Home Remedies For Sore Throat In Hindi: वायु प्रदूषण के कारण अक्सर लोगों को सांस लेने में परेशानी होने, गले में दर्द होने, खराश होने, खांसी होने और श्वसन तंत्र से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं। ऐसे में इन समस्याओं से राहत के लिए अक्सर लोग आयुर्वेदिक उपायों को अपना सकते हैं। ऐसे में आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता (Dr. Kiran Gupta, Yoga, Naturopathy, Nutrition and Ayurveda Specialist, Professor at Mewar University and Senior Physician at Naturopathy Hospital, Bapunagar, Jaipur) से जानें वायु प्रदूषण के कारण होने वाले गले में खराश के लिए कौन से घरेलू उपायों को अपनाया जा सकता है?
गले की खराश से राहत के लिए घरेलू उपाय - Home Remedies To Relieve Sore Throat In Hindi
आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, गले की खराश या गले के दर्द की समस्या से राहत के लिए कुछ घरेलू उपायों को अपनाया जा सकता है, जिससे श्वसन तंत्र से जुड़ी समस्याओं से बचा जा सकता है।
1. नमक के पानी से गरारे करें
वायु प्रदूषण से बचने के लिए नमक के पानी से गरारे करना फायदेमंद माना जाता है। इससे गले की खराश को कम करने, सूजन को कम करने, बलगम को ढीला करने और टॉक्सिन्स को गले से बाहर निकालने में मदद मिलती है। इसके लिए 1 गिलास हल्के गर्म पानी में आधा छोटी चम्मच सेंधा नमक को डालकर दिन में 2-3 बार गरारे करें।
यह भी पढ़ें- शहद से मिली गले के पुराने इंफेक्शन में राहत, पढ़ें मेरा अनुभव और एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल का तरीका
-1769452115357.jpg)
2. शरीर को हाइड्रेट रखें
वायु प्रदूषण के कारण लोगों को गले में खराश और दर्द जैसी समस्याएं बनी रहती हैं। ऐसे में इन समस्याओं से राहत के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है। दिनभर में पर्याप्त पानी पीने से शरीर के टॉक्सिन्स को शरीर को बाहर निकालने में मदद मिलती है। इसके अलावा, गले को आराम देने के लिए हर्बल टी पिएं, गर्म सूप पिएं और गुनगुना पानी पिएं। इनसे गले को आराम देने और सूजन को कम करने में मदद मिलती है।
3. भाप लें
गले की खराश और इससे जुड़ी अन्य समस्याओं से बचने के लिए भाप लेना फायदेमंद होता है। भाप लेने से श्वसन तंत्र को रिलैक्स करने, सूजन कम करने, टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालने और गले की खराश को कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए भाप 10-15 मिनट रूक-रूक कर लिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- गले की खराश और खांसी से हैं परेशान, घर पर बनाएं ये आयुर्वेदिक गोली
4. तुलसी और अदरक की चाय पिएं
औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी और अदरक की चाय में बहुत से पोषक तत्व होते हैं, साथ ही, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से गले की खराश को कम करने, सूजन, दर्द और गले के इंफेक्शन को कम करने में मदद मिलती है। इससे टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिलती है।
5. गर्म पानी के साथ शहद लें
गले की खराश से राहत के लिए गर्म पानी में शहद को डालकर इसका सेवन किया जा सकता है। शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से गले को आराम देने, गले को रिलैक्स करने, सूजन कम करने, गले की खराश और खांसी को कम करने में मदद मिलती है। शहद को हल्के गर्म पानी या हर्बल टी में डालकर पिया जा सकता है।
सावधानियां
गले की खराश और प्रदूषण के कारण गले में होने वाली परेशानियों से बचने के लिए लंबे समय तक प्रदूषण में बाहर रहने से बचें और घर के अंदर ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसके अलावा, अधिक परेशानी महसूस होने या सांस लेने में परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
निष्कर्ष
गले में खराश होने, सूजन आने, दर्द होने, खांसी होने या श्वसन तंत्र से जुड़ी कोई भी समस्या महसूस होने पर इससे राहत के लिए कुछ घरेलू उपायों को अपनाया जा सकता है। इसके लिए नमक के पानी से गरारे करें, शरीर को हाइड्रेट रखें, हल्का गुनगुना पानी पिएं, भाप लें, तुलसी और अदरक की चाय पिएं और गर्म पानी में शहद डालकर पिएं। इससे गले का इंफेक्शन से बचाव करने, गले को रिलैक्स करने, सूजन को कम करने, शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने, खांसी को कम करने और गले को रिलैक्स करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, गले से जुड़ी अधिक समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें और लंबे समय तक प्रदूषण में रहने से बचें।
All Images Credit- Freepik
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 27, 2026 08:07 IST
Modified By : Priyanka Sharma Jan 27, 2026 08:07 IST
Modified By : Anurag GuptaJan 27, 2026 08:07 IST
Modified By : Anurag GuptaJan 26, 2026 23:59 IST
Modified By : Priyanka SharmaJan 26, 2026 23:59 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Kiran Gupta