लड़कियों में पीरियड्स के अलावा 'पेट में दर्द और मरोड़' हो सकते हैं इन 5 बीमारियों का संकेत

पीरियड्स के बजाय सामान्य दिनों में अगर आपको पेट में दर्द और ऐंठन की समस्या हो, तो ये किसी बीमारी का लक्षण हो सकता है, जानें ऐसी 5 बीमारियां।
  • SHARE
  • FOLLOW
लड़कियों में पीरियड्स के अलावा 'पेट में दर्द और मरोड़' हो सकते हैं इन 5 बीमारियों का संकेत


पीरियड्स यानी मासिक धर्म के दौरान लड़कियों को पेट में दर्द और मरोड़ की समस्या सामान्य मानी जाती है। ये दर्द कई कारणों से हल्का या तेज हो सकता है। मगर यदि पीरियड्स के अलावा आपको पेट में दर्द और मरोड़ उठने की समस्या होती है, तो ये किसी अन्य बीमारी का भी संकेत हो सकता है। पेट से जुड़ी ऐसी कई बीमारियां हैं, जिनकी संभावना लड़कियों में ज्यादा होती है। आजकल गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल के कारण इन बीमारियों का खतरा भी पहले की अपेक्षा ज्यादा बढ़ गया है। खास बात ये है कि इन बीमारियों का भी शुरुआती संकेत सामान्य पेट दर्द या कभी-कभार होने वाली ऐंठन है। मगर इन्हें लंबे समय तक नजरअंदाज करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। इसलिए इनके बारे में जानें और आशंका होने पर सही समय पर डॉक्टर से मिलकर सही इलाज शुरू करें, ताकि खतरे को कम किया जा सके।

इंफ्लेमेट्री बॉवल डिजीज (IBD)

इंफ्लेमेट्री बॉवल डिजीज एक ऐसी समस्या है, जिसमें लड़कियों के पाचन नली में सूजन आ जाती है। आमतौर पर ये समस्या लंबे समय तक खराब खानपान की आदतों, खराब पानी पीने, ज्यादा तनाव लेने आदि के कारण होती है। इसी बीमारी का एक प्रकार अल्सरेटिव कोलायटिस, क्रोंस डिजीज आदि भी हैं। शुरुआती अवस्था में आपको हल्का-फुल्का पेट दर्द, मल के साथ खून आने, जल्दी-जल्दी पॉटी आना, तेजी से वजन घटना या पेट में ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें और उचित जांच कराएं।

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी ही नहीं, इन 5 कारणों से भी टल सकती है आपके पीरियड्स की डेट

एंडोमेट्रिओसिस

एंडोमेट्रिओसिस एक ऐसी समस्या है, जो आमतौर पर महिलाओं में हार्मोन्स के असंतुलन के कारण होती है। इस समस्या में महिलाओं की बच्चेदानी बढ़कर आसपास के अंगों पर दबाव बनाने लगती है, जिसके कारण उन्हें दर्द होने लगता है। इस दौरान दर्द और ऐंठन बिल्कुल वैसी ही होती है, जैसी आपको पीरियड्स के दौरान महसूस होती है। कई बार ऐसा दर्द आपके पेट के निचले हिस्से में या पीठ के निचले हिस्से में महसूस हो सकता है। 4-5 घंटे से ज्यादा या कई दिनों दर्द बना रहे तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

पेल्विक इंफ्लेमेट्री डिजीज (PID)

पेल्विक इंफ्लेमेट्री डिजीज भी पेट से जुड़ी एक समस्या है, जो आमतौर पर सेक्स के दौरान बैक्टीरियल इंफेक्शन फैलने के कारण होती है। इसके कारण महिला की बच्चेदानी, ओवरीज, वजाइना और सर्विक्स आदि में समस्या हो सकती है। इस समस्या में भी पेट और पीठ के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है। पेल्विक इंफ्लेमेट्री डिजीज होने पर कुछ अन्य लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं, जैसे- वजाइना से सफेद चिपचिपा पदार्थ निकलना, खून निकलना, सेक्स या पेशाब करने के दौरान दर्द और जलन आदि।

अपेंडिसाइटिस (अपेंडिक्स)

अपेंडिसाइटिस भी पेट से जुड़ी एक खास बीमारी है, जिसे कुछ लोग अपेंडिक्स भी कहते हैं। बड़ी आंत के छोर पर अपेंडिक्स एक छोटा सा अंग होता है, जिसमें सूजन या परेशानी होने पर आपको दर्द और ऐंठन की समस्या हो सकती है। आमतौर पर शुरुआत में अपेंडिक्स का दर्द नाभि के पास महसूस होता है। लेकिन धीरे-धीरे ये दर्द आपको पेट के निचले दाएं हिस्से में महसूस हो सकता है। अपेंडिसाइटिस की समस्या में कुछ लोगों को बुखार भी आता है। ये बीमारी नजरअंदाज करने पर जानलेवा हो सकती है, इसलिए दर्द होने पर डॉक्टर से मिलकर समस्या पर उनकी राय जरूर लें।

इसे भी पढ़ें: समय से पहले पीरियड्स होने के हो सकते हैं ये 7 कारण, जानें क्यों अनियमित हो जाती है माहवारी

ओवरियन कैंसर

ओवरियन कैंसर भी ऐसी ही एक समस्या है, जिसके शुरुआती लक्षणों में पेट दर्द और मरोड़ प्रमुख है। अंडाशय जहां, आपके शरीर में ओवरीज का निर्माण होता है, उस अंग में अगर कैंसर हो जाए, तो उसे ओवरियन कैंसर कहते हैं। आमतौर पर ओवरियन कैंसर के कारण उठने वाला दर्द आपको कब्ज या गैस के दर्द जैसा महसूस होगा, मगर ये तेज हो सकता है। इसके अलावा कुछ लोगों के पेट में सूजन की समस्या भी देखी गई है। अगर पेट में दर्द और ऐंठन थोड़े-थोड़े समय में कई बार हो, तो इसमें लापरवाही न बरतें और डॉक्टर को दिखाएं।

Read more articles on Women's Health in Hindi

Read Next

प्रेग्नेंसी के दौरान न करें मीठे का ज्यादा सेवन, हो सकती है कई परेशानियां

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version