कोरोना की दूसरी लहर हर किसी के लिए खतरनाक साबित हो रही है। ऐसे में गर्भवती महिलाएं भी इससे अछूती नहीं हैं। अगर किसी गर्भवती महिला को पहले कोई गंभीर बीमारी है तो उनमें पहले ही इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होता है जिस वजह से उनमें कोरोना का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि अभी तक ऐसे मामले सामने नहीं आए हैं जिनमें देखा गया हो कि संक्रमित मां से होने वाले शिशु को भी कोरोना हो गया हो। पर कोरोना से गर्भवती महिलाओं को संभलने की जरूरत है। इसीलिए विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना के शुरुआती लक्षणों से वे खानपान में बदलाव से ही नियंत्रण कर सकती हैं। हालांकि कोरोना जांच करा लेने से खतरा कितना मालूम हो जाता है। कोरोनाकाल में गर्भवती महिलाओं को भी इम्युनिटी बढ़ाने पर जोर देना पड़ रहा है। ऐसे में वे भी कुछ खट्टे फलों का सेवन कर सकती हैं। इन्हीं खट्टे फलों में शामिल है आंवला। कई गर्भवती महिलाओं के सवाल होते हैं कि क्या प्रेगनेंसी में आंवला खा सकते हैं, दिन में कितना आंवला खा सकते हैं और किन बातों का ध्यान रखना है। इन सभी सवालों का जवाब नमामी लाइन में न्यूट्रीशनिस्ट डॉक्टर शैली तोमर ने दिए। आइए विस्तार से जानते हैं।
क्या प्रेगनेंसी में आंवला खाना सही है?
न्यट्रीशनिस्ट शैली तोमर का कहना है कि प्रेगनेंसी में आंवला खाना सुरक्षित है। पर ध्यान रहे कि सीमित मात्रा में ही खाया जाए। क्योंकि आंवले में विटामिन सी की मात्रा भरपूर पाई जाती है। ज्यादा विटामिन सी का सेवन गर्भवती महिलाओं को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए नियंत्रित मात्रा में ही इसका सेवन करें।
एक दिन में कितना आंवला खा सकती हैं प्रेगनेंट महिलाएं
गर्भवती महिलाएं एक दिन में एक आंवला खा सकती हैं। वे इसे कच्चा या जूस के रूप में पी सकती हैं या फिर एक चम्मच आंवला पाउडर और पानी के साथ पी सकती हैं। डॉक्टर शैली ने बताया कि एक आंवले में संतरे से 10 गुना ज्यादा विटामिन सी होता है। आप आंवले को सब्जियों के जूस के साथ पी सकते हैं। एक दिन में एक आंवला आप किसी भी रूप में खा सकते हैं।
प्रेगनेंसी में आंवला खाने के फायदे
इम्युनिटी बूस्टर
आंवले में विटामिन सी की मात्रा भरपूर होती है। जो मां और शिशु की इम्युनिटी के लिए बहुत लाभकारी होती है। इसलिए दिन में एक आंवला प्रेगनेंट महिला खा सकती हैं। कोरोना से बचने के लिए इम्युनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है। गर्भवती महिलाओं को इम्युनिटी बूस्ट करने पर ध्यान देना चाहिए। आंवला में आयरन, कैल्शियम और फोसफोरस भी होता है।
मूत्र मार्ग में संक्रमण
प्रेगनेंसी में मूत्र मार्ग में संक्रमण (urinary tract infections) की परेशानी बहुत आम होती है। ऐसे में इससे बचना बहुत जरूरी है। आंवले में ऐसी खूबियां होती हैं जो इन संक्रमण को दूर रखती हैं।
इसे भी पढ़ें : क्या प्रेगनेंसी में मखाना खाना चाहिए? जानिए इसे खाने के फायदे और नुकसान
पाचन और कब्ज में सहायक
प्रेगनेंसी में कब्ज होना या पाचन संबंधी परेशानियां होने लगती हैं। इन परेशानियों से दूर करने में भी आंवला दूर करता है। आंवला आयुर्वेद में पंचरस माना गया है। इसमें शरीर के कई रोगों को खत्म करने में मददगार है। नए कोविड में भी पेट से जुड़ी परेशानियां देखी जा रही हैं।
उल्टी करे दूर
प्रेग्नेंसी के पहले तीन महीने में अक्सर उल्टी की परेशानी महिलाओं को दिखाई देती है। इस परेशानी की वजह से उनके पेट की मांसपेशियों से लेकर सिर तक असर पड़ता है। लेकिन इस अवस्था में आंवला खाना फायदेमंद रहता है। तो वहीं, इस मोर्निंग सिकनेस से भी छुटकारा दिलाता है। आंवला थकान और ब्लड प्रेशर की परेशानी को भी दूर रखता है।
मधुमेह में डायबिटीज
कई गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था में डायबीटिज की समस्या होती है। जिस वजह से वे टेंशन में आ जाती हैं। रोजाना आंवला खाना इस परेशानी से दूर रखता है।
इसे भी पढ़ें : गर्मी में प्रेग्नेंट महिलाएं जरूर खाएं पेठा, डॉक्टर से जानें प्रेगनेंसी में पेठा खाने से मिलने वाले 10 फायदे
खून की कमी करे पूरी
गर्भावस्था में महिलाओं में खून की कमी हो जाती है। लेकिन आंवला में विटामिन सी की मात्रा अच्छी होती है जो शरीर में आयरन और हिमोग्लोबिन को ठीक करता है। ये हाथ और पैरों की सूजन भी कम करता है।
प्रेगनेंसी में आंवला खाने के नुकसान (Side effects of amla during pregnancy)
प्रेगनेंसी में बहुत अधिक आंवला न खाएं, इससे आपको डायरिया, पाचन और डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। इससे पेट संबंधी परेशानियां होने लगती हैं। अगर आपको पहले से दस्त हो रहे हैं तो आंवला न खाएं।
गर्भावस्था में सही मात्रा में आंवला खाना जरूरी है। अगर आप इसके फायदों के बारे में जानकर ज्यादा मात्रा में खा रहे हैं तो इससे आपको नुकसान भी हो सकते हैं।
Read more on Articles Women Health in Hindi