आपके होंठों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है ग्लिसरिन, जानें इसके 5 फायदे

ग्लिसरिन आपके चेहरे के साथ-साथ आपकी त्‍वचा के लिए भी कई तरीके से फायदेमंद हो सकती है। आइए यहां आप होंठों के लिए ग्लिसरिन के फायदे जानें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
आपके होंठों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है ग्लिसरिन, जानें इसके 5 फायदे


आप में से लगभग सभी लोगों ने कभी न कभी ग्लिसरिन का उपयोग किया होगा। अगर नहीं किया तो अब कर सकते हैं। ग्लिसरिन आपकी त्‍वचा के साथ-साथ आपके होंठों के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। यदि आप सॉफ्ट और पिंक होंठ पानी चाहते हैं, तो आप मंहगे लिप ग्‍लॉस के बजाय सस्‍ती सी ग्लिसरिन को चुन सकते हैं। यह आपके होंठों के लिए कई तरीके से फायदेमंद है। सर्दियों में होंठों के फटने या ड्राई होने की समस्‍या हो, तो आप कुछ बूंदे ग्लिसरीन की अपने होंठों पर लगाएं और इस समस्‍या से छुटकारा पाएं। आइए यहां हम आपकों होंठों के लिए ग्लिसरिन के फायदे बताते हैं। 

 inside4Using Glycerin On Your Lips

होंठो के लिए ग्लिसरिन के फायदे 

इसे भी पढ़ें : चमकदार और जवां त्वचा के लिए अपनाएं कॉफी के ये 4 फेसपैक, जानें क्या है इस्तेमाल करने का तरीका

होंठों के कालेपन को दूर करे 

यदि आपके होंठ काले हैं और आप पिंक यानि गुलाबी होंठ पाना चाहते हैं, तो इसमें ग्लिसरीन आपकी मदद कर सकती है। होंठों का काला होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से स्‍मोकिंग करना भी एक कारण है। ऐसे में आप गुलाबी होंठ पाने के लिए हर रात सोने से पहले अपने होंठों पर ग्लिसरिन लगाकर सोएं। यह आपके होंठों के कालेपन को दूर करने में मदद करेगी। 

सॉफ्ट होंठ पाने में मददगार 

यदि आपके होंठ सर्दियों में ड्राई या फट जाते हैं, तो आप उपचार के तौर पर ग्लिसरिन का उपयोग कर सकते हैं। यह आपको फटे हुए होंठो से छुटकारा दिला सकती है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि ग्लिसरिन में मॉइस्‍चराइजिंग गुण होते हैं, जो आपके होंठों की ड्राईनेस को दूर करने में मददगार है। 

inside5Using Glycerin On Your Lips

फटे होंठों से होने वाली ब्‍लीडिंग को रोके 

कई बार होंठ इतने हद तक फट जाते हैं कि होंठों में क्रैक और ब्‍लीडिंग होने लगती है। ऐसे में फटे होंठों की ब्‍लीडि़ग को रोकने और होंठों में पड़ी दरार को सही करने के लिए आप रोजाना होंठों पर ग्लिसरिन का उपयोग करें। आप रोज रात को सोने से पहले इसका उपयोग कर सकते हैं। 

होंठ के छाले और घावों को भरने में मदद 

यदि आपके होंठों के आसपास छाले आए हैं या होंठ पर कोई घाव है, तो आप ग्लिसरिन को मरहम के रूप में इस्‍तेमाल कर सकते हैं। यह आपके मुंह और होंठों के छालों को सही करने में काफी मददगार है। इसके लिए आप ग्लिसरिन और गुलाब जल को मिलाकर अपने मुंह और होंठों में लगा सकते हैं। 

होंठों की डेड स्किन को हटाने में मददगार 

जिस तरह चेहरे की डेड स्किन को हटाना जरूरी है, उसी तरह होंठों की डेड स्किन को हटाना भी बेहद जरूरी होता है। यदि आप नियमित रूप से रात को सोने से पहले अपने होंठों पर ग्लिसरिन लगाते हैं, तो इससे आपके होंठों की डेड स्किन को हटाने में मदद मिलती है। जिससे कि आपके होंठ सुंदर, चमकदार और गुलाबी दिखते हैं। 

होंठों पर ग्लिसरिन के उपयोग के तरीके

यहां होंठों पर ग्लिसरिन का उपयोग करने के कुछ आसान तरीके दिए गए हैं: 

inside6Using Glycerin On Your Lips

ग्लिसरिन और नींबू:  आप नींबू का रस और ग्लिसरिन को मिलाकर अपने होंठों पर इस्‍तेमाल कर सकते हैं। यह तरीका आपके होंठों को पोषण देने और उन्‍हें स्वस्‍थ रखने में मदद करेगा। इससे आपके होंठ मॉइस्चराइज और हाइड्रेट रहेंगे। 

ग्लिसरिन, शहद और नींबू : यदि आप इन तीनों चीजों को मिलाकर अपने होंठों पर लगाते हैं, तो यह आपके होंठों को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है और इससे आपके होंठ मुलायम भी होते हैं। 

ग्लिसरिन और शिया बटर: यदि आपके होंठ काले हैं, तो आप अपने होंठों के कालेपन को दूर करने के लिए ग्लिसरिन और शिया बटर को मिलाकर एक लिप बाम के रूप में इस्‍तेमाल कर सकते हैं। यह तरीका आपके होंठों को फटने से भी बचाएगा और उन्‍हें स्‍वस्‍थ रखेगा।

इसे भी पढ़ें : माथे पर बिंदी लगाने से होती है स्किन एलर्जी तो बिना देर किए अपनाएं ये उपाय

इस प्रकार आप ग्लिसरिन के इन ढ़ेर सारे फायदों को देखते हुए, इसे अपने स्किनकेयर रूटीन का हिस्‍सा बना सकते हैं।

Read More Article On Home Remedies In Hindi

Read Next

4 तरीकों से आपकी त्‍वचा के लिए फायदेमंद है काली मिर्च का स्‍क्रब, जानें घर में कैसे बनाएं ब्‍लैक पेपर स्‍क्रब

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version