Side Effects of Lipstick In Hindi: अधिकतर मेकअप प्रोडक्टस में से लिपस्टिक हर लड़की की पहली पसंद होती है। यह न सिर्फ आकर्षित दिखने में मदद करती है, बल्कि हर आउटफिट को अलग लुक भी दे सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी फेवरेट लिपस्टिक आपके होंठो को हमेशा के लिए ड्राई भी कर सकती है? जी हां, कई अध्ययनों में इस बात का दावा किया गया है। इसके साथ ही इसे कई बीमारियों का कारण भी बताया गया है। इस विषय पर ज्यादा जानने के लिए हमने बात कि साहिबाबाद (गाजियाबाद) के स्किन एंड हेयर केयर क्लीनिक की डर्मेटोलॉजिस्ट एंड कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ कनिका कपूर ( MBBS, DVD) से, जिसे हम इस लेख के माध्यम से आपसे साझा करेंगे।
क्या लिपस्टिक लगाने से होंठ ड्राई हो जाते हैं? Does Lipstick Dry Your Lips
डॉ कनिका ने इसे गहनता से समझाते हुए बताया है कि मैट लिपस्टिक लगाने या अन्य कोई भी लिपस्टिक लंबे समय तक लगाए रखने से होंठ ड्राई हो सकते हैं। दरअसल, इसमें कई हैवी मेटल्स जैसे कि लेड, क्रोमियम, एलुमिनियम पाए जाते हैं। वहीं इसमें लेड की मात्रा सबसे अधिक पाई जाती है। जिस लिपस्टिक का कलर जितना डार्क होता है उसमें लेड की उतनी ही मात्रा बढ़ाई जाती है। इसलिए इसके अधिक इस्तेमाल से यह होंठों को ड्राई कर सकती है।
लंबे समय तक लिपस्टिक लगाने के क्या नुकसान हो सकते हैं? Side Effects of Lipstick
लंबे समय तक लिपस्टिक लगाने से लिप्स डार्क हो सकते हैं। इसके ज्यादा इस्तेमाल से होंठों पर खुजली या इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ सकता है। वहीं इसके ज्यादा इस्तेमाल से कुछ लोगों में ल्युकोडर्मा (सफेद दाग की समस्या) तक देखी गई है। डार्क लिपस्टिक में कॉपर आक्सीक्लोराइड प्रिजर्वेटिव होता है जो कांटेक्ट एलर्जी का कारण बन सकता है। इसके कारण खांसी, एलर्जी, आई इरिटेशन और कई मामलों में कैंसर भी हो सकता है। लिपस्टिक के ज्यादा इस्तेमाल से एब्डोमिनल ट्यूमर का खतरा भी हो सकता है।
इसे भी पढ़े- रोजाना नेलपॉलिश-लिपस्टिक लगाने की आदत कहीं आपको बीमार न बना दे, एक्सपर्ट से जानें किस समस्या का होता है खतरा
लिपस्टिक से होने वाले खतरे को कैसे कम किया जाए- How To Protect Lips From Lipstick
सप्ताह में ज्यादा इस्तेमाल न करें
आप लिपस्टिक से होने वाले खतरे को कम करने के लिए इसे कम इस्तेमाल कर सकते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक सप्ताह में 2 से 3 बार ही लिपस्टिक का इस्तेमाल करें।
लिप बार्म का इस्तेमाल करें
कोई नेचुरल लिप बार्म इस्तेमाल करने से लिपस्टिक से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। यह होंठो पर प्रोटेक्शन लेयर की तरह काम करता है, जिससे लिपस्टिक के केमिकल्स सीधा होंठ के संपर्क में नहीं आते।
इसे भी पढ़े- क्या लिपस्टिक लगाने से फट जाते हैं आपके होंठ? अपनाएं ये 5 टिप्स
लंबे समय तक लिपस्टिक न लगाए
अक्सर लंबे समय तक लिपस्टिक लगाए रखने से होंठो को ज्यादा नुकसान हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि आप कम समय के लिए लिपस्टिक अप्लाई करें। अगर इस्तेमाल के बाद होंठ ड्राई हो जाते हैं, तो लिपस्टिक हटाने के बाद लिप बार्म लगाना न भूलें।
ऑर्गेनिक लिपस्टिक चुनें
मार्केट में अब ऑर्गेनिक लिपस्टिक का चलन भी काफी देखा जा रहा है। इसमें अधिकतर नेचुरल चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए ऑर्गेनिक लिपस्टिक चुनने पर विचार करें।
प्रेग्नेंसी में अवॉइड करें
एक्सपर्ट के मुताबिक प्रेग्नेंसी में लिपस्टिक लगाना काफी नुकसानदायक हो सकता है। इसमें मौजूद केमिकल्स बच्चे के ब्रेन डेवलपमेंट में बाधा डाल सकते हैं। इसलिए इस दौरान लिपस्टिक अवॉइड करें।
एक्सपर्ट के बताए इन तरीको से आप लिपस्टिक से होने वाले खतरों को कम कर सकते हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।