएंगे। जिन्हे अपनाने से प्रेगनेंसी के समय होने वाला पेल्विक एरिया में दर्द को कम करने में मदद मिलेगी। आइए जानते है दर्द को कम करने के टिप्स के बारे में।

1. छोटे कदमों से चलें

प्रेगनेंसी में  चलते हुए भी सावधानी बरतनी चाहिए। प्रेगनेंसी के समय पेल्विक एरिया में कई बार बड़े कदम चलने से भी दर्द महसूस हो सकता है। क्योंकि जब हम बड़े कदम चलते है, तो पेल्विक पर ज्यादा जोर पड़ता है और उसमें दर्द का अनुभव हो सकता है। 

pregnancy

2. तकिए का इस्तेमाल करें

प्रेगनेंसी के समय सोते प्रेगनेंसी तकिए का इस्तेमाल करें। क्योंकि इस समय जब आप एक करवट से सोते है, तो पूरा भार उस पर पड़ता है। जिससे पेल्विक एरिया के आसपास दर्द का अनुभव हो सकता है। इस समस्या से बचने के लिए हल्के तकिए का अवश्य इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें- दूध में मिलाकर खाएं ये 5 चीजें, बढ़ेगी शरीर की ताकत

3. बैठ कर कपड़े पहने

प्रेगनेंसी के समय इस बात का विशेष तौर पर ध्यान रखें कि बैठ कर ही कपड़े पहने। क्योंकि इस समय खड़े होकर कपड़े पहनने से पैर के एक तरफ प्रेशर पडता है। जिससे पेल्विक एरिया में दर्द का अनुभव हो सकता है। इस समस्या से बचने के लिए बैठ कर ही कपड़े पहनें।

4. जमीन पर बैठने से बचें

प्रेगनेंसी के समय जमीन पर बैठने से बचना चाहिए क्योंकि इस तरह से बैठने पर पेल्किव एरिया पर प्रेशर बनता है और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। जमीन पर बैठने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी प्रभावित होता है। जिससे समस्या बढ़ सकती है।

पेल्विक एरिया में हो रहे दर्द को दूर करने के लिए इन टिप्स की मदद ली जा सकती है। लेकिन ध्यान रखें समस्या होने पर डॉक्टर की राय अवश्य लें। 

All Image Credit- Freepik

 
Disclaimer