Doctor Verified

पीरियड से पहले ब्रेस्ट में होता है दर्द? एक्सपर्ट से जानें इससे राहत के उपाय

पीरियड्स के दौरान अक्सर महिलाओं को पेट में दर्द और स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई बार महिलाओं को पीरियड्स से पहले ब्रेस्ट पेन की समस्या भी होती है। ऐसे में इससे राहत के लिए कुछ उपायों को अपनाया जा सकता है। आइए लेख में जानें -
  • SHARE
  • FOLLOW
पीरियड से पहले ब्रेस्ट में होता है दर्द? एक्सपर्ट से जानें इससे राहत के उपाय

Period Se Pehle Breast Ke Dard Ko Kam Krne Ke Upay In Hindi: पीरियड्स के दौरान अक्सर महिलाओं को पेट में दर्द, ऐंठन और मांसपेशियों से जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे ही कई बार महिलाओं को पीरियड्स से पहले ब्रेस्ट में दर्द होने जैसी समस्या भी सकती है, जो एक आम समस्या है। इस दौरान महिलाओं को ब्रेस्ट में सूजन आने, भारीपन लगने और कई बार छोटी गंठों के दिखने की समस्या भी हो सकती है। ऐसा पीरियड्स के दौरान शरीर में हार्मोन्स में आने वाले बदलावों के कारण हो सकता है। ऐसे में पीरियड्स से पहले होने वाले ब्रेस्ट के दर्द से राहत के लिए कुछ आयुर्वेदिक उपायों को अपनाया जा सकता है। आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता (Dr. Kiran Gupta, Yoga, Naturopathy, Nutrition and Ayurveda Specialist, Professor at Mewar University and Senior Physician at Naturopathy Hospital, Bapunagar, Jaipur) से जानें पीरियड्स से पहले होने वाले ब्रेस्ट के दर्द से राहत के लिए क्या करें?

पीरियड्स से पहले ब्रेस्ट के दर्द को कम करने के उपाय - Ways To Reduce Breast Pain Before Periods In Hindi

मेथी की चाय का सेवन करें

पीरियड्स से पहले ब्रेस्ट में दर्द की समस्या शरीर में कफ और पित्त दोष के बढ़ने के कारण हो सकती है। ऐसे में मेथी कफ दोष को बैलेंस करने में मदद करती है। औषधीय गुणों से भरपूर मेथी में फाइटोएस्ट्रोजेन नामक तत्व पाया जाता है, साथ ही, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। जिससे शरीर में हार्मोन्स को बैलेंस करने, सूजन और दर्द को कम करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़े: पीरियड्स के दर्द में फायदेमंद है चक्की चलनासन, एक्सपर्ट से जानें

remedies to relieve breast pain before periods in hindi 01 (3)

इसके लिए 1 कप पानी में 1 चम्मच मेथी दानों को रातभर के लिए भिगोकर रख दें। अब सुबह के समय इनको उबालकर। इसके पानी का सेवन करें। इसके अलावा, मेथी का सेवन भी किया जा सकता है। इससे पीरियड्स से पहले होने वाले ब्रेस्ट पेन को कम करने और पाचन में भी सुधार करने में भी मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: क्या पीरियड्स के दौरान स्तन और बगल में दर्द होना खतरनाक होता है? डॉक्टर से जानें 

नहाने से पहले ब्रेस्ट की मसाज

पीरियड्स से पहले होने वाले ब्रेस्ट के दर्द से राहत के लिए ब्रेस्ट की मसाज करना अच्छा है। इसके लिए नहाने से पहले अरंडी के तेल (Castor Oil) से मसाज करना फायदेमंद है। कैस्टर ऑयल में एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। ऐसे में इससे ब्रेस्ट की मसाज करने से ब्रेस्ट में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने, सूजन को कम करने, भारीपन से राहत देने, जकड़न, ऐंठन और दर्द को कम करने में मदद मिलती है, साथ ही, इससे स्किन मॉइस्चराइज और सॉफ्ट होती है। बता दें, ब्रेस्ट की गोलाकार में धीरे-धीरे मसाज करने से नर्वस सिस्टम को बेहतर करने में मदद मिल सकती है।

हल्दी वाले दूध में घी डालकर पिएं

हल्दी में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। ऐसे में दूध में हल्दी और घी को डालकर पीने से ब्रेस्ट के दर्द और सूजन को कम करने में मदद मिलती है, साथ ही, इससे हार्मोन्स को बैलेंस करने, शरीर को पोषण देने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इससे शरीर में वात दोष को बैलेंस करने में भी मदद मिलती है।

इसके लिए 1 कप गाय के गर्म दूध में एक चौथाई छोटी चम्मच हल्दी और आधा छोटी चम्मच को मिलाकर। सोने से पहले इसका सेवन करें।

निष्कर्ष

पीरियड्स से पहले ब्रेस्ट के दर्द को कम करने के लिए हल्दी दूध में घी डालकर पीने, नहाने से पहले कैस्टर ऑयल से मसाज करने और मेथी की चाय का सेवन करना फायदेमंद है। इससे ब्रेस्ट के दर्द, सूजन और ऐंठन को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इन आयुर्वेदिक उपायों को अपनाने से शरीर में हार्मोन्स को बैलेंस करने, स्ट्रेस को कम करने और पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

ध्यान रहे, इनमें से किसी भी चीज से एलर्जी होने पर इसके सेवन से बचें। पीरियड्स के बाद में ब्रेस्ट में अधिक दर्द होने और गांठ महसूस होती है, तो इसको नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। यह गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • पीरियड आने से कितने दिन पहले ब्रेस्ट में दर्द होता है?

    पीरियड्स आने से 3 से 5 दिन पहले महिलाओं को ब्रेस्ट में दर्द होने और सूजन आने जैसी समस्या हो सकती हैं, जो पीरियड्स के कारण होने वाली एक आम समस्या हो सकती है। 
  • पीरियड आने से पहले क्या लक्षण दिखाई देते हैं?

    पीरियड्स आने से पहले महिलाओं को स्ट्रेस होने, चिंता होने, मूड स्विंग्स होने और चिड़चिड़ापन होने की समस्या हो सकती है।
  • ब्रेस्ट में गांठ क्यों बनती है?

    ब्रेस्ट में गांठ ब्रेस्ट कैंसर, ब्रेस्ट सिस्ट या फाइब्रोसिस्टिक बदलावों जैसे कारणों से हो सकती है। इस दौरान अक्सर महिलाओं को ब्रेस्ट में दर्द और इसके साइज में बदलाव आने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, जिनको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।  

 

 

 

Read Next

क्या गर्मियों में गुड़ का पानी पीना चाहिए? जानें आयुर्वेदाचार्य से

Disclaimer