Fri Sep 11, 2026 | 09:53 PM IST

Doctor Verified

Thyroid Level Chart: थायराइड कितना होना चाहिए? जानें उम्र और लिंग के अनुसार इसका नॉर्मल लेवल

Thyroid Level Chart in Hindi: स्वस्थ रहने के लिए थायराइड हार्मोन का संतुलन में होना जरूरी होता है। इसके कम या ज्यादा होने पर कई स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं। जानें किस उम्र में कितना होना चाहिए थायराइड लेवल-

Thyroid Level by Age and Gender: थायराइड आजकल की एक बेहद सामान्य समस्या बन गई है। अधिकतर महिलाएं इस समस्या का सामना कर रही हैं। दरअसल, थायराइड गले में सामने की तरफ स्थित एक ग्रंथि है। यह हार्मोन का उत्पादन करती है। थायराइड हार्मोन मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करता है। यह ग्रंथि मनुष्य द्वारा खाए गए भोजन को ऊर्जा में बदलने का कार्य करती है। साथ ही यह शरीर के तापमान को भी संतुलित करता है। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए थायराइड हार्मोन संतुलन में होना जरूरी होता है। इसमें थोड़ा सा भी उतार-चढ़ाव स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है। 

जब थायराइड ग्रंथि अत्यधिक मात्रा में हार्मोन का उत्पादन करती है, तो इसे हाइपरथायरायडिज्म कहते हैं। इसके विपरीत जब हार्मोन का उत्पादन बहुत कम होता है, तो इस स्थिति को हाइपोथायरायडिज्म कहा जाता है। यानी ये दोनों ही स्थितियां खतरनाक हो सकती है। स्वस्थ रहने के लिए थायराइड हार्मोन का संतुलन में होना ही जरूरी होता है। हाइपरथायरायडिज्म में वजन अचानक से घटने लगता है। चलिए विस्तार से जानते हैं उम्र और लिंग के अनुसार किसका, कितना थायराइड स्तर होना चाहिए।

सभी लिंग और उम्र के लोगों को हो सकता है थायराइड- Thyroid Levels by Age and Gender in Hindi

मणिपाल अस्पताल हेब्बल, बेंगलुरु सलाहकार एंडोक्रिनोलॉजिस्ट डॉक्टर अभिजीत भोगराज बताते हैं कि थायराइड से सभी उम्र और लिंग प्रभावित हो सकते हैं। लेकिन महिलाओं में थायराइड रोग अधिक देखने को मिलता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि पुरुषों को थायरायड रोग नहीं होता है। पुरुषों को यह अधिक उम्र में हो सकता है। इसका कारण ऑटो-इम्युनिटी है, जिसकी वजह से कम उम्र के लोग भी इससे प्रभावित हो रहे हैं। अगर किसी को थायरॉइड की समस्या है, तो बेहतर होगा कि आप थायरॉइड की जटिल समस्याओं के लिए किसी विशेषज्ञ से मिलें।

thyroid level charte

18-30 साल के लोगों का थायराइड लेवल

अगर आप एक पुरुष है, तो आपका सामान्य थायराइड स्तर 0.5-4.15 mIU/L इतना होना चाहिए। 0.5 mIU/L से कम थायराइड लेवल लॉ होता है। जबकि 4.5 mIU/L से अधिक थायराइड का स्तर हाई होता है। वही 18 से 29 साल तक  की महिलाओं में सामान्य थायराइड स्तर 0.4-2.34 mIU/L होना चाहिए।

31-50 साल के लोगों का थायराइड लेवल

अगर आप एक पुरूष है और आपकी उम्र 31 से 50 साल के बीच है, तो आपका थायराइड लेवल 0.5 से 4.15 mIU/L इतना होना चाहिए। अगर इससे कम या अधिक होता है, तो यह कई समस्याएं पैदा कर सकता है। साथ ही 30-49 साल की महिलाओं का थायराइड स्तर 0.4-4.0 mIU/L होना जरूरी होता है। अगर थायराइड लेवल 0.4 mIU/L से कम होता है, तो यह हाइपोथायरायडिज्म की स्थिति होती है। वही इससे अधिक होना भी नुकसानदायक होता है। 

इसे भी पढ़ें - पुरुष थायराइड कंट्रोल के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, जानें कितना होना चाहिए आपका थायराइड लेवल

51-70 साल के लोगों का थायराइड लेवल

51 से 70 साल के पुरुषों का सामान्य थायराइड लेवल 0.5-4.59 mIU/L होना चाहिए। इस उम्र के  पुरुषों का थायराइड स्तर 0.5 mIU/L से कम और 4.6 mIU/L से ज्यादा स्वास्थ्य के लिए बुरा हो सकता है। वही 50-70 साल की महिलाओं का सामान्य थायराइड स्तर 0.46-4.68 mIU/L हो सकता है। इससे कम या ज्यादा महिलाओं में थायराइड के लक्षण पैदा कर सकता है।

thyroid

71-90 साल के लोगों का थायराइड लेवल

अगर आप 71 से 90 साल के उम्र के पुरुष है, तो इस उम्र में स्वस्थ रहने के लिए आपका थायराइड स्तर 0.4-5.49 mIU/L होना चाहिए।0.4 mIU/L से कम होने पर आपमें हाइपोथायरायडिज्म के लक्षण पैदा हो सकते है। वहीं 5.5 mIU/L से अधिक होने पर हाइपरथायरायडिज्म के लक्षण नजर आ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - हेल्दी डाइट से कैसे कंट्रोल रहता है थायराइड हॉर्मोन, डॉक्टर से जानें थायराइड में सही डाइट क्यों है जरूरी

गर्भावस्था के दौरान थायराइड लेवल- Thyroid Level in Pregnancy in Hindi

 फ्लोरेस हॉस्पिटल, गाजियाबाद के एम.डी डॉक्टर एम.के.सिंह से टीएसएच का स्तर थायराइड हार्मोन बच्चे के मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र के विकास को प्रभावित कर सकते हैं। खासकर पहली तिमाही के दौरान। लगभग 12 सप्ताह में बच्चा अपने आप थायरॉइड हार्मोन का उत्पादन करना शुरू कर देता है। तब तक बच्चा पूरी तरह से मां से थायराइड हार्मोन के हस्तांतरण पर निर्भर होता है। गर्भावस्था के दौरान हाइपोथायरायडिज्म और हाइपरथायरायडिज्म दोनों हो सकते हैं। गर्भवती महिलाओं का पहली तिमाही में 0.2 से 2.5 mIU/L थायराइड स्तर होना चाहिए। वही दूसरी तिमाही में 0.3-3.0 mIU/L थायराइड लेवल होना चाहिए। और तीसरी तिमाही में गर्भवती महिलाओं का सामान्य थायराइड स्तर 0.8-5.2 mIU/L होना चाहिए।

अगर आपका भी इससे कम या अधिक थायराइड होता है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। क्योंकि यह हाइपरथायरायडिज्म और हाइपोथायरायडिज्म की स्थिति पैदा कर सकते हैं। इस दौरान आपको कई लक्षण में महसूस हो सकते हैं।

Read Next

ग्लैंड टीबी क्या होता है? जानें इसके लक्षण और बचाव के टिप्स

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 04, 2022 17:15 IST

    Published By : Anju Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content