Doctor Verified

क्या प्रेग्नेंसी में शारीरिक संबंध बनाने के बाद ब्लीडिंग होना सामान्य होता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

प्रेग्नेंसी में शारीरिक संबंध बनाने के बाद हल्की ब्लीडिंग होना सामान्य हो सकता है। इसके बावजूद, डॉक्टर से अपनी जांच करवाना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या प्रेग्नेंसी में शारीरिक संबंध बनाने के बाद ब्लीडिंग होना सामान्य होता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर


Is It Okay To Bleed After Sex While Pregnant In Hindi: आमतौर पर माना जाता है कि प्रेग्नेंसी में शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए। क्योंकि यह गर्भ में पल रहे भ्रूण के लिए सुरक्षित नहीं है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि प्रेग्नेंसी में भी सेक्सुअल संबंध बनाया जा सकता है। इसमें कोई रिस्क नहीं है। हां, महिलाओं को अपने कंफर्ट का ध्यान रखना चाहिए। अगर शारीरिक संबंध स्थापित करते हुए असहजता या असुविधा हो, तो उन्हें इससे दूर रहना चाहिए। वहीं, कुछ महिलाओं को शारीरिक संबंध बनाने के बाद ब्लीडिंग होने लगती है। यहां सवाल उठता है कि क्या प्रेग्नेंसी के दौरान शारीरिक संबंध स्थापित करने के बाद ब्लीडिंग होना सामान्य होता है? या यह किसी तरह के रिस्क फैक्टर की ओर इशारा करता है। आइए, जानते हैं एक्सपर्ट का क्या कहना है। इस बारे में हमने शारदा केयर - हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल में वरिष्ठ सलाहकार डॉ. (प्रो.) नीरज गोयल से बात की।

क्या प्रेग्नेंसी में शारीरिक संबंध बनाने के बाद ब्लीडिंग होना सामान्य होता है?- How Much Bleeding After Sex Is Normal During Pregnancy In Hindi

Is It Okay To Bleed After Sex While Pregnant

वैसे तो ज्यादातर महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से बचती हैं, क्योंकि उन्हें डर होता है कि कहीं इसकी वजह से गर्भ में पल रहे शिशु को किसी तरह का नुकसान न हो। हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि प्रेग्नेंसी के दौरान सेक्स करने से महिलाओं का मूड एन्हैंस होता है क्योंकि इससे ऑक्सीटोसिन रिलीज होता है। यह हार्मोन मूड को बेहतर करने में मदद करता है। वहीं, प्रेग्नेंसी के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से महिला को नींद अच्छी आती है, जो उनकी हेल्थ पर पॉजिटिव असर डालता है। महिला के लिए कंप्लीट रेस्ट करना बच्चे की ग्रोथ के लिए आवश्यक होता है। बहरहाल, सवाल ये है कि अगर शारीरिक संबंध बनाने में ब्लीडिंग हो, तो क्या इसे सामान्य समझा जाना चाहिए? विशेषज्ञों की राय है कि प्रेग्नेंसी के दौरान सेक्सुअल संबंध बनाते हुए हल्की ब्लीडिंग होना चिंता का विषय नहीं है। दरअसल, प्रेग्नेंसी के दौरान सर्विक्स में ब्लड फ्लो बढ़ जाता है। ऐसे में सेक्सुअल संबंध बनाते हुए हल्की ब्लीडिंग हो सकती है। वहीं, कुछ महिलाओं की सविक्स काफी सेंसिटिव हो जाती है, जिस वजह से शारीरिक संबंध बनाने के बाद ब्लीडिंग हो सकती है। लेकिन, अगर ब्लीडिंग बहुत ज्यादा हो, सेक्स के दौरान दर्द हो, तो महिला को इस स्थिति को हल्के में नहीं लेना चाहिए। इसके विपरीत, तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: वजाइनल ब्लड डिस्चार्ज के हो सकते हैं ये 5 कारण, महिलाएं न करें अनदेखी

डॉक्टर के पास कब जाएं

Is It Okay To Bleed After Sex While Pregnant

कई बार शारीरिक संबंध बनाने के बाद के बाद महिला का शारीरिक स्वास्थ्य खराब हो जाता है। ऐसे में यह जान लेना जरूरी हो जाता है कि आखिर डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए? आइए, जानते हैं-

पीरियड्स की तरह ब्लीडिंग होने पर

अगर सेक्स के बाद आपको पीरियड्स की तरह ब्लीडिंग होने लगे, तो इस स्थिति में महिला को तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। ध्यान रखें कि प्रेग्नेंसी में ब्लीडिंग होना सही संकेत नहीं है। इसलिए, इसे हल्के में न लें।

इसे भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंसी में ब्लीडिंग होना नॉर्मल है? जानें डॉक्टर की राय

क्रैंप्स होने पर

अगर सेक्स करने के बाद आपको लंबे समय तक पीरियड क्रैंप्स की तरह दर्द हो, तो भी आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। दरअसल, प्रेग्नेंसी में क्रैंप्स होना सही नहीं होता है। खासकर, अगर दर्द बना रहे और अपने आप ठीक न हो, तो यह बुरे स्वास्थ्य की आ इशारा करती है।

लेट प्रेग्नेंसी में ब्लीडिंग होने पर

लेट प्रेग्नेंसी में ब्लीडिंग होना सही संकेत नहीं होता है। वहीं, अगर आपने लेट प्रेग्नेंसी में शारीरिक संबंध स्थापित किया है और इसके बाद ब्लीडिंग शुरू हो गई है, जो कि रुक नहीं रही है, तो बिना देरी किए डॉक्टर के पास जाकर अपना इलाज करवाएं।

All Image Credit: Freepik

Read Next

प्रेग्नेंसी के दौरान नमक के पानी में पैर डालने से क्या फायदे होते हैं? डॉक्टर से जानें

Disclaimer