सेलिब्रिटी न्यूट्रीशनिस्ट रुजुता दिवेकर से जानें पीरियड्स के दर्द से छुटकारा दिलाने वाले 5 फूड्स

PMS Pain: पीरियड्स के दिनों में होने वाले दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप न्यूट्रीशनिस्ट रुजुता दिवेकर के बताए इन 5 फूड्स का सेवन कर सकती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
सेलिब्रिटी न्यूट्रीशनिस्ट रुजुता दिवेकर से जानें पीरियड्स के दर्द से छुटकारा दिलाने वाले 5 फूड्स


कुछ महिलाओं के लिए पीरियड्स का समय बड़ा कष्टकारी होता है। पीरियड्स होने के 2-3 दिन बाद तक उन्हें पेट या पेड़ू में दर्द और ऐंठन का सामना करना पड़ता है, जिसके कारण उनके रोजमर्रा के काम प्रभावित होते हैं। पीरियड्स हर महीने आते हैं और ये समस्या हर बार होती है, इसलिए इन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। सेलिब्रिटी न्यूट्रीशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने महिलाओं के लिए ऐसे कुछ खास फूड और डाइट टिप्स बताए हैं, जिनसे माहवारी के दिनों में होने वाले दर्द, मरोड़ और ऐंठन से छुटकारा पाया जा सकता है।

रुजुता बताती हैं कि पीरियड्स के दिनों में होने वाले दर्द का मुख्य कारण शरीर में पोषक तत्वों खासकर आयरन की कमी है। इसलिए कुछ खास चीजों को खाने से आपको इस दर्द से बहुत आसानी से बिना दवाओं के छुटकारा मिल सकता है। आइए आपको बताते हैं कौन सी चीजें खानी चाहिए आपको।

foods to reduce period cramps or pain

भीगी किशमिश और केसर

पीरियड्स के लगभग 10 दिन पहले से ही आपको हर रोज भीगी हुई किशमिश और केसर का सेवन करना चाहिए। इसके लिए रात में सोने से पहले 8-10 काली किशमिश को एक कटोरी में भिगोकर रख दें और एक दूसरी कटोरी में 2-3 केसर के टुकड़े पानी में भिगोकर रख दें। सुबह उठकर गुनगुना पानी पिएं और फिर फ्रेश होने के बाद खाली पेट इन किशमिश और केसर का सेवन करें। आपने जिस पानी में किशमिश और केसर को भिगाया था, उसे भी पी लें। ऐसा करने से आपको पीरियड्स के समय दर्द की समस्या नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें: लड़कियों में पीरियड्स के अलावा 'पेट में दर्द और मरोड़' हो सकते हैं इन 5 बीमारियों का संकेत

जड़ वाली सब्जियां खाएं

जड़ों वाली सब्जियां खाना पीरियड्स के दर्द को कम करने में और महिलाओं के शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी करने में फायदेमंद होता है। इसलिए आपको अरवी, सूरन, शकरकंद, बंडा आदि का सेवन करना चाहिए। सप्ताह में कम से कम 4 बार इन सब्जियों का सेवन जरूर करें। इन सब्जियों से आपको अच्छी मात्रा में फाइबर और कार्बोहाइड्रेट मिलता है, जो पीरियड्स में होने वाले दर्द और ऐंठन से छुटकारा दिलाते हैं। इसके अलावा ये आपको कब्ज की समस्या से भी बचाते हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

How to manage period pain - (LIVE session with Indian Fertility society) 5 foods to help with period/ PMS pain - 1. Soaked raisins and kesar first thing in morning 2. Banana in all forms - fruit, flour, flower bhaaji 3. Root and tuber vegetables like suran, arbi, sweet potato. 4. Millets, esp Kuttu (in winter), Raajgira 5. Aliv laddoo And don't forget to have ghee with each meal. Video link in bio.

A post shared by Rujuta Diwekar (@rujuta.diwekar) onOct 5, 2020 at 6:38am PDT

केला खाएं (किसी भी रूप में)

पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए केला बहुत फायदेमंद फूड है। केले में पोटैशियम और मैग्नीशियम होता है, जो पीरियड्स के दर्द को कम करने में मदद करता है। इसलिए आपको केले का सेवन जरूर करना चाहिए। आप शाम को 5-6 बजे केला खा सकती हैं। केला आप हर रोज खा सकती हैं। इसके सेवन से हार्मोन्स बैलेंस होता है और पेट भी भरा रहता है। आप केले को किसी भी रूप में खा सकती हैं- चाहे इसके फल को सीधे खाएं, बनाना शेक बना लें, केले की सब्जी बना लें या फिर अन्य कोई डिश बनाकर खाएं।

tips to get rid of period pain

चमसुर (हलीम के बीज) के लड्डू

हलीम के बीज या चमसुर के बीज बहुत पौष्टिक होते हैं और महिलाओं के लिए विशेष फायदेमंद माने जाते हैं। इनमें मौजूद पोषक तत्वों के कारण ही पीरियड्स के दिनों में इसका सेवन करने से आपको दर्द, मरोड़, ऐंठन से छुटकारा मिलता है। चमसुर के बीज उन लोगों के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं, जिन्हें बाल झड़ने की समस्या होती है। चमसुर में मौजूद पोषक तत्व नए बालों को उगाने और झड़ना रोकने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: समय से पहले पीरियड्स होने के हो सकते हैं ये 7 कारण, जानें क्यों अनियमित हो जाती है माहवारी

राजगिरा (रामदाने) के लड्डू और कुट्टू

जैसा कि ऊपर बताया जा चुका है कि पीरियड्स के दौरान दर्द और असुविधा का कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी है। इन पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए आपको अच्छी हेल्दी डाइट लेना जरूरी है। इस डाइट में अलग-अलग तरह के नट्स, सब्जियां, फल, मेवे, दाल, बीज और अनाज जरूरी है। राजगिरा या रामदाने के लड्डू, चिक्की और हलवा आदि का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद है। आप हर दिन रामदाने का 1 लड्डू खा सकती हैं। इसके अलावा  सर्दियों में आप कुट्टू का सेवन कर सकती हैं, जिससे आपको पीरियड्स के दौरान दर्द की शिकायत नहीं होगी।

Read More Articles on Women's Health in Hindi

Read Next

Breast Cancer Awareness Month 2020: मैमोग्राम से जुड़ी सभी बातें जो हर महिला को जाननी चाहिए

Disclaimer