बासी मुंह नारियल पानी की मलाई खाने के फायदे: कुछ दिनों पहले जब मेरे में मुंह में लगातार छाले हो रहे थे और कब्ज की दिक्कत रहने लगी थी तो मेरे आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया कि ये पेट की गर्मी बढ़ने की वजह से हो सकता है। उन्होंने मुझे रोज खाली पेट बासी मुंह नारियल पानी की मलाई खाने को कहा। दरअसल, लो बीपी की दिक्कत होने की वजह से उन्होंने हर रोज नारियल पानी पीने से मना किया लेकिन पेट की ठंडक जरूरी थी इसलिए उन्होंने खाली पेट नारियल पानी की मलाई खाने को कहा। मैंने ये काम शुरू कर दिया और लगभग 1 महीने से ज्यादा समय तक इसे फॉलो किया। इसके बाद मैंने अपने शरीर में कई प्रकार के बदला महसूस किए। साथ ही इस बारे में हमने डाइट एक्सपर्ट Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur की राय भी ली।
बासी मुंह नारियल पानी की मलाई खाने से मुझे महसूस हुए ये बदलाव
जब मैंने रोज सुबह बासी मुंह नारियल पानी की मलाई खाना शुरू किया तो इससे सेहत में कई प्रकार के बदलाव महसूस किए। पहले तो मेरा डाइजेशन बेहतर हुआ और कब्ज की समस्या में कमी आई। इसके बाद स्किन से जुड़ी समस्याओं में भी कमी दिखी जैसे मुझे बॉडी एक्ने बहुत परेशान करती थी और इसके बाद इसमें कमी आई। मतली और गैस की दिक्कत में कमी आई और एसिडिटी की दिक्कत भी कम होने लगी। इसके अलावा पहले मुझे पैरों में जलन की दिक्कत बहुत ज्यादा रहती थी और मुंह में छाले हुआ करते थे और लगातार मलाई खाने से इन दोनों ही समस्याओं में कमी आई।

बासी मुंह नारियल पानी की मलाई खाना कैसे फायदेमंद है?
डाइट एक्सपर्ट Archana Jain बताती हैं कि इस तरह रेगुलर मलाई खाने वाले को इस तरह से बदलाव महसूस हो सकते हैं क्योंकि मलाई कई प्रकार के सेहत के लिए काम करती है। जैसे खाली पेट नारियल की मलाई खाने से मीडियम-चेन ट्राइग्लिसराइड्स Medium-Chain Triglycerides (MCTs) से तुरंत एनर्जी मिलती है। यह दिन की शुरुआत करने का एक पोषक तत्वों से भरपूर तरीका है, जो लंबे समय शरीर को एनर्जी देता है।
पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
पाचन तंत्र के लिए बासी मुंह नारियल की मलाई खाना फायदेमंद है। इसका फाइबर मल को मुलायम करने के साथ पेट साफ करने का काम करता है जिससे कब्ज की समस्या में कमी आती है। इसके अलावा इस प्रकार से मलाई खाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और वेट लॉस में भी मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में मॉर्निंग सिकनेस से राहत के लिए खाएं नारियल की मलाई, मिलेंगे और भी फायदे
स्किन के लिए फायदेमंद
नारियल पानी की मलाई में लॉरिक एसिड (Lauric acid) होता है जो त्वचा को गहन नमी प्रदान करता है। ये एंटी बैक्टीरियल है जो कि बॉडी एक्ने को कम करने के साथ के त्वचा में एक्ने के बैक्टीरिया को भी कम करने में मददगार है। इसके अलावा लॉरिक एसिड (Lauric acid) मॉइस्चराइजर और एमोलिएंट की तरह भी काम करता है और त्वचा को हाइड्रेट करता है। ये स्किन को मुलायम बनाता है और नमी बनाए रखने की क्षमता को बढ़ाता है, जिससे रूखेपन और खुरदुरेपन से राहत मिलती है।

पेट को ठंडक प्रदान करने वाला
बासी मुंह नारियल पानी की मलाई खाने से पेट को ठंडक मिलती है और गर्मी कम होती है। इससे एसिडिटी में कमी आती है और पैरों की जलन भी कम होने लगती है। इसके अलावा जिन लोगों को मुंह में छाले होते हैं उनके लिए भी ये फायदेमंद है और मुंह के छालों से राहत दिलाती है।
इसे भी पढ़ें: क्या नारियल पानी हाइड्रेशन के लिए स्पोर्ट्स ड्रिंक्स से बेहतर है? एक्सपर्ट से जानें
इस प्रकार से बासी मुंह खाली पेट नारियल पानी की मलाई खाना दिल और पेट की समस्याओं के फायदेमंद हो सकता है। इतना ही नहीं, जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर है उनके लिए भी इसका सेवन फायदेमंद है तो इन तमाम फायदे के लिए आप बासी मुंह नारियल पानी की मलाई खा सकते हैं।
FAQ
नारियल पानी पीने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?
नारियल पानी की तासीर ठंडी होती है और सुबह खाली पेट इसे पीना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, गर्मियों में आप शाम को भी इसे पी सकते हैं लेकिन सर्दियों में आप बस सुबह के समय इसे पिएं।नारियल पानी किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?
जिन लोगों को लो बीपी की दिक्कत होती है उनके लिए सुबह-सुबह नारियल पानी पीना सही नहीं है। इससे बीपी और लो हो सकता है। इसलिए आपको इन बातों का ख्याल रखना चाहिए।सर्दी में नारियल पानी पीना चाहिए या नहीं?
सर्दी में नारियल पानी पी सकते हैं जिससे शरीर को तमाम प्रकार के फायदे मिलते हैं। हालांकि, अगर आपको सर्दी-जुकाम की समस्या है तो इसे पीने से बचें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 09, 2026 15:49 IST
Modified By : Pallavi Kumari Jan 09, 2026 15:49 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Archana Jain