Doctor Verified

क्या एंडोमेट्रियोसिस के कारण पीरियड्स मिस हो सकते हैं? जानें डॉक्टर से

Will Endometriosis Cause Missed Periods in Hindi: कुछ महिलाओं को एंडोमेट्रियोसिस की समस्या रहती है, जिसमें पीरियड्स समय से नहीं आते हैं। आइये जानते हैं इस बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या एंडोमेट्रियोसिस के कारण पीरियड्स मिस हो सकते हैं? जानें डॉक्टर से


Will Endometriosis Cause Missed Periods in Hindi: महिलाओं में अक्सर पीरियड्स होने के साथ-साथ शरीर में अन्य भी कई लक्षण दिखाई देते हैं। पीरियड्स आना महिलाओं में होने वाली एक सामान्य प्रक्रिया है, जिसका सीधा संबंध फर्टिलिटी से होता है। अगर आपके पीरियड्स समय से आ रहे हैं तो इसका मतलब आप प्रेग्नेंट होने की क्षमता रखती हैं। लेकिन, कई बार महिलाओं में सामान्य रूप से पीरियड्स नहीं आने या रुक-रुककर पीरियड्स आने की भी समस्या रहती है। हालांकि, ऐसा कई बार स्वास्थ्य समस्याओं के चलते या गर्भाशय से संबंधित किसी समस्या के कारण हो सकता है।

कुछ महिलाओं को एंडोमेट्रियोसिस की समस्या रहती है, जिसमें पीरियड्स समय से नहीं आते हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या एंडोमेट्रियोसिस होने पर महिलाओं के पीरियड्स मिस हो जाते हैं। आमतौर पर 40 साल से कम उम्र की महिलाओं में यह समस्या देखने को मिलती है। इस बारे में हमने वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से बातचीत की। आइये जानते हैं क्या एंडोमेट्रियोसिस होने पर पीरियड्स मिस हो सकते हैं? (Causes of Missed Periods in Hindi) - 

क्या एंडोमेट्रियोसिस होने पर पीरियड्स मिस हो सकते हैं? (Can Endometriosis Cause Missed Periods in Hindi)

डॉक्टर के मुताबिक एंडोमेट्रियोसिस महिलाओं में होने वाली एक सामान्य समस्या है, जिसमें महिलाओं को पेट में तेज दर्द, मलत्याग में कठिनाई और कुछ मामलों में पीठ में दर्द भी हो सकता है। एंडोमेट्रियोसिस होने पर महिलाओं का मासिक धर्म प्रभावित हो सकता है। कुछ मामलों में एंडोमेट्रियोसिस होने पर महिलाओं के पीरियड्स की अवधि सामान्य से थोड़ी लंबी हो सकती है। आमतौर पर एंडोमेट्रियोसिस में पीरियड्स मिस नहीं होते हैं, लेकिन कुछ महिलाओं में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते ऐसा हो सकता है। इस स्थिति में पीरियड्स रुक-रुककर आने के साथ ही कई बार ठीक तरह से नहीं आते हैं। 

periodspain-inside

पीरियड्स मिस होने के कारण (Causes of Missed Periods in Hindi)

  1. पीरियड्स मिस होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।
  2. पीरियड्स मिस होने का सबसे बड़ा कारण प्रेग्नेंसी को माना जाता है।
  3. कई बार ज्यादा स्ट्रेस लेने के साथ ही हार्मोन्स में बदलाव आने पर भी ऐसा हो सकता है।
  4. पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रॉम (PCOS) होने या ज्यादा दवाओं का सेवन करना भी पीरियड्स मिस होने का कारण बन सकता है।
  5. कई बार थायरॉइड होने के अलावा वजन बढ़ने पर भी ऐसी स्थिति हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें - लो-ब्लड प्रेशर और हाई ब्लड प्रेशर आपके पीरियड्स को कैसे प्रभावित कर सकते हैं? जानें डॉक्टर से 

एंडोमेट्रियोसिस के लक्षण (Endometriosis Symptoms in Hindi)

  1. एंडोमेट्रियोसिस होने पर महिलाओं को ज्यादा ब्लीडिंग होने की समस्या हो सकती है।
  2. एंडोमेट्रियोसिस होने पर महिलाओं को थकान, कब्ज और पेल्विक फ्लोर के आस-पास के हिस्से में तेज दर्द महसूस हो सकता है।
  3. ऐसी स्थिति में सेक्स करते समय ज्यादा दर्द हो सकता है।
  4. ऐसे में चक्कर आने के साथ-साथ थकान महसूस होने जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं।
  5. इस समस्या में कई बार पेट फूलने के साथ ही हेवी पीरियड्स भी आ सकते हैं। 

Read Next

पीरियड्स रेगुलर न होने पर कौन से फूड्स खाने चाहिए? जानें स्त्री रोग विशेषज्ञ से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version