
अगर आप भी अपने पेट की बढ़ती चर्बी से परेशान हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप इन तरीकों को अपनाएं।
बढ़ता वजन या मोटापा आजकल एक आम समस्या बन गई है, जिससे छुटकारा पाने के लिए अक्सर लोग मेहनत करते रहते हैं। वजन कम करने या मोटापे से छुटकारा पाने के लिए आमतौर पर लोग अपनी डाइट में बदलाव करते हैं या फिर जिम में घंटों एक्सरसाइज करते हैं। मोटापा आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकता है जिस कारण आप एक गंभीर स्थिति में भी जा सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने वजन को और पेट के आसपास की चर्बी को कम करें जिससे की आप खुद को एक्टिव और ऊर्जावान महसूस कर सकें। इसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है बल्कि आप कुछ आसान तरीकों से अपने बढ़ते वजन या बढ़ती चर्बी से छुटकारा पा सकते हैं। हम आपको इस लेख में बताएंगे कि आप किस तरह अपने वजन को कम करने के साथ खुद को लंबे समय तक फिट रख सकते हैं।
क्रंचिग करें
वैसे तो आप सभी जानते हैं कि पेट कम करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी एक्सरसाइज औऱ डाइट है जिससे आप अपने आपको फिट भी रख सकते हैं। पेट कम करने के लिए वैसे तो कई तरह की चीजों को अपनाते हैं लेकिन कई बार ऐसी चीजों का असर नहीं दिखता। अगर आप भी पेट की बढ़ती चर्बी से परेशान हैं तो आप क्रंचिंग की मदद से अपने आपको फिट कर सकते हैं। पेट कम करने के लिए क्रंचिंग को सबसे अच्छा माना जाता है। क्रंच के बाद, कार्डियो, मसल्स बिल्डिंग और बाद में एब्स एक्सरसाइज करें। आपको इस एक्सरसाइज के लिए बस आपको अपनी टांगें एकदम सीधी रखनी होती हैं। इससे पेट की मसल्स पर बहुत तेजी से असर होता है।
इसे भी पढ़े : कार्डियो एक्सरसाइज से करें पेट कम
विटामिन-सी युक्त आहार लें
वजन बढ़ाना हो या कम करना हो दोनों ही स्थिति में डाइट काफी महत्वपूर्ण हो जाती है। ऐसे में आपको अगर वजन कम करना है तो आपको सही डाइट की तरफ रूख करने की जरूरत है। आपको पेट कम करने के लिए सही आहार का सेवन करना जरूरी है। आपको इसके लिए खाने में विटामिन-सी युक्त आहार जैसे नींबू, अंगूर, बेर और संतरे को शामिल करना चाहिए, क्योंकि यह आपके शरीर से फैट को जल्द से जल्द बर्न करके शरीर को शेप में लाने में मदद करते हैं। इससे आपको अपने पेट में जमी चर्बी को जल्द खत्म करने में मदद मिलेगी।
नींद को पूरा करें
थकावट के साथ अपनी नींद को पूरा करना भी बहुत जरूरी है। दिनभर की थकान के बाद रात को 6-8 घंटे की नींद जरूर लें। इससे कम समय की नींद आपके हार्मोन को फैट एकत्र करने के लिए प्रेरित कर सकती है। इसके साथ ही आपको पर्याप्त नींद लेना भी बहुत जरूरी है।
तनाव को कम करने की कोशिश करें
आजकल के समय में मोटापा एक बड़ा कारण तनाव भी है। शायद ही आज के समय पर कोई ऐसा इंसान हो जिसे तनाव ना हो, क्योंकि भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच तनाव आम हो गया है। आपको बता दें कि चिंताग्रस्त होने की वजह से भूख ज्यादा लगती है जिसकी वजह से ज्यादा खाना एक मजबूरी हो जाती है। इसलिए तनाव मोटापे का एक बड कारण है।
इसे भी पढ़े : इन सदाबहार तरीकों से घटाएं पेट की चर्बी
योग
इसके साथ ही आपको योग करना आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। आप रोजाना योग के जरिए भी पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है। जैसे धनुर आसन इस आसन को करने के लिए आप पहले पेट के बल लेट जायें। इस पोजीशन में आपके हाथ नीचे की ओर होने चाहिये। धीरे-धीरे अपने पैर और सिर व कंधा ऊपर की ओर उठायें। सही पोजीशन आने पर अपने हाथों से पैरों को कस कर पकड़ लें।
इस पोजीशन में करीब 10 सेकेंड तक बने रहें। इसके अलावा पश्चिमोत्थालन आसन इस आसन क्रिया में आपके पेट पर दबाव पड़ता है, जिसका सीधा प्रभाव पेट की चर्बी पर पड़ता है। इससे आपका पेट अंदर की ओर पुश होगा। यदि आपका पेट आगे की ओर कुछ ज्यादा ही निकल आया है तो इस आसन से आपको काफी फायदा मिलेगा।
Read More Articles On Weight Loss In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।