प्रेग्नेंसी के दौरान न करें मीठे का ज्यादा सेवन, हो सकती है कई परेशानियां

गर्भवती महिलाएं मीठे पदार्थों का सेवन ना करें। अगर वह प्रेग्नेंसी के दौरान मीठे का सेवन करती है, तो उनके और उनके बच्चे के लिए यह बीमारियों का एक कारण बन सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेग्नेंसी के दौरान न करें मीठे का ज्यादा सेवन, हो सकती है कई परेशानियां

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को काफी चीजों से परहेज करना जरूरी होता है। नहीं तो उनके और उनके होने वाले बच्चों को इससे नुकसान हो सकता है। मीठा खाना भी गर्भवती महिला के लिए ठीक नहीं है। मीठा खाने से महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आपके होने वाले बच्चे के शारीर पर भी बुरा असर पड़ेगा। इससे ना सिर्फ बीमारियों का शिकार होंगी बल्कि कई तरह की मुसीबतें भी आपके सामने खड़ी हो सकती है।

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अपनी डाइट को काफी अच्छा रखना होता है। जिससे की होने वाला बच्चा भी स्वस्थ हो साथ ही बच्चे के होने के बाद भी वह स्वस्थ रहे। लेकिन मीठी चीजों का ज्यादा सेवन करना आपके लिए नुकसानदायक है।

मीठा खाने से होती है ये परेशानियां 

  • एक स्टडी के मुताबिक अगर आप मीठी चीजों का ज्यादा सेवन करते हैं तो यह आपके लिए काफी हानिकारक साबित हो सकता है। किसी भी रूप में मीठे का सेवन करना जैसे की कोल्ड ड्रिंक्स, मिठाई या फिर किसी दूसरे तरह से तो इससे आपका शरीर मोटापे की ओर जा सकता है। जो कि प्रेग्नेंसी के दौरान आपके या आपके आने वाले बच्चे के लिए दिक्कत वाली चीज बन सकती है। 
  • ज्यादा मीठा खाने से आपके शरीर में इंसुलिन का प्रोडक्शन ज्यादा मात्रा में होने लगता है जिससे आपका ब्लड शुगर तो स्थिर रहता है। लेकिन जब इंसुलिन रिलीज होता है तो कई बार शरीर पर जलब और रेडनेस जैसी चीजें होने लगती है। 
  • प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में ब्लड प्रैशर की परेशानियां दिखती है। ऐसे में अगर आप चीनी या मीठी पदार्थ का सेवन करते हैं तो इससे आपका ब्लड प्रैशर और भी बढ़ जाएगा। क्योंकि चीनी में मौजूद सुक्रोज की वजह से कई बार ब्लड प्रैशर में अचानक ही उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। 
  • चीनी या मीठे पदार्थ का सेवन करने से गर्भ में पल रहे बच्चे को सही मात्रा में पोषण नहीं मिलता जिससे वह जन्म से पहले से ही कमजोर होने की ओर जाता रहता है। इससे वह शारीरिक और मानसिक तौर से विकसित होने में कामयाब नहीं होगा। 

इसे भी पढ़े: Pregnancy Care Tips: गर्भावस्था के दौरान इन 5 खतरों से रहें सावधान

मीठे का ज्यादा सेवन करने पर महिला और गर्भ में पल रहे बच्चे के शरीर में फैट्टी लीवर ज्यादा बनने लगता है। जिसके कारण आगे चलकर डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा और भी बढ़ जाता है। गर्भवती महिलाओं को खानपान पर ध्यान देना चाहिए जिससे उनके शरीर पर किसी तरह का कोई बुरा असर ना हो। 

घर पर बनी चीजों का करें सेवन

  • महिलाएं घर पर कैरट केक को बनाकर खा सकती है जो किसी भी तरह की दिक्कत पैदा नहीं करता। और यह आसानी से काफी जल्दी बनकर तैयार हो जाता है। 
  • शुगर फ्री कोकोनट वेनिला आईस् क्रीम का सेवन गर्भवती महिलाएं बिना किसी डर के कर सकती है। इसे खाने ना तो महिलाओं को किसी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा ना ही होने वाले बच्चे पर इसका बुरा असर होगा। 
  • गर्भवती महिलाएं मखाने की खीर भी बनाकर खा सकती हैं। मखाने का सेवन करने से वह शरीर में प्रोटीन और कैल्शियम की कमी को पूरा करता है। 

Read More Articles On Womens Health In Hindi

Read Next

प्रेग्नेंसी के दौरान प्रीनेटल डिप्रेशन मां के लिए हो सकता है खतरनाक, जानें इसके शुरुआती संकेत

Disclaimer