Doctor Verified

प्रेग्नेंसी में महिलाओं को गैस की वजह से हो सकता है दर्द, जानें इससे बचने के उपाय

How to prevent gas pain during pregnancy:  प्रेग्नेंसी में अधिकतर महिलाओं को गैस की समस्या हो सकती है। ऐसे में आगे जानते हैं इससे बचाव के आसान उपाय
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेग्नेंसी में महिलाओं को गैस की वजह से हो सकता है दर्द, जानें इससे बचने के उपाय


How To Prevent Gas Pain During Pregnancy: प्रेग्नेंसी का अनुभव हर महिला के लिए अलग-अलग होता है। हालांकि, इस दौरान महसूस होने वाले कई लक्षण एक समान होते हैं। प्रेग्नेंसी में कुछ महिलाओं को पाचन संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे कब्ज, पेट में गैस और सीने में जलन (Gas Pain In Pregnancy) की परेशानी होना आम बात है। प्रेग्नेंसी में होने वाले हार्मोनल बदलाव भी गैस और पाचन संबंधी समस्या का कारण बन सकते हैं। प्रेग्नेंसी में गैस की वजह वह महिलाओं को पेट में दर्द (Stomach Pain In Pregnancy) की समस्या हो सकती है। इस दौरान उनको किसी भी काम में मन नहीं लगता है। साथ ही, उनको बैचेनी महसूस हो सकती है। इस लेख में साईं पॉलीक्लीनिक की वरिष्ठ स्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विभा बंसल से जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में गैस का दर्द होने पर क्या बचाव उपाय अपनाए जा सकते हैं। 

गर्भावस्था के दौरान गैस के दर्द के कारण - Causes Of Gas Pain During Pregnancy In Hindi 

  • हार्मोनल परिवर्तन: प्रोजेस्टेरोन हार्मोन गर्भावस्था के दौरान बढ़ता है, यह पाचन तंत्र सहित शरीर में मांसपेशियों को आराम देता है। यह आराम पाचन तंत्र को धीमा कर सकता है, जिससे गैस की समस्या बढ़ सकती है।
  • आहार में बदलाव: प्रेग्नेंसी में अक्सर खाने की आदतों में बदलाव होता है, जिसमें कुछ आहार ऐसे होते हैं, जो गैस बनने का कारण बन सकते हैं। 
  • शारीरिक दबाव: जैसे-जैसे गर्भाशय फैलता है, यह आंतों पर दबाव डालता है, जो पाचन प्रक्रिया को धीमा कर सकता है और गैस का बनने का कारण बन कर सकता है।
  • शारीरिक गतिविधि में कमी: कुछ प्रेग्नेंट महिलाएं शारीरिक गतिविधि कम करती हैं, जिससे पाचन क्रिया धीमी हो सकती है और गैस बढ़ सकती है।

prevention tips of gas pain during pregnancy

गैस के दर्द को कम करने के लिए निवारक उपाय - How To Prevent Gas Pain During Pregnancy In Hindi 

प्रेग्नेंसी में गैस का दर्द होने पर जीवनशैली में करें बदलाव - Lifestyle Changes During Pregnancy In Hindi

  • शारीरिक कार्य करें: हल्की एक्सरसाइज, जैसे कि चलना या प्रसवपूर्व किए जाने वाले योग, नियमित मल त्याग को बढ़ावा दे सकते हैं और गैस की समस्या को कम कर सकते हैं। शारीरिक गतिविधि पाचन क्रिया को बूस्ट करने में मदद करती है और असुविधा को कम कर सकती है।
  • सही पोश्चर में बैठें: सीधे बैठने और खड़े होने से आपके पाचन अंगों पर दबाव कम पड़ता है, जिससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और गैस कम बनती है। 
  • आरामदायक कपड़े पहनें: प्रेग्नेंसी में ज्यादा टाइट कपड़े पेट पर अनावश्यक दबाव उत्पन्न कर सकते हैं, जिससे पाचन क्रिया धीमी हो सकती है। ऐसे में आप हल्के और ढीले कपड़े ही पहनें। 
  • तनाव को कम करें: तनाव और चिंता आपके पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकते हैं। तनाव को कम करने के लिए आप गहरी सांस लेना, ध्यान या प्रसवपूर्व मालिश जैसी तकनीकों का अभ्यास करें। 
  • पर्याप्त आराम करें: प्रेग्नेंसी के दौरान थकान पाचन संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकती है, इसलिए पर्याप्त नींद लेने से पाचन के साथ माहिलाओं का मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।  

प्रेग्नेंसी में गैस का दर्द होने पर डाइट में करें बदलाव - Diet Changes During Pregnancy In Hindi   

  • आर्टिफिशल स्वीटनर से बचें: कुछ शुगर फ्री चीजों में पाए जाने वाले सोर्बिटोल और मैनिटोल जैसे स्वीटनर गैस और सूजन का कारण बन सकते हैं। लेबल की जांच करें और ऐसी चीजों को खाने से बचें। 
  • डेयरी उत्पाद सीमित करें: कुछ प्रेग्नेंट महिलाएं लैक्टोज इंटोलरेंस हो जाती हैं, जिससे डेयरी उत्पादों का सेवन करने पर गैस और सूजन हो सकती है। यदि ऐसा होता है, तो लैक्टोज-फ्री ऑप्शन को चुनें। 
  • प्रोबायोटिक्स को डाइट में शामिल करें: दही और सप्लीमेंट में पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स आंतों की हेल्थ के लिए आवश्यक होते हैं। इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और गैस की समस्या कम होती है। 

प्रेग्नेंसी में गैस के दर्द से बचाव के प्राकृतिक उपचार - Natural Remedies For Gas Pain During Pregnancy In Hindi 

  • अदरक की चाय: अदरक में प्राकृतिक पाचन गुण होते हैं। अदरक की चाय पीने से गैस की समस्या को कम किया जा सकता है और इससे पाचन तंत्र को आराम मिल सकता है।
  • पुदीना: पुदीने की चाय या पुदीने के तेल से पाचन तंत्र की मांसपेशियों को आराम देने और गैस के दर्द को कम करने में मदद करते हैं।

इसे भी पढें: प्रेग्नेंट महिलाएं डाइट में शामिल करें ये सीजनल सुपरफूड्स, मां और बच्चा दोनों रहेंगे हेल्दी

How To Prevent Gas Pain During Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। ऐसे में महिलाओं को गैस और अपच की समस्या भी हो सकती है। इस गंभीर समस्या से बचने के लिए महिलाएं ऊपर बताए घरेलू उपायों को अपना सकती हैं। प्रेग्नेंसी में गैस से होने वाला दर्द अधिक होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 

 

Read Next

डिलीवरी के बाद शरीर में दिखे ये 5 लक्षण, तो न करें नजरअंदाज, किसी समस्या का हो सकते हैं संकेत

Disclaimer