महिलाओं को क्यों आने लगती हैं दाढ़ी-मूछें? जानें इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण

महिलाओं के चेहरे पर हल्की-हल्की मूछें आना भी बहुत ही सामान्य सी बात है, लेकिन कुछ महिलाओं की यह समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं को क्यों आने लगती हैं दाढ़ी-मूछें? जानें इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण


पुरुषों के चेहरे और हाथ-पैरों में बाल दिखना बहुत ही सामान्य सी बात है, लेकिन महिलाओं के चेहरे पर बाल बहुत ही अजीब लगता है। कुछ महिलाओं के चेहरे और हाथ-पैरों में हल्के बाल होते हैं, लेकिन कुछ ऐसी महिलाएं होती हैं जिनके चेहरे पर दूसरों की तुलना में काफी ज्यादा बाल होते हैं। ऐसी महिलाएं दूसरों सामने चर्चा का केंद्र बन जाती हैं और आसपास के लोग उसके बारे में इशारा करते हैं। कुछ महिलाएं लोगों के सामने अपनी शर्मिंदगी को कम करने के लिए शेव करा लेती हैं, लेकिन कुछ महिलाएं ऐसा नहीं करती हैं और वे अपने उगे हुए बालों को वैसा ही रखती हैं। अब सवाल यह उठता है कि आखिर महिलाओं को दाढ़ी या मूछें क्यों होती हैं?

facial hair in female

पुरुषों को क्यों आती हैं मूछें?

डॉक्टर्स के मुताबिक, 11-13 साल की उम्र के बाद लड़के और लड़कियों के अंदर कई शारीरिक बदलाव होते हैं। इस उम्र में सेक्स की ग्रंथियों का भी विकास होता है। लड़के और लड़कियों में कई तरह की ग्रंथिया इस उम्र में बनती हैं, जिसके कारण शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आते हैं, इस बदलाव को एंड्रोजेंस कहते हैं। एड्रोजेंस के कारण ही पुरुषों को दाढ़ी और मूछें आती हैं। वहीं लड़कियों में एट्रोजेंस के कारण पीरियड्स और अन्य शारीरिक बदलाव नजर आते हैं। एड्रोजेंस के कारण ही लड़कों के आवाज में आपको भारीपन नजर आने लगता है। एंड्रोजेंस और एस्ट्रोजेंस दोनों में ही काफी अंदर होता है। एक और एस्ट्रोजेंस लड़कियों के शरीर को कोमलता प्रदान करता है, तो वहीं दूसरी ओर एंड्रोजेंस लड़कों को सख्त और मजबूत बनाता है।

इसे भी पढ़ें: चेहरे पर आने वाले अनचाहे बाल से हैं परेशान? जानें इसका कारण और हटाने का तरीका

लड़कियों को क्यों आ जाती हैं मूछें और दाढ़ी?

डॉक्टर्स के अनुसार, हार्मोंस में बदलाव के कारण लड़कियों को दाढ़ी-मूछें आने की संभावना बढ़ दाती है। इसमें पीसीओएस यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम प्रमुख है। यह एक हार्मोन डिसॉर्डर है। हार्मोंस में होने वाले इस तरह के बदलाव की वजह से महिलाओं के रिप्रोडक्टिव सिस्टम को हानि पहुंचती है, जिसकी वजह से महिलाओं को दाढ़ी-मूछें आने लगती हैं। हारमोंस में होने वाले इस तरह के बदलाव के पीछे अनुवांशिक कारण भी हो सकते हैं।

हार्मोनल डिसऑर्डर के कारण महिलाओं की ओवरी काफी कमजोर हो जाती है और इसकी वजह से ओवरी में अंडे नहीं बन जाते हैं तो यह एक सिस्ट के रूप में निकलने लगता है, जो एक गांठ का रूप धारण कर लेता है। सिस्ट एक तरह पदार्थ होता है, जो एंड्रोजेंस हार्मोन को बनाता है। इसी कारण पीसीओएस बनने लगता है और महिलाओं के चेहरे पर बाल आने लगते हैं।

क्या है इसका कारण

महिलाओं के चेहरे पर दाढ़ी और मूछें उगने की समस्या को मेडिकल की भाषा में हरसुटिज्म कहा जाता है। इसके पीछे 3 प्रमुख कारण हैं। आइए जानते हैं उन कारणों के बारे में-

हार्मोनल

महिलाओं में जब हार्मोंस असंतुलित होने लगता है, तो उनके शरीर में मेल सेक्स हार्मोन का उत्पादन अधिक होने लगता है। हार्मोंस अंसतुलन होने के कारण ही इस तरह की समस्याएं होने लगती है। उदाहरण- नियमित एक्सरसाइज ना करना, पीसीओडी का शिकार, थायरॉइड से ग्रसित, खानपान गलत होना

इसे भी पढ़ें: चेहरे के अनचाहे बालों को आसानी से हटाने में मदद करेंगे घर के बने ये 5 मास्क, जानें इन्हें बनाने का तरीका

hair on face

मेडिकेशन

मेडिकेशन की वजह से भी महिलाओं को दाढ़ी मूछें होने लगता है। दूसरी बीमारियों के लिए लेने वाली दवाईयों के कारण हमारे हार्मोंस पर गहरा असर पड़ने लगता है, इसे पीसीओडी कहते हैं। आज के दौर में पीसीओडी होना बहुत ही आम समस्या हो चुकी है।

अनुवांशिक

अनुवांशिक कारणों से भी चेहरे पर दाढ़ी-मूछें होने लगते हैं। अगर आपके परिवार में इस तरह की समस्याएं पहले से होती  हैं, तो आप भी इस समस्या से ग्रसित हो सकते हैं।

Read More Articles on Women's Health in Hindi

Read Next

गर्भवती महिलाओं को पहली तिमाही के बाद से नहीं करने चाहिए घर के ये 5 काम, गर्भ में शिशु को हो सकती है परेशानी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version