Fri Sep 11, 2026 | 09:54 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

सर्दियों में बढ़ा हेयर फाॅल? एक्सपर्ट के ये डाइट ट‍िप्‍स कम मेहनत में कंट्रोल करेंगे झड़ते बाल

सर्दि‍यों में हेयर फॉल को कंट्रोल करने के ल‍िए आयुर्वेद‍िक डाइट ट‍िप्‍स की मदद ले सकते हैं ये कम मेहनत में हेयर फॉल कंट्रोल करने में मदद करते हैं और बालों को मजबूत बनाते हैं।

सर्दि‍यों में डैंड्रफ, पानी की कमी और सेल्‍फ केयर पर ध्‍यान न देने से हेयर फॉल की समस्‍या बढ़ जाती है। ठंडी हवा, ड्राई स्‍कैल्‍प, पोषण की कमी से बाल कमजोर होने लगते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, सर्दि‍यों में वात दोष बढ़ जाता है, ज‍िससे बालों की जड़ें कमजोर होने लगती हैं और हेयर फॉल होता है। आयुर्वेद में कई ऐसी डाइट ट‍िप्‍स हैं ज‍िनकी मदद से हेयर फॉल को कंट्रोल कर सकते हैं। इन ट‍िप्‍स को सर्दि‍यों में इस्‍तेमाल करना असरदार माना जाता है। इस लेख में जानेंगे हेयर फॉल कंट्रोल करने के आयुर्वेद‍िक ट‍िप्‍स। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Dr. Shrey Sharma, Ayurveda Expert, Ramhans Charitable Hospital, Haryana से बात की।

1. त्र‍िफला चूर्ण का इस्‍तेमाल करें- Use Triphala Churna

triphala-churna

Ayurveda Expert Dr. Shrey Sharma ने बताया क‍ि त्रिफला चूर्ण आंवला, हरड़ और बहेड़ा का मिश्रण है। यह पाचन सुधारने और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। खराब डाइजेशन भी हेयर फॉल की एक बड़ी वजह है इसल‍िए इस चूर्ण से डाइजेशन सुधारें। रात को सोने से पहले आधा से एक चम्मच त्रिफला चूर्ण गुनगुने पानी के साथ लें।

यह भी पढ़ें- Hair Goals 2026: नए साल में हेयर ग्रोथ देंगे ये 10 ट‍िप्‍स, एक्‍सपर्ट बोले- जल्‍दी बढ़ेंगे बाल

2. भृंगराज चूर्ण का इस्‍तेमाल करें- Use Bhringraj Churna

सर्दि‍यों में हेयर फॉल को कंट्रोल करने के ल‍िए भृंगराज चूर्ण को शहद या गुनगुने पानी के साथ दिन में एक बार लें। भृंगराज बालों की जड़ों को मजबूत करता है और स्‍कैल्‍प में ब्‍लड सर्कुलेशन को भी बढ़ाता है।

3. ब्राह्मी का इस्‍तेमाल करें- Use Brahmi For Hair Fall

brahmi-benefits-for-hair-fall

ब्राह्मी का सेवन करने से तनाव कम करने में मदद म‍िलती है और बालों को पोषण भी देती है। Ayurveda Expert Dr. Shrey Sharma ने बताया क‍ि स्ट्रेस से होने वाले हेयर फॉल में यह खासतौर पर फायदेमंद मानी जाती है। ब्राह्मी चूर्ण को दूध या गुनगुने पानी के साथ लिया जा सकता है। ब्राह्मी की पत्तियों को पानी में उबालकर उसका पानी पी सकते हैं।

यह भी पढ़ें- क्या वाकई गर्म पानी से Hair Wash करने से बाल झड़ते हैं? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

4. फ्राइड फूड और लो वाटर इंटेक से बचें- Avoid Oily Food And Low Water Intake

सर्दियों में पानी कम पीना और तला-भुना खाना स्कैल्प को ड्राई बना देता है, जिससे बाल टूटने लगते हैं। दिन में कम से कम तीन से चार लीटर गुनगुना पानी पिएं और जंक एवं फ्राइड फूड से दूरी रखें।

5. मुक्‍ता शुक्‍ती या मुक्‍ता भस्‍म का इस्‍तेमाल करें- Avoid Mukta Shukti or Mukta Bhasma

मुक्ता शुक्ति या मुक्ता भस्म आयुर्वेद में इस्तेमाल होने वाला एक प्राकृतिक मिनरल औषधी है, जो सीप से बनाई जाती है। मुक्ता शुक्ति कैल्शियम का अच्छा स्रोत है और हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने में मदद करती है, जिससे हेयर फॉल कम हो सकता है।

न‍िष्‍कर्ष:

हेयर फॉल को कंट्रोल करने के ल‍िए मुक्‍ता शुक्‍ती, ब्राह्मी, भृंगराज, त्र‍िफला चूर्ण वगैरह का इस्‍तेमाल करें। फ्राइड फूड और लो वाटर इंटेक से बचें।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

सर्दियों में सिरदर्द बार-बार सताता है? इन 5 आयुर्वेद‍िक उपायों से पाएं राहत

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 26, 2025 19:08 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Dec 26, 2025 19:08 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content