
Herbal Tea To Make Body Cool In Summer: गर्मियां आते ही दूध वाली चाय पीने का हरगिज मन नहीं करता। कई लोग, तो चाय से इसलिए कतराने लगते है कि दूध वाली चाय पेट में गर्मी पैदा करेगी। जिससे शरीर को नुकसान होगा। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में ऐसे चाय के बारे में बताने जा रहे है, जो पेट को ठंडा रखने के साथ गर्मियों में इनको पीने से कई समस्याएं भी दूर होगी। ये चाय आप घर पर आसानी से बना सकते हैं और पेट को ठंडा रख सकते हैं। ये हर्बल चाय पीने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ पाचन तंत्र भी हेल्दी रहता है। ये चाय शरीर के टॉक्सिन्स पदार्थों को बाहर निकालकर लू, हीट स्ट्रोक से भी शरीर का बचाव करती है। इन हर्बल चाय को पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है। आइए जानते हैं गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए कौन सी चाय पिएं।
सौंफ की चाय
सौंफ की चाय शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। सौंफ पेट को ठंडा रखने के साथ इम्यूनिटी को भी मजबूत करती हैं। इसको बनाने के लिए 1 गिलास पानी को हल्का सा गर्म होने दें। उसमें 1/2 चम्मच सौंफ को मिलाकर कुछ देर इस पानी को उबलने दें। अब गुनगुना होने पर इस चाय को छानकर पिएं। ये चाय शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करती है।
पुदीने की चाय
पुदीने की चाय गर्मियों में पीने से शरीर को ठंडक का अहसास होने के साथ पाचन तंत्र को भी मजबूत करती है। इस चाय को पीने से अपच, गैस, बदहजमी आदि की परेशानी भी आसानी से दूर होती हैं। ये चाय मूड को रिफ्रेश करने के साथ मुंह की बदबू को भी ठीक करती है।

गुड़हल की चाय
गर्मियों में पेट को ठंडा रखने के लिए गुड़हल की चाय भी पी जा सकती है। ये चाय पाच तंत्र को हेल्दी रखने के साथ इम्यूनिटी को भी मजबूत करती है। इस चाय को बनाने के लिए 1 गिलास पानी में गुड़हल के फूल को तोड़कर डाल दें। जब पानी का रंग बदलने लग जाएं, तो इसे छानकर गुनगुना होने पर पिएं।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में जरूर लें मीठे-रसीले आम का मजा, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे
रोज टी
रोज टी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। गुलाब की पंखुडियों से बनने वाली ये चाय पेट को ठंडा रखने के साथ कई समस्याओं को भी दूर करती है। इस चाय को बनाने के लिए 1 गिलास पानी में गुलाब की कुछ पंखुडियां डाल दें। जब पानी आधा रह जाएं, तो इसे छानकर ठंडा होने पर पिएं।
ग्रीन टी
ग्रीन टी शरीर को डिटॉक्स करने के साथ शरीर को ठंडक भी पहुंचाती है। इस चाय को बनाने के लिए 1 कप गर्म पानी में 1 टी बैग को भिगोएं। स्वाद के लिए शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। स चाय को पीने से वजन घटाने में मदद मिलने के साथ शरीर भी हेल्दी रहता है।
गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए इन हर्बल चाय को पीया जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version