Nutrients For Belly Fat Loss: अस्वस्थ जीवनशैली और खराब खानपान स्वास्थ्य को प्रभावित करने लगते हैं। इसके कारण गंभीर समस्याओं जैसे कि ब्लड प्रेशर, मोटापा, एंग्जायटी, डिप्रेशन जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। इसी तरह थायराइड भी एक गंभीर समस्या बन चुका है, जिसमें व्यक्ति का वजन तेजी से बढ़ना और घटना भी शामिल है। वहीं इस समस्या में कई लोगों में पेट की चर्बी सबसे पहले बढ़ना शुरू होती है। ऐसे में अगर इसे समय पर कंट्रोल न किया जाए, तो यह समस्या बढ़ने का कारण बन सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ खास पोषक तत्वों को अपनी डाइट में शामिल करके पेट की बढ़ती चर्बी कंट्रोल करते हैं। इस विषय को गहनता से समझाते हुए फंक्शनल मेडिसिन हेल्थ कोच शिवानी बाजवा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होनें इस बारे में विस्तार से बात की है। तो चलिए इस लेख के माध्यम से जानते हैं इस बारे में।
थायराइड में पेट की चर्बी कम कैसे करें - How Can Thyroid Patients Lose Belly Fat?
थायराइड में पेट की चर्बी कम करने के लिए एक्सपर्ट द्वारा सुझाए गए आवश्यक पोषक तत्व -
कोलिन - Choline Reduce Belly Fat
कोलिन एक प्रकार का आवश्यक पोषक तत्व है, जो ब्रेन और नर्वस सिस्टम को बेहतर रखने में मदद करता है। यह पोषक तत्व लीवर को डिटॉक्स करने में फायदेमंद माना जाता है। वहीं इसका सेवन फैटी लीवर और खून मे अत्यधिक वसा बढ़ने से रोकने में मदद करता है। इससे प्राकृतिक रूप से कैलोरी का सेवन कम होता है, जो चर्बी कम करने में मदद कर सकता है। अपनी डाइट में कोलिन शामिल करने के लिए फिश, बीफ, अंडे, बीन्स और नट्स का सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़े- थायराइड के मरीज करें इन 5 हर्ब्स का सेवन, कंट्रोल में आने लगेगा TSH लेवल
सेलेनियम - Selenium To Lose Weight
शरीर में थायराइड हार्मोन बनने के लिए सेलेनियम जरूरी माना जाता है। इसकी कमी शरीर में थायराइड की समस्या बढ़ाने का कारण बन सकती है। वहीं अगर इसका पर्याप्त मात्रा में सेवन किया जाए, तो यह चर्बी घटाने में फायदेमंद हो सकती है। सेलेनियम अपनी डाइट में शामिल करने के लिए आप ब्राजील नट्स, बीन्स और नट्स, अंडे का सेवन कर सकते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक नियमित रूप से 2 ब्राजील नट्स का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।
आयोडीन - Iodine To Lose Weight
थायराइड की समस्या के लिए आयोडीन जरूरी माना जाता है। इसका सेवन थाइराइट कंट्रोल करने के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन शरीर का मेटाबोलिज्म बढ़ाने और थायराइड हार्मोन बनाने में मदद करता है। शरीर में आयोडीन की कमी होने से मेटाबोलिज्म कमजोर होने लगता है, जो खाने को फैट्स की तरह शरीर में स्टोर करने लगता है। सही मात्रा में आयोडीन लेना बढ़ी हुई चर्बी को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। डाइट में आयोडीन शामिल करने के लिए दूध, दही, छाछ और हरी सब्जियों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
इसे भी पढ़े- Thyroid Level Chart: थायराइड कितना होना चाहिए? जानें उम्र और लिंग के अनुसार इसका नॉर्मल लेवल
जिंक - Does Zinc Reduce Belly Fat
शरीर को पोषक तत्व सोखने के लिए जिंक की जरूरत होती है। यह शरीर में प्रोटीन, फैट्स और कार्ब्स को मेटाबोलिज करने में मदद करता है। थाइराइड मे जिंक की कमी थकान, कमजोरी और बढ़ते वजन का कारण बन सकती है। डाइट में जिंक शामिल करने के लिए तरबूज, खरबूज के बीज, ओट्स, काजू बेहद फायदेमंद माने जाते हैं।
एक्सपर्ट के बताए ये 4 पोषक तत्व थायराइड की समस्या में आपकी पेट की चर्बी कम करने में मदद कर सकते हैं। अगर इन पोषक तत्वों के लिए आप सप्लिमेंट्स शुरु करना चाहते हैं, तो अपने डॉक्टर से संपर्कल जरूर करें।