यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए पिएं लौकी का जूस, मिलेगा फायदा

Bottle Gourd Juice benefits: यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए लौकी के जूस का सेवन बहुत फायदेमंद होता है, जानें इसके अन्य फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए पिएं लौकी का जूस, मिलेगा फायदा

Bottle Gourd Juice benefits For Uric Acid: शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ने पर आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज के समय में खराब जीवनशैली और असंतुलित खानपान की वजह से बहुत ज्यादा लोगों में यूरिक एसिड की समस्या देखने को मिल रही है। पहले यह समस्या ज्यादातर बुजुर्ग लोगों में देखने को मिलती थी, लेकिन अब इस समस्या का शिकार कम उम्र के लोग भी हो रहे हैं। शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने पर जोड़ों में दर्द, हड्डियों का चटकना, हड्डियों में सूजन और दर्द, पैरों में सूजन और चलने-फिरने में परेशानियां होती हैं। यूरिक एसिड का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ जाने पर आपको कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी रहता है। इसकी वजह से आपकी किडनी पर बुरा असर पड़ता है। यूरिक एसिड बढ़ने पर लौकी के जूस का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। लौकी का जूस यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए लौकी का जूस- Bottle Gourd Juice Benefits in Uric Acid

लौकी का जूस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। वजन कम करने से लेकर डायबिटीज की समस्या तक लौकी का जूस पीने से आपको बहुत फायदा मिलता है। शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने के लिए भी लौकी के जूस का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। लौकी के जूस में विटामिन सी, विटामिन बी और आयरन आदि की पर्याप्त मात्रा होती है। इसका सेवन करने से डायबिटीज जैसी समस्याओं में भी बहुत उपयोगी माना जाता है। इसका सेवन शरीर का पाचन दुरुस्त रखने के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

Bottle Gourd Juice benefits

इसे भी पढ़ें: Uric Acid: यूरिक एसिड क्या है और क्यों बढ़ता है? समझें इस बीमारी को

लौकी का जूस पीने से शरीर को ये फायदे मिलते हैं-

1. लौकी के जूस में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है, इसका सेवन शरीर का चयापचय भी दुरुस्त रहता है। वजन कम करने के लिए लौकी का जूस नियमित रूप से पीना बहुत फायदेमंद होता है।

2. डायबिटीज में भी लौकी का जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है। शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने के लिए भी लौकी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

3. शरीर का पाचन ठीक रखने में भी लौकी का जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक रखने और एसिडिटी, कब्ज आदि की समस्या में भी फायदेमंद होता है।

4. शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए भी लौकी के जूस का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

यूरिक एसिड कम करने के लिए कैसे करें लौकी के जूस का सेवन?

यूरिक एसिड कम करने के लिए लौकी का जूस बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए आप रोजाना लौकी के जूस का सेवन कर सकते हैं। रोजाना सुबह के समय लौकी के जूस का सेवन करने से यूरिक एसिड जल्दी कम होता है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले ताजी लौकी को छीलकर साफ कर लें। इसके बाद इसे टुकड़ों में काट लें। अब इन टुकड़ों को जूसर में डालकर जूस तैयार कर लें। अब इसे अच्छी तरह से छान लें और काला नमक मिलाकर सुबह के समय में सेवन करें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

 

Read Next

विटामिन ई से भरपूर होती हैं ये फल और सब्जियां, रोजाना करें सेवन

Disclaimer