वजन घटाने के लिए पिएं सत्तू ड्रिंक, जानें इसके फायदे और बनाने का तरीका

Sattu Drink For Weight Loss: वजन घटाने के लिए सत्तू ड्रिंक का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। जानें इसे बनाने का तरीका -
  • SHARE
  • FOLLOW
वजन घटाने के लिए पिएं सत्तू ड्रिंक, जानें इसके फायदे और बनाने का तरीका


Sattu Drink For Weight Loss In Hindi: सत्तू सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और सोडियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। गर्मियों में सत्तू का सेवन करने से शरीर ठंडा रहता है और लू से भी बचाव होता है। यह शरीर को एनर्जी देता है और डिहाइड्रेशन से भी बचाता है। पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए भी सत्तू का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वजन घटाने के लिए भी सत्तू बहुत लाभकारी होता है? मायहेल्थबडी की डाइटिशियन अंतरा देबनाथ की मानें तो नियमित रूप से सत्तू का सेवन करने से वजन आसानी से कम हो सकता है। आइए, इस लेख में जानते हैं कि वजन घटाने के लिए आप सत्तू को डाइट में कैसे शामिल कर सकते हैं -

वजन घटाने में कैसे फायदेमंद है सत्तू? - Sattu Benefits For Weight Loss In Hindi

डायटिशियन अंतरा देबनाथ बताती हैं कि वजन कम करने के लिए सत्तू का सेवन काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, सत्तू में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती है और आप ओवरईटिंग करने से बच जाते हैं। सत्तू में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, इसलिए यह वजन को बढ़ने नहीं देता है। अगर आप मोटापे से परेशान हैं और वजन घटाना चाहते हैं, तो सत्तू से तैयार ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। इस ड्रिंक के नियमित सेवन से आपको वेट लॉस में मदद मिलेगी और पाचन संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा।

वजन घटाने के लिए सत्तू ड्रिंक बनाने का तरीका - Sattu Drink Recipe For Weight Loss In Hindi

  • सत्तू ड्रिंक बनाने के लिए सबसे पहले पैन में जौ और चने को भून लें। 
  • फिर इससे मिक्सी में पीसकर पाउडर तैयार कर लें। 
  • अब एक गिलास में 2 से 3 चम्मच सत्तू पाउडर डालें। 
  • इसमें भुना हुआ जीरा, काला नमक और स्वादानुसार सफेद नमक भी मिलाएं। 
  • आप चाहें तो इसमें बारीक कटा प्याज, बारीक कटा पुदीना, बारीक कटी हरी मिर्च और नींबू का रस भी मिला सकते हैं। 
  • अब इसमें ठंडा पानी डालें और सभी चीजों को चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिक्स कर लें। 
  • आपकी सत्तू ड्रिंक बनकर तैयार है।
Sattu-Drink-For-Weight-Loss

वजन घटाने के लिए सत्तू ड्रिंक कब पिएं? 

डाइटिशियन अंतरा देबनाथ बताती हैं कि वजन घटाने के लिए आप सत्तू ड्रिंक का सेवन दिन में किसी भी समय कर सकते हैं। आप ब्रेकफास्ट या लंच में सत्तू ड्रिंक को ले सकते हैं। इसे पीने से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। यह ड्रिंक आपको दिनभर एनर्जेटिक और एक्टिव रखेगी।

इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए लौकी का जूस कैसे पिएं? जानें इसकी आसान रेसिपी और फायदे

सत्तू ड्रिंक के अन्य फायदे - Sattu Drink Benefits In Hindi

  1. सत्तू प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का एक अच्छा सोर्स है। सुबह नाश्ते में सत्तू ड्रिंक का सेवन करने से आप दिनभर एनर्जेटिक और एक्टिव रहेंगे। 
  2. डायबिटीज रोगियों के लिए सत्तू ड्रिंक का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। 
  3. सत्तू में फाइबर होता है जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। नियमित रूप से सत्तू ड्रिंक का सेवन करने से आपको गैस कब्ज एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। 
  4. सत्तू शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, जिससे हाई बीपी और दिल से जुड़े रोगों का खतरा कम होता है।  यह लिवर को हेल्दी बनाए रखने में भी मदद करता है। 
  5. गर्मियों में सत्तू ड्रिंक का सेवन बेहद लाभकारी होता है। यह शरीर को हाइड्रेट और ठंडा रखता है। इसे पीने से आप कमजोरी और थकान जैसी समस्याओं से बच सकते हैं।

Read Next

हर वक्‍त होती थी खाने की क्रेव‍िंग, फ‍िर ड‍िंपल ने आजमाई यह ट्र‍िक और घटाया 21 kg वजन

Disclaimer