फटे होंठ सर्दियों में लोगों की समस्याएं बढ़ाते हैं। लेकिन कई बार आपके फटे होठों का कारण कोई मौसम नहीं बल्कि, आपकी ग्रूमिंग रूटीन होती है। जी हां, लिपस्टिक लगाने के बाद बहुत से लोग फटे होंठों (chapped lips after lipstick) की शिकायत करते हैं। ये अक्सर खराब लिप केयर और खराब क्वालिटी की लिपस्टिक लगाने की वजह से हो सकता है। इसके अलावा कई बार मेट लिपस्टिक लगाने की वजह से भी लोगों को फटे होठों की समस्या होती है। ये समस्या कभी-कभी इतनी बढ़ जाती है कि इसके चलते आपके होंठों में दर्द होने लगता है और आपके होंठों से खून भी निकल आता है। ऐसे होंठों का ठीक होने और नॉर्मल होने में लंबा समय लगता है। पर ठीक होने के बाद जैसे ही आप फिर से लिपस्टिक लगाते हैं, दोबारा आपके होंठ फट जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिसकी मदद से आप लिपस्टिक लगाने के कारण होने वाले फटे होंठों से बच सकते हैं।
लिपस्टिक के कारण फटे होंठों से बचने के लिए अपनाएं र 5 टिप्स-Tips to avoid chapped lips after lipstick
1. लिपस्टिक क्वालिटी चेक जरूर करें
लिपस्टिक क्वालिटी कैसी है और ये किन चीजों से बनी है ये आपके लिप्स के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। दरअसल, प्रत्येक लिपस्टिक में कुछ प्रमुख तत्व होते हैं जैसे मोम, तेल और पिग्मेंट्स। लेकिन इन अवयवों के अनुपात को मैट लिपस्टिक या ग्लोसी लिपस्टिक बनाने के लिए बदल दिया जाता है। मैट लिपस्टिक में अधिक मोम, कलर और कम तेल होता है, जिसकी वजह से ये गहरा और लंबे समय तक रहने वाला होता है। इसी तरह कम तेल वाला लिपस्टिक भी आपके होठों को ड्राई करता है और इन पर होने वाली दरारों को बढ़ाता है। ऐसे में जब भी आप लिपस्टिक खरीदें इन तमाम बातों का ख्याल रखते हुए लिपस्टिक खरीदें।
टॉप स्टोरीज़
2. लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होठों को एक्सफोलिएट करें।
मैट लिपस्टिक आसानी से आपके होठों पर किसी भी खुरदुरे पैच में बस जाती है और ये होठों की त्वचा को अंदर से खराब करती है। इसलिए जरूरी है कि किसी भी लिपस्टिक को लगाने से पहले अपने होठों को एक्सफोलिएट जरूर करें। अपनी उंगली पर एक सौम्य लिप स्क्रब लें और हर दूसरे दिन अपने होंठों को एक्सफोलिएट करें। इससे आपके होंठों की स्किन हेल्दी रहेगी और आप होंठों पर कुछ भी लगाएं आपके होंठ फटेंगे नहीं।
इसे भी पढ़ें: होंठो को पतला कैसे बनाएं? जानें शार्प और खूबसूरत होंठों के लिए खास टिप्स
3. लिपस्टिक लगाने से पहले लिब बाम लगाएं
लिपस्टिक लगाने से पहले लिब बाम जरूर लगाएं। इससे हमारे होंठों की स्किन मॉइस्चराइज रहती है और फिर जब हम इस पर लिपस्टिक लगाते हैं तो हमारे होंठ फटते भी नहीं है और हमारे होंठ चमकदार भी बने रहते हैं। इसके अलावा आप कई बार बिना लिप्टिक लगाए भी लिप बाम लगा कर ही अपना काम चला सकते हैं।
4. मॉइस्चराइजर लगाएं
होंठों की त्वचा सबसे ज्यादा सेंसिटिव होती है और इसलिए इसे हेल्दी रखने के लिए इस पर मॉइस्चराइजर लगाना बेहद जरूरी है। इसलिए मौका मिलते ही अपने होंठों को मॉइस्चराइज करते रहें। इसके अलावा अपने होठों को एक्सफोलिएट करने के बाद आप तुरंत एक मॉइस्चराइजर लगाएं। इसके अलावा आप अपने होंठों पर प्राकृतिक तेल जैसे आर्गन ऑयल या नारियल तेल लगा सकते हैं। हालांकि, हयालूरोनिक एसिड और ग्लिसरीन जैसे अवयवों वाले लिप बाम से बचें जो वास्तव में आपके होंठों को सुखा सकते हैं। ये अव्य त्वचा से नमी खींचते हैं और सूखे होंठों का कारण बनते हैं।
इसे भी पढ़ें: आंखों के आसपास की झुर्रियां बढ़ा सकती हैं आपकी ये 6 आदतें
5. लिप लाइनर का इस्तेमाल करें
मैट लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होठों पर लिप लाइनर लगाएं। लाइनर आपके होठों पर एक और अवरोध पैदा करेगा ताकि लिपस्टिक जम न सके और यह सुनिश्चित करेगा कि आप लिपस्टिक आसानी से ग्लाइड कर सकें। इस तरह लिपलाइनर मैट लिपस्टिक को आपके मुंह के आसपास की किसी भी रेखा में जमने स रोकेगा। साथ ही लिप लाइनर आपकी लिपस्टिक को लंबे समय तक टिकने में मदद करेगा।
इसके अलावा रोज लिपस्टिक लगाने से बचें। इससे आपके होंठों की त्वचा खराब हो सकती है। साथ ही कोशिश करें कि लिपस्टिक को लंबे समय तक के लिए अपने होंठों पर लगाएं ना रखें। इसे घर जाते ही अच्छे से साफ करें और अपने होंठों को मॉइस्चराइज करें।
all images credit: freepik