पेट में चर्बी जमा होने का कारण बनती हैं ये 5 गलत आदतें, मोटापे से छुटकारा चाहिए तो बदलें इन्हें

क्या आप जानते हैं कि आपका बेली फैट क्यों बढ़ रहा है? इसकी वजह है, आपकी बुरी आदतें। अपनी इन बुरी आदतों के बारे में जानकर सुधार करें।

Meera Tagore
Written by: Meera TagoreUpdated at: Mar 22, 2023 17:55 IST
पेट में चर्बी जमा होने का कारण बनती हैं ये 5 गलत आदतें, मोटापे से छुटकारा चाहिए तो बदलें इन्हें

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Worst Habits for Belly Fat in hindi: मोटापा अपने आप में एक गंभीर समस्या है, जो कई गंभीर बीमारियों की वजह बनता है। इसी तरह बैली फैट यानी पेट में बढ़ती चर्बी भी चिंता का विषय है। आजकल लोगों का ज्यादातर समय बैठे-बैठे गुजरता है, जिस वजह पेट में चर्बी जमा हो जाती है। पेट की चर्बी को कम किया जाना जरूरी है ताकि आप फिट रहें और स्वस्थ रहें। असल में, इसी तरह की कई बुरी आदतें हैं, जिसकी वजह से आपका बैली फैट बढ़ रहा है। आप भी इन आदतामें के बारे में जानें, और अपनी बुरी आदतों में सुधार करें।

 Worst Habits for Belly Fat in hindi

अच्छी नींद न लेना

एक अध्ययन से यह पता चला था कि 40 साल से कम उम्र के युवा, जो रात के समय महज 5 घंटे की नींद लेते हैं, उनका बेली फैट उन लोगों से ज्यादा होता है, जो पर्याप्त नींद लेते हैं। अगर आपको नींद न आने की समस्या है, तो डॉक्टर से संपर्क करें। अगर कोई समस्या नहीं है, तो भी आपको अपनी नींद में सुधार की जरूरत है। रोजाना कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लें। अच्छी और क्वालिटी नींद लें। इससे आपका स्वास्थ्य भी सही रहेगा।

इसे भी पढ़ें: बैली फैट से हैं परेशान तो, जानें पेट कम करने की एक्सरसाइज और डाइट से जुड़े 5 आसान टिप्स

खाना खाते हुए मोबाइल देखना

how to loose belly fat

अक्सर लोगों को यह करते हुए देखा गया है कि लोग खाना खाते वक्त मोबाइल देखते हैं। यह बहुत बुरी आदत है। जब आप खाना खाते हुए मोबाइल देखते हैं, तो इससे आप खाना मजा तो नहीं ले पाते, लेकिन ऐसा करने की वजह से आप ओवर ईटिंग कर बैठते हैं, जिससे बेली फैट बढ़ सकता है। खाना खाते वक्त अच्छी तरह चबाकर खाना खाएं, अपने फूड को इंज्वॉए करें। साथ ही उतना ही खाएं, जितना शरीर की जरूरत हो। ओवर ईटिंग करने से बचें।

इसे भी पढ़ें: लटका हुआ पेट कैसे कम करें? जानें पेट की चर्बी घटाने के उपाय

डाइट सोडा का सेवन

आजकल कई लोग वेट लॉस करने के लिए डाइट सोडा का चयन करते हैं। उन्हें लगता है कि इससे कैलोरी काउंट इनटेक कम होता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। लेकिन वैज्ञानिकों का इस संबंध में कुछ और ही मानना है। वे कहते हैं कि डाइट सोडा में नकली स्वीटनर का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे वास्तव में बैली फैट बढ़ता है।

नाश्ता न करना

ज्यादातर कामकाजी वर्ग को ऐसा करते देखा गया है कि वे सुबह का नाश्ता नहीं करते। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नाश्ता न करने की वजह से मोटापा बढ़ने की संभावना में साढ़े चार गुणा की बढ़ोत्तरी हो सकती है? दरअसल, जब आप खाना नहीं खाते हैं, तो इससे मेटाबॉलिज्म का स्तर कम हो जाता है। जब आप खाना खाते हैं, तब आप न चाहते हुए भी ओवर ईटिंग करने लगते हैं। इससे वेट गेन होता है, खासकर बेली फैट बढ़ने लगता है।

शारीरिक गतिविधियों में कमी

शारीरिक गतिविधियां आपको स्वस्थ रखने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लेकिन आजकल ज्यादातर लोग फिजीकल एक्टिविटी से दूर रहते हैं, जिस वजह से मोटापा बढ़ता है। शारीरिक गतिविधियों से दूर रहने की वजह समय की कमी या काम का दबाव हो सकता है। ऐसा होने के बावजूद, विशेषज्ञ कहते हैं शरीरिक गतिविधियों के लिए समय जरूर निकालें। किसी न किसी तरह के एक्सरसाइज को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।

image credit: freepik

Disclaimer