Doctor Verified

अलग-अलग समस्याओं के लिए फायदेमंद हैं ये 5 हर्बल चाय, जानें बनाने का तरीका

Herbal Tea: हर्बल टी प्राकृतिक चीजों से तैयार की जाती है, जिससे इसके सेवन से कई स्वास्थ्य समस्याओं में आराम मिलता है। जानें सेहत के लिए कुछ हर्बल टी के बारे में।  
  • SHARE
  • FOLLOW
अलग-अलग समस्याओं के लिए फायदेमंद हैं ये 5 हर्बल चाय, जानें बनाने का तरीका


Which Herbal Tea Is Best For Health: जड़ी-बूटियां कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए रामबाण उपाय मानी जाती हैं। इसलिए प्राचीन समय में कई बीमारियों का इलाज जड़ी-बूटियों के जरिए किया जाता था। खांसी-जुकाम हो या जोड़ों के दर्द की समस्या, जड़ी-बूटियों के सेवन से कई बीमारी जड़ से खत्म हो जाती थी। इसी तरह हमारे किचन में कुछ ऐसे मसाले मौजूद होते हैं, जो हमारे लिए जड़ी-बूटियों की तरह काम करते हैं। अगर इनसे हर्बल टी बनाकर सेवन किया जाए, तो ये कई बीमारियों में आराम दे सकते हैं। इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। इस लेख के माध्यम से समझें इन खास हर्बल टी के बारे में।

अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं के लिए हर्बल टी- Herbal Tea For Different Health Issues

सौंफ की चाय- Fennel Seeds Tea

सौंफ की चाय में ऐनोथोल नामक कंपाउंड पाया जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होने के साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। इसके सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याओं जैसे कि गैस, ब्लोटिंग, कब्ज और अपच से राहत मिलती है। साथ ही, ये पाचन क्रिया तेज करने और वजन घटाने में भी मददगार है। 

सौंफ की चाय के लिए एक गिलास पानी में दो चम्मच सौंप डालें। पानी को उबालने के लिए रख दें। जब पानी आधा रह जाए, तो इसे छान लें और इसमें नींबू का रस मिलाकर पिएं। 

गुड़हल की चाय- Hibiscus Tea

गुड़हल के फूल को पानी में उबालकर यह चाय तैयार की जाती है। इसमें फ्लेवोनोइड्स और एंथोसायनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट शरीर में सूजन कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, शरीर को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाने में भी मदद करते हैं।  

इसे भी पढ़ें- Herbal Tea Benefits: दूध से बनी चाय के बजाए पिएं हर्बल टी, मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

केमोमाइल टी- Chamomile Tea

अगर आपको स्ट्रेस या एंग्जायटी रहती है, तो आप कैमोमाइल टी ले सकते हैं। इसमें एपिजेनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो ब्रेन को रिलैक्स रखने में मदद करते हैं। इसे आप सोने से पहले सेवन कर सकते हैं। यह चाय नींद से जुड़ी समस्याओं में भी आराम देती है। 

पुदीने की चाय- Mint Tea

पुदीने की चाय में मेन्थॉल पाया जाता है, जो शरीर को ठंडक देने में मदद करता है। इसके सेवन से मसल्स रिलैक्स रहती है और पीरियड्स पैन भी कम होता है। पुदीने की चाय बनाने के लिए पुदीने की कुछ पत्तियों को पानी में उबाल लें। पानी आधा रह जाने पर इसे छाने और थोड़ा-सा शहद मिलाकर इसका सेवन करें। 

इसे भी पढ़ें- त्वचा पर निखार लाने के लिए जरूर पिएं ये 5 हर्बल चाय, मिलेगा लाभ

दालचीनी की चाय- Cinnamon Tea 

दालचीनी में सिनामाल्डिहाइड और सिनामिक एसिड जैसे बायोएक्टिव कंपाउंड पाए जाते हैं। ये कंपाउंड इंसुलिन सेंसिटिविटी बेहतर बनाने और ब्लड शुगर कम करने में मदद करता है। इसका सेवन आप सुबह खाली पेट भी कर सकते हैं। दालचीनी की चाय के लिए 2 कप पानी में दालचीनी के टुकड़े उबाल लें। पानी कम होने पर इसे छान लें और इसमें थोड़ा शहद मिलाकर इसका सेवन करें। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kiran Kukreja| Nutritionist| Weight Management| Skin & Hair (@nuttyovernutritionn)

Read Next

पेट और कमर का फैट कम करने के लिए भिगोकर खाली पेट खाएं ये 5 चीजें, तेजी से होगा फैट बर्न

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version