Vitamin E Source : विटामिन ई स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी मानी जाती है। यह मुख्य रूप से आपकी स्किन और बालों के लिए लाभकारी होती है। इसके साथ ही विटामिन ई से हड्डियां और टिश्यूज का विकास बेहतर तरीके से किया जा सकता है। विटामिन ई एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स है, जो हमारी कोशिकाओं को फ्री-रेडिकल्स से बचाव करने में मददगार हो सकता है। नियमित रूप से आहार में विटामिन ई को शामिल करने से मोटापा कंट्रोल हो सकता है। साथ ही यह झड़ते और बेजान बालों की परेशानी कम कर सकता है। अक्सर हम विटामिन ई की कमी को कम करने के लिए कैप्सूल का सेवन करते हैं लेकिन हमारे आसपास कई ऐसी फल और सब्जियां हैं जिससे विटामिन ई की कमी को पूरा किया जा सकता है। आइए जानते हैं विटामिन ई से भरपूर फल और सब्जियों के बारे में-
विटामिन ई से भरपूर फल और सब्जियां
एवोकाडो में है विटामिन ई
एवोकाडो विटामिन ई का काफी अच्छा स्त्रोत होता है। यह एक ऐसा फल है, जिसे आप कई तरीकों से खा सकते हैं। साथ ही स्किन पर भी लगा सकते हैं। अगर आपके शरीर में विटामिन ई की कमी है तो इसे नियमित रूप से अपने आहार में शामिल करें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। एवोकाडो को छिलकर और इसके बीच निकालकर खाए जाते हैं। इसके अलावा सैंडविच और स्मूदी भी इससे तैयार किया जा सकता है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए हेल्दी हो सकता है।
इसे भी पढ़ें - किस विटामिन की कमी से घबराहट होती है? जानें इनके सोर्स
पालक विटामिन ई से है भरपूर
हरी सब्जियों की बात कि जाए तो पालक विटामिन ई का काफी अच्छा स्त्रोत होता है। इसमें कई तरह के अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए हेल्दी होते हैं। इसके साथ ही पालक में प्रोटीन, कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर रूप से मौजूद होती हैं जो आपको हेल्दी रखने में असरदार है।
कीवी का करें सेवन
शरीर में विटामिन ई की कमी होने पर कीवी का सेवन करें। यह विटामिन सी का भी काफी अच्छा स्त्रोत होता है, जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकता है। इसके अलावा कीवी का सेवन करने से शरीर में प्लेटलेट्स के स्तर को बढ़ा सकते हैं। इसका सेवन आप सीधेतौर पर कर सकते हैं। इसके अलावा कीवी का जूस और स्मूदी भी काफी स्वादिष्ट होता है। कई लोग कीवी से आइसक्रीम भी तैयार करके खाते हैं।
विटामिन ई से भरपूर है ब्रोकली
ब्रोकली विटामिन ई का काफी अच्छा स्त्रोत होता है। हालांकि, अन्य फूड्स की तुलना में इसमें थोड़ा कम विटामिन ई होता है, लेकिन इसमें अन्य पोषक तत्व भी होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है। ब्रोकली का सेवन आप सब्जी तैयार करके खा सकते हैं। इसके अलावा इसका सूप भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
टमाटर है विटामिन ई से भरपूर
विटामिन सी से भरपूर टमाटर भी विटामिन ई का अच्छा स्त्रोत होता है। इसके सेवन से आपके शरीर को विटामिन ई के साथ-साथ विटामिन-ए और लायसोपीन (lycopene) नामक एंटीऑक्सीडेंट प्राप्त होता है। इसका इस्तेमाल आप खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए कर सकते हैं। साथ ही टमाटर का सेवन आप सूप और जूस के रूप में भी कर सकते हैं।
विटामिन ई से भरपूर इन फल और सब्जियों के सेवन से आपको काफी लाभ पहुंच सकता है। हालांकि, अगर आपके शरीर में विटामिन ई की काफी ज्यादा कमी है तो एक्सपर्ट की सलाह पर इसका सप्लीमेंट्स लें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version