त्वचा पर निखार लाने के लिए जरूर पिएं ये 5 हर्बल चाय, मिलेगा लाभ

Herbal Tea For Glowing Skin: हमारी प्रकृति में कई ऐसी हर्बल चाय पाई जाती हैं, जिनके सेवन से त्वचा पर निखार आ सकता है। इस लेख में जानें इन हर्बल चाय के बारे में।   
  • SHARE
  • FOLLOW
त्वचा पर निखार लाने के लिए जरूर पिएं ये 5 हर्बल चाय, मिलेगा लाभ


Herbal Tea To Get Glowing Skin: अस्वस्थ खानपान और खराब आदतों के कारण त्वचा पर भी असर पड़ता है। इसके कारण हमारी त्वचा डल नजर आने लगती है। साथ ही हमें त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी होने लगती हैं। वहीं इसमें डाइट सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती है। अगर आप जंक या प्रोस्टेट फूड का सेवन ज्यादा करते हैं, तो इससे शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं। शरीर में टॉक्सिन्स होने से स्किन हेल्थ को भी नुकसान होता है। इसके कारण स्किन डैमेज होने लगती है, साथ ही स्किन पर डलनेस नजर आने लगती है। वहीं स्किन को हेल्दी रखने के लिए कई हर्बल टी भी फायदेमंद हो सकती हैं। इन चाय में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं। तो अगर आप भी स्किन को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो इन हर्बल टी का सेवन जरूर करें।

herbal tea

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए इन हर्बल टी का करें सेवन- Herbal Tea To Get Naturally Glowing Skin

केमोमाइल टी- Chamomile Tea

अगर आपकी ठीक से नींद पूरी नहीं होती है, तो यह त्वचा की समस्याओं का कारण बन सकता है। इससे राहत पाने के लिए आप केमोमाइल टी का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से आपका ब्रेन रिलैक्स रहेगा और आपको सुकून भरी नींद लेने में मदद मिलेगी। इसके सेवन डार्क सर्कल्स और आंखो की सूजन से भी राहत मिल सकती है।

जैस्मिन टी- Jasmine Tea

ऑयली स्किन वालों के लिए जैस्मिन टी का सेवन करना बेहद फायदेमंद है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और पोषक तत्व सोखने वाले गुण होते हैं। इसके सेवन से स्किन में ऑयल कंट्रोल रहता है, साथ ही स्किन पर डलनेस की समस्या भी कम होगी। जैस्मिन टी में एंटी-एजिंग गुण भी पाए जाते हैं, जो स्किन को जवा बनाए रखने में मदद करते हैं। 

इसे भी पढ़ें- मुहांसों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो पिएं ये 5 हर्बल ड्रिंक्स, सेहत को मिलेंगे कई और फायदे

ग्रीन टी- Green Tea

वेट लॉस से लेकर ग्लोइंग स्किन के लिए ग्रीन टी फायदेमंद मानी जाती है। ग्रीन टी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जिससे त्वचा में सूजन की सूजन भी कम होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करते हैं। ग्रीन टी के सेवन से स्किन सेल्स भी रिपेयर होते हैं और स्किन हेल्दी बनती है। 

पुदीने की चाय- Peppermint Tea

अगर आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, तो आप पुदीने की चाय का सेवन कर सकते हैं। पुदीने में पाए जाने वाले प्राकृतिक गुण स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। यह स्किन से डेड सेल्स निकालने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें- Skin Tan दूर करने के लिए इस्तेमाल करें ये 5 हर्बल लेप, जानें इन्हें बनाने का तरीका

ब्लैक टी- Black Tea

अगर आपको झर्रियों की समस्या उम्र से पहले हो गई है, तो आप ब्लैक टी का सेवन कर सकते हैं। इसमें फ्री रेडिएंट्स होते हैं जो त्वचा में उम्र के लक्षण कम करने में मदद करते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट अधिक पाए जाते हैं, जो स्किन को ग्लोइंग रखने में मदद कर सकते हैं।

 

Read Next

Cotton Candy से कैंसर का खतरा! तमिलनाडु और पुडुचेरी ने लगाया बैन

Disclaimer