Doctor Verified

क्या शारीरिक संबंध बनाने के बाद पेशाब करने के दौरान दर्द होना सामान्य है? जानें डॉक्टर से

शारीरिक संबंध बनाने के बाद पेशाब करने के दौरान होना सामान्य नहीं है। लेकिन, अगर यूटीआई या एसटीआई है, तो इस तरह की समस्या देखी जा सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या शारीरिक संबंध बनाने के बाद पेशाब करने के दौरान दर्द होना सामान्य है? जानें डॉक्टर से

Why Does It Hurt When I Pee After Sex In Hindi: किसी भी महिला के लिए शारीरिक संबंध सुखद अहसास होना चाहिए। लेकिन, कभी-कभी कुछ कारणों से यह दर्दनाक हो जाता है। खासकर, उनके लिए जिन महिलाओं को इस प्रक्रिया के बाद दर्द का अहसास होता है। वैसे, तो शारीरिक संबंध यानी सेक्सुअल एक्टिविटी के बाद दर्द होना असामान्य है। अगर किसी महिला को ऐसा होता है, तो उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास जाकर अपनी जांच करवानी चाहिए। बहरहाल, कुछ महिलाएं शारीरिक संबंध बनाने के बाद पेशाब करने के दौरान दर्द की शिकायत करती देखी जाती हैं। हालांकि, वह इसे नजरअंदाज कर देती हैं। क्योंकि कुछ देर बाद दर्द अपने आप ठीक हो जाता है या माइल्ड हो जाता है। तो सवाल यह है कि क्या शारीरिक संबंध बनाने के बाद पेशाब करने के दौरान हो रहे दर्द को नॉर्मल समझा जाना चाहिए? आइए, जानते हैं कि मेडिकवर हॉस्पिटल के यूरोलॉजिस्ट और एंड्रोलॉजिस्ट डॉ. विजय दहिफले का क्या कहना है।

क्या शारीरिक संबंध बनाने के बाद पेशाब करने के दौरान दर्द होना सामान्य है- Is It Normal To Feel Pain After Sex When Urinating In Hindi

अगर किसी महिला को शारीरिक संबंध बनाने के बाद पेशाब करने के दौरान दर्द हो, तो उन्हें इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। क्योंकि यह बिल्कुल सामान्य नहीं है। डॉ. विजय दहिफले इस बात की पुष्टि करते हुए कहते हैं “सेक्सुअल एक्टिविटी के बाद अगर किसी महिला को दर्द होता है या यूरिन पास करते हुए तकलीफ, जलन या इचिंग होती है, तो यह किसी बीमारी या इंफेक्शन की ओर संकेत करता है। इसलिए, इस स्थिति की अनदेखी करना चाहिए। महिलाएं इस सिचुएशन को जितना ज्यादा इग्नोर करेगी, भविष्य में उनकी समस्याएं उतनी ही ज्यादा बढ़ती चली जाएंगी।” डॉ. विजय दहिफले आगे कहते हैं “अगर महिलाओं को हर बार सेक्स प्रक्रिया के बाद पेशाब करते हुए जलन होती है, तो उन्हें शरीर में नजर आ रहे अन्य लक्षणों की ओर भी गौर करना चाहिए। इसमें पेशाब करते हुए जलन, खुजली, लुब्रिकेंट की कमी आदि शामिल हैं। ये सभी समस्याएं भले ही छोटी नजर आती हैं, लेकिन असहजता का कारण बन सकती हैं। यही नहीं, इनकी वजह से रोजमर्रा के कामकाज करने में भी महिलाओं को दिक्कत होने लगती है। यह भी ध्यान रखें कि जब महिलाओं के लिए सेक्स प्रक्रिया दर्दनाक होने लगती है, तो वह इस एक्टिविटी से दूर होने की कोशिश करती हैं। इसका उनकी मैरीड लाइफ पर भी निगेटिव असर पड़ सकता है।”

painful-urination-inside

शारीरिक संबंध बनाने के बाद पेशाब करने के दौरान दर्द होने के कारण

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन, जिसे हम यूटीआई के नाम से जानते हैं। हर महिला अपने जीवनकाल में कभी न कभी इस तरह की समस्या से दो-चार होती है। यूटीआई होने पर ब्लैडर इफेक्टेड होता है। कई बार यह किडनी को भी प्रभावित करता है। इसलिए, अगर आपको शारीरिक संबंध बनाने के बाद पेशाब के दौरान दर्द हो, तो तुरंत डॉक्अर के पास जाएं।

सेक्सुअल ट्रांसमिटेड इंफेक्शन

एसटीआई जैसे क्लैमाइडिया और गोनोरिया जैसे इंफेक्शन के कारण भी सेक्स के बाद यूरिन पास करने में दिक्कत होती है। ध्यान रखें कि यह एक गंभीर समस्या है। इसको लेकर जरा भी लापरवाही न सिर्फ आपकी बल्कि आपके पार्टनर की जिंदगी भी जोखिम में डाल सकती है। इसलिए, एसटीआई के अन्य लक्षण दिखें तो डॉक्टर के पास जाने में देरी न करें।

इसे भी पढ़ें- बार-बार हो जाती है UTI की समस्या, जिम्मेदार हो सकते हैं ये 5 कारण   

लुब्रिकेशन की कमी

कई बार वजाइनल लुब्रिकेशन की कमी होने के कारण भी सेक्स प्रक्रिया के बाद पेशाब करने से जलन और दर्द का अहसास होता है। हालांकि, इस तरह की समस्या पोस्ट मेनोपॉज के बाद अधिक देखने को मिलती है। इसके अलावा, जिन महिलाओं को पीरियड्स से जुड़ी समस्या बनी रहती है, उन्हें भी इस तरह की प्रॉब्लम हो सकती है।

Read Next

World Stroke Day: बुजुर्गों को ब्रेन स्ट्रोक के खतरे से कैसे बचा सकते हैं? डॉक्टर से समझें

Disclaimer