Expert

लटका हुआ पेट कैसे कम करें? जानें पेट की चर्बी घटाने के उपाय

Hanging Belly Fat Upay: शरीर के बाहर लटका हुआ पेट क‍िसी को भी पसंद नहीं होता। इसे कम करने के आसान तरीके जान लें।
  • SHARE
  • FOLLOW
लटका हुआ पेट कैसे कम करें? जानें पेट की चर्बी घटाने के उपाय


Hanging Belly Fat Kaise Kam Kare: कई लोगों का पेट बाहर की ओर लटका होता है। ये चर्बी अलग से नजर आती है। पेट की चर्बी आपका लुक खराब कर देती है। पेट की चर्बी अचानक से नहीं बढ़ती। इसके पीछे लंबे समय से दोहराई जा रही गलत आदतें हो सकती हैं। जैसे बैड फैट का सेवन करने से पेट की चर्बी बढ़ जाती है। वहीं जो लोग नींद नहीं पूरी करते उनके पेट की चर्बी भी समय के साथ बढ़ जाती है। शरीर के फैट को कम करने के ल‍िए शारीर‍िक गत‍िव‍िध‍ि जरूरी होती है। अगर आप पूरे द‍िन बैठे या लेटे रहते हैं, तो भी पेट की चर्बी (Belly Fat) कम करने में मुश्‍क‍िल होगी। अगर आप भी पेट की लटकती चर्बी से परेशान हैं, तो हम आपको बताएंगे फैट कम करने के कुछ आसान उपाय। इन तरीकों की मदद से आप दो से तीन महीनों के समय में बैली फैट को काफी हद तक कम कर सकते हैं। इन ट‍िप्‍स को रोजाना फॉलो करने से असर जल्‍दी द‍िख सकता है। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के व‍िकास नगर की रहने वाली फ‍िटनेस एक्‍सपर्ट पायल अस्‍थाना से बात की। 

hanging belly fat treatment

लटकता पेट कम कैसे करें? Tips to Reduce Hanging Belly Fat

  • लटकते पेट को कम करने के ल‍िए सबसे पहले अपना मेटाबॉल‍िज्‍म मजबूत करें। 
  • पर्याप्‍त मात्रा में पानी प‍िएं, हर द‍िन 7 से 8 घंटे की नींद लें और शरीर को एक्‍ट‍िव रखने से मेटाबॉल‍िज्‍म मजबूत होगा।
  • फ‍िर शरीर को लचीला बनाने के ल‍िए हल्‍का वार्मअप करें। 
  • कसरत के ल‍िए शरीर को तैयार करना है, तो स्‍टैम‍िना बढ़ना होगा। 
  • स्‍टैम‍िना बढ़ाने के ल‍िए समय पर खाना खाएं और फाइबर र‍िच फूड्स का सेवन करें।
  • कॉर्ड‍ियो की मदद से भी स्‍टैम‍िना बढ़ाने में मदद म‍िलती है।
  • कसरत नहीं कर पाते हैं, तो डीप ब्रीद‍िंग एक्‍सरसाइज से शुरुआत करें।  
  • हर द‍िन 10 हजार कदम चलने की आदत बनाएं। इससे बेली फैट जल्‍दी कम होगा।
  • सीढ़‍ियों पर चलें और उतरें, इससे आपका शरीर इंटेंस वर्कआउट के ल‍िए तैयार होगा।

लटकता पेट कम करने के ल‍िए 3 कसरत- Exercises to Reduce Hanging Belly Fat 

exercise to reduce belly fat

लटकता पेट आपको पसंद नहीं, तो इससे छुटकारा पाने के ल‍िए हम आपको बता रहे हैं कुछ आसान कसरत ज‍िन्‍हें आप आसानी से कभी भी कर सकते हैं। इन कसरत को करने के ल‍िए सुबह का समय अच्‍छा होता है लेक‍िन आप शाम में भी इन्‍हें प्रैक्‍ट‍िस कर सकते हैं-   

1. डबल लेग स्‍ट्रेच करें    

  • इस कसरत को करने के ल‍िए पीठ के बल लेटकर दोनों पैरों को ऊपर उठाएं।
  • पेट को जमीन से ऊपर उठाते हुए दोनों हाथों को भी ऊपर उठाएं।
  • 5 सेकेंड्स तक उसी पोज‍िशन में रहें।
  • फ‍िर नीचे जाएं और ऊपर उठें।
  • इस कसरत को 10 बार दोहराएं।  

 2. प्‍लैंक करें 

  • प्‍लैंक करने के ल‍िए पेट के बल लेट लाएं।
  • पैरों के पंजों और हाथों के बल शरीर को ऊपर उठाएं।
  • 10 सेकेंड्स के ल‍िए इसी पोज‍िशन में रहें। 
  • 5 बार इसे दोहराएं।    

3. V क्रंच करें 

  • पीठ के बल लेटकर सांस खींचते हुए दोनों हाथों ऊपर उठाएं।
  • फ‍िर सांस छोड़ते हुए दोनों पैरों को ऊपर उठाएं।
  • V जैसी पोज‍िशन बनाएं और इसे 15 बार दोहराएं। 

इसे भी पढ़ें- Postpartum Weight Loss: प्रेगनेंसी के बाद गायत्री ने कैसे घटाया 8 Kg वजन, जानें वेट लॉस ट‍िप्‍स      

सुबह प‍िएं वेट लॉस ड्र‍िंक- Weight Loss Drinks 

बेली फैट कम करने के ल‍िए सुबह हेल्‍दी ड्र‍िंक का सेवन करें। उदाहरण के ल‍िए आप सुबह सेब के स‍िरके को गुनगुने पानी में म‍िलाकर सेवन कर सकते हैं। सेब के स‍िरके में पोटैश‍ियम, अमीनो एस‍िड और एंटीऑक्‍सीडेंट्स मौजूद होते हैं। इसकी मद से वजन घटाने में मदद म‍िलती है। अन्‍य वेट लॉस ड्रि‍ंक्‍स (Weight Loss Drinks) की बात करें, तो जीरा वॉटर, नीम और तुलसी वॉटर, ज‍िंजर वॉटर, लेमन वॉटर आद‍ि का सेवन भी कर सकते हैं। इन ड्र‍िंक्‍स की मदद से व‍िषैले तत्‍व शरीर से न‍िकल जाएंगे। इनमें कैलोरीज कम होती हैं ज‍िससे ब्‍लड शुगर लेवल को कम करने में मदद म‍िलती है।      

How to Reduce Hanging Belly Fat: बेली फैट कम करने के ल‍िए हर द‍िन 10 हजार कदम चलें, सुबह वेट लॉस ड्रि‍ंक जैसे जीरा वॉटर, सेब का स‍िरका, नींबू पानी आद‍ि का सेवन करें और प्‍लैंक, कार्ड‍ियो जैसी कसरत करें।   

Read Next

रनिंग करने के बाद कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए? जानें 5 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज

Disclaimer