हर महिला को रजोदर्शन (Menarche) से लेकर मेनोपॉज़ (Menopause) तक हर माह मासिक धर्म यानि कि पीरियड्स (Menstruation Cycle) से जूझना पड़ता है। इस दौरान महिलाओं के पेट में दर्द, ऐंठन, अपच, सूजन, मतली अउ भूख न लगने जैसी समस्या होती है। हालांकि कुछेक महिलाओं में ये लक्षण काम प्रभावी होते हैं लेकिन अधिकांश महिलाओं को इस दौरान काफी दर्द सहना पड़ता है। पीरियड्स (Periods) हर महिला के जीवन का हिस्सा होते हैं और इनसे हर हाल में प्रत्येक माह जूझना ही पड़ता है। पीरियड्स के दौरान होने वाली समस्याएं कभी ख़त्म नहीं हो सकती लेकिन उचित और संतुलित खानपान और जीवनशैली को अपनाकर हम इस दौरान होने वाले दर्द को कम जरूर कर सकते हैं। पर्याप्त और संतुलित भोजन और नियमित रूप से व्यायाम शारीरिक स्वास्थ्य को तो बेहतर बनता ही है लेकिन इसके अलावा इससे पीरियड्स के दौरान होने वाली गंभीर समस्याओं से भी बचा जा सकता है। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि पीरियड क्रैंप्स को कम करने के लिए आपको इस दौरान किस प्रकार के डाइट का सेवन करना चाहिए (Perfect Diet Plan for Periods) और इस दौरान किन चीजों के सेवन से परहेज रखना चाहिए?
पीरियड्स के दौरान होने वाली समस्याएं (Symptoms During Period)
मेडिकल की भाषा में पीरियड्स या मासिक धर्म के दौरान होने वाली दिक्कतों को सामान्य पीएमएस लक्षण कहा जाता है। पीरियड्स की शुरुआत में पेट में दर्द और ऐंठन शुरू हो सकती है जिसके बाद धीरे-धीरे सुस्त, मामूली दर्द से लेकर अत्यधिक दर्द, पैरों में दर्द आदि शुरू होता है। अधिकांश महिलाओं को पीरियड्स से पहले के कुछ दिनों में हल्के लक्षणों का अनुभव होता है। वैसे तो सैकड़ों लक्षण हैं जिन्हें पीरियड्स के लक्षणों में रखा गया है, और ये समय के साथ और साइकिल के हिसाब से बदल भी सकते हैं। सभी महिलाओं में पीरियड्स या मासिक धर्म के लक्षण एक सामान नहीं होते लेकिन इसके कुछ सामान्य लक्षण हैं जो इस प्रकार से हैं।
टॉप स्टोरीज़
- - पेट में ऐंठन (Abdominal Cramps)
- - मांसपेशियों में दर्द (Muscle Aches)
- - सिरदर्द (Headache)
- - जोड़ों का दर्द (Joint Pain)
- - मुँहासे (Acne)
- - पीएमएस (Premenstrual Syndrome)
- - दस्त या कब्ज (Diarrhea or Constipation)
- - नींद न आना (Sleeping Problems)
- - पीठ के निचले हिस्से में दर्द (Lower Back Pain)
- - थकान (Fatigue)
- - मूड स्विंग (Mood Swings)
- - डिप्रेशन (Depression)
- - गुस्सा और तनाव (Anger and Anxiety)
पीरियड्स के दौरान क्या खाना चाहिए? (Foods to Eat During Periods)
हमारे खानपान का स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव पड़ता है, किसी भी बीमारी या समस्या की स्थिति में संतुलित खानपान बेहद फायदेमंद साबित होता है। पीरियड्स के दौरान संतुलित खानपान और जीवनशैली में बदलाव लाकर हम इस दौरान होने वाली समस्याओं को काफी हद तक कम कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं पीरियड्स के दौरान किन चीजों का सेवन फायदेमंद होता है।
1. ताजे फल (Fruits)
ताजे और हरे फलों में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। फलों का सेवन पीरियड्स के दौरान बेहद फायदेमंद होता है, फलों के जूस की तुलना में साबुत फल बेहतर होते हैं क्योंकि साबुत फल का सेवन करने से जूस बनाने के बाद मिलाये जाने वाले अतिरिक्त शुगर और फाइबर के सेवन से बच सकते हैं। हां इस दौरान ताजे नींबू का पानी और नारियल पानी का सेवन किया जा सकता है क्योंकि शरीर को हाइड्रेट रखने में ये बेहद फायदेमंद होते हैं।
2. अदरक (Ginger)
मासिक धर्म या पीरियड्स के दौरान अदरक का सेवन फायदेमंद होता है, अदरक में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो मांसपेशियों के दर्द को कम करने में सहायक माने जाते हैं। पीरियड्स के दौरान आप अदरक वाली चाय का भी सेवन कर सकते हैं। अदरक का सेवन पीरियड्स के दौरान होने वाली उल्टी या मतली की समस्या में भी फायदेमंद होता है हालांकि इसका अधिक सेवन नहीं करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : सेलिब्रिटी न्यूट्रीशनिस्ट रुजुता दिवेकर से जानें पीरियड्स के दर्द से छुटकारा दिलाने वाले 5 फूड्स
3. हरी सब्जियां (Green Vegetables)
पीरियड्स के दौरान हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन बेहद लाभदायक माना जाता है। हरी पत्तेदार सब्जियों में फाइबर और आयरन की प्रचुर मात्रा होती है इसलिए इनके सेवन से शरीर में खून की कमी जैसी समस्या कम उत्पन्न होती है। खून की कमी के दौरान भी हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन फायदेमंद होता है। सब्जयों में एंटीऑक्सीडेंट के गुण भी पाए जाते हैं जो शरीर को तनाव से मुक्त रखने का काम करते हैं।
4. दही (Curd)
कैल्शियम की प्रचुर मात्रा से भरपूर दही का सेवन पीरियड्स के दौरान बेहद फायदेमंद होता है। मांसपेशियों और हड्डियों के दर्द से राहत दिलाने में दही का सेवन महत्वपूर्ण होता है। पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन की समस्या में भी दही बेहद फायदेमंद मानी जाती है। मासिक धर्म या पीरियड्स में दही के सेवन से हैप्पी हॉर्मोन भी बनते हैं जो तनाव और मूड स्विंग की समस्या से राहत देने का का काम करते हैं।
इसे भी पढ़ें : क्या आपके पीरियड्स में भी आती है बदबू? इन 3 कारणों से आ सकती है पीरियड ब्लड में दुर्गंध
5. चिकन और मछली (Chicken and Fish)
चिकन आयरन- और प्रोटीन से युक्त भोजन होता है, पीरियड्स के दौरान इसे भोजन में शामिल करना फायदेमंद होता है। पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन का सेवन शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है मासिक धर्म के दौरान चिकन के सेवन से शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होगी। वहीं आयरन, प्रोटीन और ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर, मछली का सेवन भी पीरियड्स के दौरान कर सकते हैं। पीरियड्स के दौरान होने वाली आयरन की कमी को दूर करने के लिए मछली का सेवन फायदेमंद होता है इसके अलावा मछली के सेवन से मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द को भी कम करने में मदद मिलती है।
6. डार्क चॉकलेट (Dark Chocolate)
डार्क चॉकलेट आयरन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है। डार्क चॉकलेट का सेवन पीरियड्स के दौरान काफी फायदेमंद होता है। पीरियड्स के दौरान होने वाले मूड स्विंग और पीएमएस के लक्षणों को कम करने के लिए चॉकलेट का सेवन बेहद फायदेमंद होता है।
पीरियड्स के दौरान किन चीजों के सेवन से बचना चाहिए? (Foods to Avoid During Periods)
मासिक धर्म यानि कि पीरियड्स के दौरान महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान की गयी लापरवाही का सीधा प्रभाव महिलाओं के स्वास्थ्य पर पड़ता है। पीरियड्स के दौरान विशेष रूप से खानपान का ध्यान रखा जाना फायदेमंद होता है। इस दौरान कुछ खाद्य पदार्थों के सेवन से दूरी बना लेनी चाहिए, आइये जानते हैं ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में।
1. चीनी (Sugar)
पीरियड्स के दौरान चीनी का सेवन कम मात्रा में करना फायदेमंद होता है। में शुगर के सेवन से शरीर में अचानक ऊर्जा बढ़ जाती है जिसकी वजह से पीरियड्स के दौरान कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। चीनी के अधिक सेवन से मूड स्विंग की समस्या बढ़ सकती है। अगर आपको पीरियड्स के दौरान मूड स्विंग, उदासीपन या चिंता और तनाव जैसी समस्या से जूझ रही हैं, तो शुगर के सेवन को नियंत्रित कर आप इस्पे काबू पा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : सर्दियों में तेज होता है माहवारी का दर्द? एक्सपर्ट से जानें क्या हैं कारण और अपनायें कुछ घरेलू उपचार
2. मसालेदार भोजन (Spicy Foods)
पीरियड्स के दौरान मसालेदार भोजन से दूरी बनाना फायदेमंद होता है। मसालेदार भोजन के सेवन से दस्त, पेट दर्द और यहां तक कि मतली की समस्या बढ़ सकती है। पीरियड्स के दौरान होने वाली इन समस्याओं से बचने के लिए मसालेदार भोजन से दूरी अच्छी है।
3. कॉफ़ी (Coffee)
पीरियड्स के दौरान कॉफ़ी का अधिक सेवन नुकसानदायक होता है। कॉफ़ी के सेवन से पीरियड्स की साइकिल में बदलाव भी आ सकता है। अधिक मात्रा में चाय, कॉफी या सॉफ्टड्रिंक्स के पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और अधिक हो सकते हैं इसलिए ऐसे समस्या में इनके सेवन से दूर रहना चाहिए।
4. नमक (Salt)
अधिक मात्रा में नमक का सेवन पीरियड्स के दौरान होने वाली तकलीफ को बढ़ाने का काम करता है। नमक का अधिक मात्रा में सेवन करने से वाटर रिटेंशन होता है, जिसकी वजह से सूजन हो सकती है। सूजन को कम करने के लिए, अपने खाद्य पदार्थों में नमक का इस्तेमाल कम से कम करें और अत्यधिक प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों से बचें जिनमें सोडियम की मात्रा अधिक होती है।
इसे भी पढ़ें : पीरियड बंद होने या पेशाब कम लगने जैसे इन 7 लक्षणों को नजरअंदाज न करें महिलाएं, मल्टिपल स्क्लेरोसिस का है संकेत
इस प्रकार आप संतुलित खानपान को अपना कर पीरियड्स के दौरान होने वाली समस्या को कम कर सकते हैं। हमें उम्मीद है कि पीरियड्स के दौरान किस प्रकार की डाइट होनी चाहिए उसको लेकर दी गयी यह जानकारी आपको पसंद आयी होगी। पीरियड्स के दौरान अधिक समस्या होने पर आप डॉक्टर से संपर्क कर सकती हैं।
Read more on Women Health in Hindi