Common Diet Mistakes To Avoid During Belly Fat Loss In Hindi: वेट लॉस जर्नी में सबसे मुश्किल होता है, पेट की चर्बी कम करना। हालांकि, वजन घटाने के इस सफर में शरीर के किसी एक हिस्से का वजन कम करना संभव नहीं होता है। लेकिन, कुछ एक्सरसाइज की मदद से पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है। वैसे, इस बात की भी अनदेखी नहीं की जा सकता है कि अगर आपने सही डाइट फॉलो न की, पेट की चर्बी कम नहीं होगी। असल में, पेट की चर्बी कम करने के दौरान लोग लगातार कुछ खास किस्म की गलतियों को दोहराते हैं। इस लेख में हम आपको उन्हीं गलतियों के बारे में बता रहे हैं। इन्हें जानें और पेट की चर्बी कम करने के दौरान इन गलतियों को दोहराने से बचें। इस बारे में हमने Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की।
पेट की चर्बी कम करनी है तो न करें डाइट से जुड़ी ये गलतियां- Diet Mistakes To Avoid During Belly Fat Loss In Hindi
मील स्किप करना
ज्यादातर लोग यही करते हैं। वजन कम करना है, तो सबसे पहले सुबह का नाश्ता या रात का डिनर स्किप कर देते हैं। आपको बता दें कि पेट की चर्बी कम करने के लिए भी यह तरीका सही नहीं है। मील स्किप करने से शरीर में एनर्जी की कमी हो सकती है। वहीं, जब आप लंबे समय तक भूखे रहते हैं, तो ऐसे में मंचिंग की अर्ज बढ़ने लगती है। ऐसे में आप न चाहते हुए भी अनहेल्दी चीजों को खाने लगते हैं, जिससे पेट की चर्बी बढ़ घटने के बजाय बढ़ने लगती है।
इसे भी पढ़ें: पेट में चर्बी जमा होने का कारण बनती हैं ये 5 गलत आदतें, मोटापे से छुटकारा चाहिए तो बदलें इन्हें
प्रोसेस्ड फूड का सेवन अधिक करना
कई लोग वेट लॉस जर्नी या पेट की चर्बी कम करने के लिए प्रोसेस्ड फूड का सेवन अधिक करने लगते हैं। ऐसा करना भी सही नहीं है, इसमें अतिरिक्त मात्रा में शुगर और अनहेल्दी फैट होता है। पेट की चर्बी कम करने के लिए बेहतर है कि आप फल, सब्जियां, लीन प्रोटीन और साबुत अनाज का सेवन अधिक करें।
पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
पेट की चर्बी कम करने के लिए बहुत जरूरी है कि आप पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। ऐसा क्यों? क्योंकि जब आप पूरे दिन में आवश्यक अनुसार पानी पीते हैं, तो इससे मेटाबॉलिज्म रेट में सुधार होता है। पेट की चर्बी कम करने में मेटाबॉलिज्म रेट बहुत ही इंपॉर्टेंट रोल प्ले करता है। मेटाबॉलिज्म सही तरह से काम करता है, तो आपको भूख कम लगती है, जिससे पेट की चर्बी कम होने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: फैट घटाते समय न करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
प्रोटीन का सेवन न करना
वेट लॉस जर्नी में प्रोटीन इनटेक बढ़ाना जरूरी होता है। लेकिन, जो लोग एक्सरसाइज की मदद से वेट लॉस कर रहे होते हैं, वे अक्सर अपनी डाइट की ओर ध्यान नहीं देते हैं। यह ऐसा किया जाना सही नहीं है। बेहतर होगा कि पेट की चर्बी कम करने के प्रोसेस में आप एक्सपर्ट से मिलें और उनकी सलाह पर प्रोटीन इनटेक बढ़ाएं।
शुगरी ड्रिंक से दूर रहें
पेट की चर्बी कम करनी है, डाइट से शुगर युक्त ड्रिंक को पूरी तरह बाहर निकाल लें। शुगर इनटेक जितना ज्यादा बढ़ता है, वेट लॉस करना उतना ही मुश्किल होता है। खासकर, पेट की चर्बी अधिक मात्रा में बढ़ने लगती है। पेट की चर्बी कम करने के लिए आप ब्लैक कॉफी का सेवन कर सकते हैं।
कुल मिलाकर, कहने की बात ये है कि पेट की चर्बी कम करने के संबंध में एक्सपर्ट से बात करना बहुत जरूरी है। वे आपकी हेल्थ और बढ़ते वजन के अनुसार सही डाइट बताएंगे। इससे पेट की चर्बी कम करने में भी मदद मिलेगी।
All Image Credit: Freepik